Malayalam English Kannada Telugu Tamil Bangla Hindi Marathi mynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • नागरिकता कानून पर बोले पाकिस्तानी हिंदू, भारत हमारे आंसू पोछ रहा, कुछ लोगों को दर्द हो रहा

नागरिकता कानून पर बोले पाकिस्तानी हिंदू, भारत हमारे आंसू पोछ रहा, कुछ लोगों को दर्द हो रहा

नई दिल्ली. देशभर में हो रहे विरोध के बीच पाकिस्तान से भारत आए हिंदू शरणार्थियों ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में नागरिकता कानून के समर्थन में शांतिपूर्ण मार्च निकाला। शरणार्थियों ने उत्पीड़ित परिवारों को जल्द नागरिकता देने की मांग की। साथ ही विपक्षी पार्टियों से नए बिल का विरोध ना करने की अपील की।

Asianet News Hindi | Published : Dec 28 2019, 08:15 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
14
Asianet Image
सिंध प्रांत से आए शरणार्थी धर्मवीर ने कहा, हमारे साथ पाकिस्तान में अत्याचार हुआ, हम इसलिए भारत आए। कुछ लोग कह रहे हैं कि इन्हें नागरिकता ना दी जाए। हम कहां जाएंगे। हमारे साथ लूटपाट हुई और देश छोड़ने के लिए मजबूर किया गया। हम सरकार से मांग करते हैं कि हमें जल्द से जल्द नागरिकता मिले।
24
Asianet Image
एक अन्य शरणार्थी तारा चंद ने भी इसी तरह का दुख बताया। उन्होंने कहा, उत्पीड़ित हिंदू परिवार घुसपैठिए नहीं हैं। उन्होंने कहा, हम घुसपैठिए नहीं हैं। हम वैध तौर पर वीसा और पासपोर्ट के जरिए भारत आए हैं। विपक्षी पार्टियां हमसे नाराज हैं।
34
Asianet Image
उन्होंने कहा, हम यहां आए हैं, अब हम कहां जाएंगे। विपक्षी पार्टियां कह रही हैं, हमें नागरिकता नहीं दी जाए। मैं उनसे इस बिल का विरोध ना करने की अपील करता हूं।
44
Asianet Image
संसद के दोनों सदनों ने शीतकालीन सत्र में नागरिकता संसोधन को पास किया था। राष्ट्रपति की अनुमति के बाद यह कानून बन गया। इसके तहत पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश से आने वाले हिंदू, जैन, बुद्ध, पारसी, इसाई और सिख शरणार्थियों को नागरिकता देने का प्रावधान है। वहीं, मुस्लिमों के इसमें शामिल ना होने के चलते कांग्रेस और अन्य विपक्षी पार्टियां इसे गैर संवैधानिक बता रही हैं। इसके चलते देश भर में विरोध हो रहा है।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories