MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • ये चारों तो फांसी पर लटक चुके होंगे, उसके बाद सबके सामने आएगा सच... दोषियों के वकील का निकला गुस्सा

ये चारों तो फांसी पर लटक चुके होंगे, उसके बाद सबके सामने आएगा सच... दोषियों के वकील का निकला गुस्सा

नई दिल्ली. निर्भया के चारों दोषियों को 20 मार्च यानी शुक्रवार सुबह 5.30 बजे फांसी होनी है। इससे पहले दोषियों ने इस फांसी को रुकवाने के लिए तमाम कानूनी दांव पेंच चले। लेकिन सब फेल होते नजर आ रहे हैं। दोषी गुरुवार को निचली अदालत, सुप्रीम कोर्ट से लेकर राष्ट्रपति तक पहुंचे। लेकिन उनकी कोई चाल कामयाब नहीं हुई। अब फांसी का रास्ता साफ होता नजर आ रहा है। 7 साल से निर्भया की मां न्याय के लिए इंतजार कर रहीं हैं। इस केस में दोषियों की जिंदगी और मौत के बीच वकील एपी सिंह दीवार बनकर खड़े रहे। उनका कहना है कि आतंकवादियों को जेल में बिरयानी खिलाई जाती है तो फिर इन्हें मौत देने की इतनी जल्दी क्यों है? उन्होंने सवाल उठाया, क्या एक मां के दर्द का उपचार पांच मां को घाव देकर करना सही है क्या? 
 

Asianet News Hindi | Updated : Mar 19 2020, 11:44 PM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
126
Asianet Image
Asianet News से बातचीत में एपी सिंह ने बताया था कि सात साल पहले दोषियों का परिवार उनके घर तक कैसे पहुंचा था। एपी सिंह ने कहा कि दोषियों का परिवार बर्बाद हो चुका है। उन्हें क्या मिला। निर्भया का भाई तो पायलट बन गया। परिवार सेटल हो गया।
226
Asianet Image
निर्भया के दोषियों का 5 मार्च को चौथा वारंट जारी हुआ। इसके मुताबिक, 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे फांसी दी जानी है। इससे पहले तीन वारंट जारी हो चुके हैं। सभी पर एक के बाद एक कर कानूनी दांव पेंच के चलते रोक लग गई थी।
326
Asianet Image
जब एपी सिंह से सवाल किया गया कि आपने निर्भया की मां को कभी चुनौती दी, कि दोषियों को कभी भी फांसी नहीं होने देंगे?
426
Asianet Image
जब सवाल किया गया कि कोर्ट के बाहर आपकी कभी निर्भया की मां से मुलाकात हुई है?
526
Asianet Image
"भले ही दोषियों को फांसी हो जाए, लेकिन एक दिन सब लोग इस केस की सच्चाई के बारे में बात करेंगे।"
626
Asianet Image
"मेरे पास वकीलों की टीम रहती है। अब तक मैंने सवा दो सौ वकील तैयार किए हैं। इंटर्न से लेकर वकील तक सबको तैयार किया। उनमें से 15-16 जज बन गए हैं।"
726
Asianet Image
"मैं इतिहास में अपना नाम रखना चाहता हूं कि लोग पढ़े। जीवन में दो काम करना चाहिए। या तो ऐसा काम कर जाओ कि आप के बारे में लोग लिखते रहे, या तो ऐसा कुछ लिख जाओ कि लोग आपको पढ़ते रहे।"
826
Asianet Image
उन्होंने कहा था, " छुपे रूप में अब भी बोल रहे हैं। जैसे-जैसे सब रिटायर होते चले जाएंगे। इस केस की सच्चाई सबके सामने आती चली जाएगी। लेकिन ये लटक चुके होंगे। लोग अपना सिर पटक रहे होंगे।"
926
Asianet Image
"राष्ट्रपति से लेकर इस केस की सुनवाई के लिए आवाज लगाने वाला चपरासी तक। यह सब बाद में बोलेंगे। इस केस की सच्चाई के बारे में बोलेंगे।"
1026
Asianet Image
"एक अपने क्लाइंट को बचाने के के लिए भारतीय संविधान, जेल मैन्यूअल, जजमेंट पूरी दुनिया के सामने जग जाहिर कर देते हैं। जो गलतियां हो रही हैं सरकारों से। जो गलतियां हो रही हैं देश के महामहिम राष्ट्रपति से। ये सब इतिहास में याद रखा जाएगा।"
1126
Asianet Image
एपी सिंह ने एक के बाद एक कर तमाम याचिकाएं लगाईं। वे सात साल से निर्भया के दोषियों का केस लड़ रहे हैं। उन्होंने कभी निचली, कभी हाईकोर्ट तो कभी सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाकर तीन बार डेथ वारंट रद्द करवाया।
1226
Asianet Image
"फीस लेने की बात बताने वाली नहीं होती है। मेरे पास निर्भया फंड तो नहीं आ रहा है।"
1326
Asianet Image
"यह मेरा दावा है। क्या हैदराबाद की घटना सही थी? क्या हैदराबाद की घटना के बाद कोई घटना नहीं होगी? अगर हां तो बंद कर दीजिए संविधान को, कचहरी को।"
1426
Asianet Image
"अब हो गई। साढ़े सात साल से जेल में हैं। अगर मान लो फांसी लग भी गई। अगर मीडिया की जीत हो भी गई।"
1526
Asianet Image
एपी सिंह ने बताया, उनका (निर्भया की मां) बेटा तो पायलट बन गया। सेटल हो गए हैं। हां मैं मानता हूं कि घाव होता है। दर्द होता है। मौत, मौत है। मौत किसी व्यक्ति को तो क्या, हमलोग किसी कीड़े मकौड़े को भी नहीं मरने देते हैं।
1626
Asianet Image
"मैंने अपने बच्चों को जॉनी-जॉनी यस पापा, ट्विकल ट्विकल लिटिल स्टार नहीं पढ़ाया है। हमने सीता, सावित्रि, गार्गी, अनुसूईया और रजिया सुल्ताना का कहानियां सुनाकर बड़ा किया है।"
1726
Asianet Image
"लोग कहते हैं कि बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। इस केस में तो अब एकेडमिक रिसर्च हो गई। रिसर्च हो गई कि कैसे-कैसे क्या-क्या दवाब बनते हैं। दबाव को कैसे झेला जाता है। कैसे सहा जाता है। कैसे पिक एंड चूज फॉर्मूला अपनाया जाता है। कैसे स्क्रीन शॉट के सिग्नेचर मर्सी पिटीशन में लगा दिए जाते हैं।"
1826
Asianet Image
"मैं 23 साल से सुप्रीम कोर्ट का मेंबर हूं। जेल में नाम किसका चलता है? जेल में कैदी नाम लेते हैं किसी का? तो इसका मतलब है कि कैदी भी आधे से ज्यादा वकील हो चुके होते हैं। उन्हें पता होता है कि कौन केस लड़ सकता है।"
1926
Asianet Image
एपी सिंह ने कहा, इस देश में आतंकवादियों को बिरयानी दे रहे हैं और हमें फांसी दे रहे हैं। पिक एंड चूज का फॉर्मूला राष्ट्रपति जी अपना रहे हैं। मां मेरी देखती हैं अभी।
2026
Asianet Image
एपी सिंह ने बताया, पवन के पिता ने नाबालिग होने के कागज लाकर दिए। कोर्ट में दिखाया कि देखो मेरा बेटा नाबालिग है, लेकिन कोर्ट मानने के लिए तैयार ही नहीं हुआ। स्कूल सर्टिफिकेट हैं। स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट है।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories