MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • अब पास की जरूरत नहीं, देश में कहीं भी बिना रोक टोक जा सकते हैं, सरकार ने रखी है बस एक कंडीशन

अब पास की जरूरत नहीं, देश में कहीं भी बिना रोक टोक जा सकते हैं, सरकार ने रखी है बस एक कंडीशन

नई दिल्ली. कोरोना महामारी के बीच सरकार ने लॉकडाउन 5.0 की बजाय अनलॉक 1 का ऐलान कर दिया है। नई गाइडलाइन के अनुसार अब एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने के लिए किसी पास की जरूरत नहीं होगी। हालांकि अगर राज्य चाहे तो वह पास की अनिवार्यता लागू कर सकता है। कुछ शर्तों के साथ धार्मिक स्थलों, होटल, रेस्टोंरेट को 8 जून से खोला जा सकता है। कंटेनमेंट जोन 30 जून तक बंद रहेंगे। शादी और अंतिम संस्कार को लेकर कोई बदलाव नहीं किया गया है। शादी में 50 से ज्यादा लोग इकट्ठा नहीं हो सकते हैं वहीं अंतिम संस्कार में 20 से ज्यादा लोग नहीं जा सकते हैं।

Asianet News Hindi | Updated : May 30 2020, 08:20 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
112
Asianet Image

अनलॉक 1 में क्या छूट- एक से दूसरे राज्य में जाने के लिए पास की जरूरत नहीं है। दूसरे चरण यानी जुलाई में स्कूल कॉलेज इंस्टीट्यूट खोले जाएंगे। स्कूल-कॉलेज खोलने का फैसला राज्य सरकारों पर छोड़ा गया।
 

212
Asianet Image

अनलॉक 1 में क्या छूट- देशभर में कहीं भी आने जाने पर रोक नहीं। 8 जून से होटल रेस्टोरेंट मॉल खोलने की इजाजत दी गई है। हालांकि कुछ शर्तें भी हैं।
 

312
Asianet Image

अनलॉक 1 में क्या पाबंदियां- दिल्ली मेट्रो फिलहाल नहीं चलेगी। रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक कर्फ्यू जारी रहेगा। विदेश यात्रा पर पाबंदी जारी रहेगी।
 

412
Asianet Image

अंतिम संस्कार में 20 लोग ही शामिल हो सकेंगे। दुकानों पर सिर्फ 5 लोग एक साथ सामान ले सकेंगे। सिनेमा हॉल, जिम और स्वीमिंग पूल बंद रहेंगे।
 

512
Asianet Image

65 साल से ज्यादा के लोग, गर्भवती महिलाएं, पहले से बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति, 10 साल से छोटे बच्चों को घर में रहने की सलाह।
 

612
Asianet Image

सिर्फ जरूरी कार्य व स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए ही बाहर निकलें। पहले की तरह मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी होगा। भीड़ लगाना मना होगा, शादियों के लिए ज्यादा से ज्यादा 50 लोग इकट्ठे हो पाएंगे। 
 

712
Asianet Image

अंतिम संस्कार के लिए 20 से ज्यादा लोग इकट्ठे न हों। सार्वजनिक जगहों पर थूकने पर प्रतिबंध जारी रहेगा. सार्वजनिक जगहों पर पान, गुटखा, शराब का सेवन प्रतिबंधित रहेगा।
 

812
Asianet Image

जहां तक हो सके लोग घर से ही काम करें, वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा दें। कार्यस्थलों पर स्क्रीनिंग और हायजीन की पूरी व्यवस्था हो, सैनेटाइजेशन किया जाए।
 

912
Asianet Image

कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए देश में लागू लॉकडाउन का चौथा चरण का कल 31 मई को आखिरी दिन है।
 

1012
Asianet Image

चौथा लॉकडाउन 18 मई से 31 मई तक के लिए लगाया गया था। इससे पहले 25 मार्च से 14 अप्रैल, 15 अप्रैल से 3 मई और 4 मई से 17 मई तक के लिए लॉकडाउन का एलान किया गया था।
 

1112
Asianet Image

देश में पिछले 24 घंटों में 265 लोगों की मौत हुई है, जो एक दिन में मौत का सबसे बड़ा आंकड़ा है।
 

1212
Asianet Image

पिछले एक दिन में सबसे ज्यादा सात हजार 964 मामले भी सामने आए हैं। इतना ही नहीं 11 हजार 264 लोग एक दिन में ठीक हुए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, अब तक एक लाख 73 हजार 763 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं 4971 लोगों की मौत हो चुकी है। 82 हजार 370 लोग ठीक भी हुए हैं।
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories