MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • हर साल 30 हजार कुत्ते चट कर जाते हैं इस राज्य के लोग, खुलेआम 50-4000 रुपए तक में मिलता है मीट

हर साल 30 हजार कुत्ते चट कर जाते हैं इस राज्य के लोग, खुलेआम 50-4000 रुपए तक में मिलता है मीट

कोहिमा. नगालैंड ने पिछले हफ्ते कुत्तों के मांस की बिक्री पर रोक लगा दी थी। इससे पहले मिजोरम ने भी ऐसा ही प्रतिबंध लगाया था। नगालैंड में कुत्तों के मांस पर प्रतिबंध के फैसले का जहां कुछ ओर स्वागत हो रहा है, वहीं, कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। लोग इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का उल्लंघन तक बता रहे हैं। आईए जानते हैं कि नगालैंड में लोगों की कुत्तों के मांस के प्रति इतनी रुचि क्यों है और हर साल यहां कितने कुत्ते काटे जाते हैं। 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 13 2020, 09:01 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

क्या है मामला?
नगालैंड सरकार ने पिछले दिनों कुत्तों के मीट के व्यापार पर रोक लगाई थी। अब राज्य में कच्चा या पका हुआ किसी भी प्रकार का कुत्ते का मीट नहीं बिकेगा। ऐसे में कुत्ते का मीट खाने और इसके व्यापार से जुड़े लोग इसे अलोकतांत्रिक बता रहे हैं। लोगों का कहना है कि सरकार उनके खाने पीने के तरीकों की आजादी छीन रही है। 
 

29
Asianet Image

नागाओं से जुड़ा है मामला?
नगालैंड के नागा कुत्ते का मीट खाने को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं। इन लोगों का कहना है कि सरकार ने बिना विचार किए जल्दबाजी में फैसला लिया। पूर्वोत्तर राज्यों में कुत्ते के मांस को उच्च पोषण और औषधीय माना जाता है। इसलिए स्थानीय लोग इस फैसले का जमकर विरोध ककर रह हैं। लोगों का कहना है, वे इसे सालों से खा रहे हैं। खान पान पर इस तरह पाबंदी लगाना ठीक नहीं है। 

39
Asianet Image

नगालैंड में सबसे ज्यादा बिकता है कुत्ते का मांस
पूर्वोत्तर के ज्यादातर राज्यों में कुत्ते का मीट खाया जाता है। लेकिन सबसे ज्यादा यह नगालैंड में बिकता है। नगालैंड और असम की सीमा में बसा दीमापुर कुत्ते के मांस का सबसे बड़ा बाजार है। इसे मार्केट से पूरे पूर्वोत्तर में कुत्तों की तस्करी होती है। 

49
Asianet Image

बताया जाता है कि इस मार्केट में जिंदा कुत्तों को पकड़कर 50 रुपए से 150 रुपए तक में बेचा जाता है। दीमापुर में त्योहारों के मौकों पर सबसे ज्यादा मांस बिकता है। उस समय कुत्ते की कीमत 1000 रुपए हो जाती है। ऐसे में कुत्ते के मांस के रेट 4000 रुपए तक पहुंच जाते हैं। 

59
Asianet Image

200-250 रुपए किलो बिकता है कुत्ते का मांस
दीमापुर में कुत्ते का मांस सुखाकर बेचा जाता है। यहां एक किलो मांस की कीमत 200-250 रुपए किलो तक होती है। यहां से यह मांस छोटी दुकानों और होटलों में भी जाता है। 

69
Asianet Image

नगालैंड में कुत्ते का मांस होटलों और ढाबों में भी मिलता है। इसे लोग चावल के साथ खाना पसंद करते हैं। हर साल राज्य में 30-40 हजार कुत्तों की तस्करी होती है।  

79
Asianet Image

नगालैंड में कई इलाकों में खुले तौर पर इस तरह कुत्ते और उनके मीट की अवैध रूप से बिक्री की जाती है। हालांकि, कानूनी तौर पर कुत्तों की तस्करी और मांस खाना अवैध है।

89
Asianet Image

इसके बावजूद असम और बंगाल से यहां बड़ी संख्या में अवैध रूप से कुत्ते लाए जाते हैं।

99
Asianet Image

कुत्तों को ट्रकों में भरकर लाया जाता है। इनके मुंह बांध दिया जाते हैं, ताकि भौंख ना सकें।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories