MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • 13 अप्रैल को लॉकडाउन-2 का ऐलान कर सकते हैं PM मोदी, जनता को मिल सकती हैं कुछ राहतें

13 अप्रैल को लॉकडाउन-2 का ऐलान कर सकते हैं PM मोदी, जनता को मिल सकती हैं कुछ राहतें

नई दिल्ली. भारत में कोरोना के संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसे फैलने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 25 मार्च को 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था। अब 14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म हो रहा है। अब तक के आंकड़ों को देखें तो लॉकडाउन कोरोना को फैलने से रोकने में काफी हद तक कारगार साबित हुआ है। माना जा रहा है कि मोदी सरकार इस लॉकडाउन को 2 हफ्तों के लिए और बढ़ा सकती है। दरअसल, ज्यादातर राज्य सरकारों ने लॉकडाउन को बढ़ाने का सुझाव दिया। माना जा रहा है कि पीएम मोदी इसका ऐलान कर सकते हैं। लेकिन आर्थिक संकट और लोगों को हो रही दिक्कतों को देखते हुए कुछ राहत दिए जा सकते हैं।

Asianet News Hindi | Updated : Apr 13 2020, 07:04 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image
माना जा रहा है कि पीएम मोदी सोमवार को यानी 13 अप्रैल को लॉकडाउन-2 का ऐलान कर सकते हैं। साथ ही वे जनता को भी संबोधित कर सकते हैं। लेकिन इस बार लॉकडाउन में कृषि, मेडिकल, शिक्षा, मत्स्य पालन, कपड़ा समेत कुछ क्षेत्रों में राहत का ऐलान कर सकते हैं। हालांकि, इस बार भी पीएम मोदी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने पर विशेष ध्यान देने की अपील कर सकते हैं। इससे पहले पीएम मोदी ने तीन बार जनता को संबोधित करते हुए सोशल डिस्टेंंसिंग का पालन करने के लिए कहा।
29
Asianet Image
14 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म हो रहा है। लॉकडाउन को लेकर राज्यों का सुझाव लेने के लिए पीएम मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए चर्चा की थी। इस दौरान सभी मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन बढ़ाने की सलाह दी।
39
Asianet Image
मीडिया रिपोर्ट की माने तो पीएम 13 अप्रैल को जनता को संबोधित करते हुए लॉकडाउन के दूसरे चरण का ऐलान कर सकते हैं। साथ ही जनता को कुछ सुझाव भी दे सकते हैं।
49
Asianet Image
सूत्रों के मुताबिक, टेक्सटाइल क्षेत्र से जुड़ीं कई कंपनियां मास्क और कुछ जरूरी सामान बनाने में आगे आई हैं। लेकिन इन कंपनियों को कच्चे माल की दिक्कत हो रही है। वहीं, वेंटिलेटर बनाने के लिए भी कंपनियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है।
59
Asianet Image
अब माना जा रहा है कि केंद्र सरकार कुछ शर्तों के साथ इन कंपनियों को लॉकडाउन में छूट दे सकती है। वहीं, दक्षिण के राज्यों में मत्स्य पालन जीविका का अहम हिस्सा है। ऐसे में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी, आंध्र प्रदेश और गोवा के तटीय क्षेत्रों में इसके लिए कुछ छूट दे सकती है।
69
Asianet Image
कृषि क्षेत्र में भी हट सकती हैं अड़चने: किसानों के लिए यह समय काफी अहम है। भारत में रबी की फसल की कटाई होनी है और इसे बाजार में आना है। वहीं, कुछ समय में खरीफ की फसल की बुआई होनी है। गुजरात, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों में फसल की कटाई चल रही है। अनाज भी मंडी में आने लगेगा। ऐसे में इस माल की खरीद भी होनी है।
79
Asianet Image
केंद्र सरकार और राज्यों को यह अहसास हुआ है कि अगर किसी तरह से खेती प्रभावित हुई तो ग्रामीण अर्थव्यवस्था बैठ जाएगी। मजदूरों और किसानों को भी समस्याएं होंगी। इसका असर देश की अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा। ऐसे में किसानों को कृषि यंत्र, बीज, खाद से जुड़े बाजार, कल-कारखाने कुछ शर्तों के साथ खोलने की अनुमति दी जा सकती है।
89
Asianet Image
हॉटस्पॉट पर रहेगी विशेष नजर: लॉकडाउन 2 भारत के लिए काफी अहम रहने वाला है। इस दौरान केंद्र और राज्य सरकारों का हॉटस्पॉट पर विशेष ध्यान रहेगा। लॉकडाउन का इन जगहों पर सख्ती से पालन कराया जाएगा। इस दौरान यहां बड़े पैमाने पर लोगों की स्क्रीनिंग कराने और संक्रमण के लक्षण वाले लोगों की जांच कर क्वारंटाइन कराया जाएगा।
99
Asianet Image
जिन जिलों में अभी तक एक भी केस नहीं मिला, उन्हें सुरक्षित रखने के लिए वहां की सीमाएं बंद कर कुछ छूट दी जा सकती है। राज्य सरकारों से ऐसा मॉडल बनाने को कहा गया है कि जहां संक्रमण नहीं है, वहां लोगों को परेशानी न हो।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories