- Home
- National News
- निर्भया से 2651 दिन पहले इसी बस में दरिंदगी हुई थी, अब कहां और किस हाल में खड़ी है, देखें Photos
निर्भया से 2651 दिन पहले इसी बस में दरिंदगी हुई थी, अब कहां और किस हाल में खड़ी है, देखें Photos
नई दिल्ली. 20 मार्च की तारीख इतिहास में दर्ज हो गई। निर्भया के दोषियों को 7 साल 4 महीने बाद तिहाड़ जेल में फांसी दी गई। पोस्टमार्टम के बाद दोषियों के शव परिजनों को सौप दिए गए। इस बीच बताते हैं कि आखिर वह बस कहां है, जिसमें निर्भया से गैंगरेप किया गया था। बता दें कि पुलिस ने वारदात के अगले दिन यानी 17 दिसंबर 2012 को दिल्ली के संत रविदास कैंप से बरामद किया था। 6 में से 4 दोषी दिल्ली के इसी इलाके में रहते थे।
| Updated : Mar 21 2020, 04:54 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
111
)
बस दिल्ली के सागरपुर इलाके में डीडीए पार्क में खड़ी है। यह अंदर और बाहर दोनों जगहों से बद से बदतर हो चुकी है।
211
जिस बस में निर्भया के साथ गैंगरेप किया गया, उसका नंबर DL 1PC 0149 है। बस दिनेश यादव नाम के शख्स की है।
311
बस पर यादव लिखा है। इसी लिखावट से पुलिस को आरोपियों तक पहुंचने का लिंक मिला था।
411
बस में आखिरी अंक 2,26,784 दर्ज है। यानी बस ने 2,26,784 किलोमीटर तक की यात्रा दर्ज की है। यह बस में आखिरी नंबर दर्ज है।
511
बस की पीछे से दूसरे नंबर की सीट पर निर्भया से दरिंदगी की गई थी। अब बस कबाड़ हो चुकी है। सीटे फट गई हैं। गद्दे हटा लिए गए हैं या फिर कीड़े खा गए हैं।
611
बस की खिड़की में शीशे टूट गए हैं। बस को पुलिस ने वारदात के अगले दिन यानी 17 दिसंबर, 2012 को दिल्ली के संत रविदास कैंप से बरामद किया था।
711
लोगों के गुस्से से बचाने के लिए लगभग डेढ़ साल पहले तक बस को साकेत कोर्ट परिसर में सुरक्षित रखा गया था। इससे पहले इसे त्यागराज स्टेडियम में रखा गया था।
811
11 मार्च 2013 राम सिंह नामक मुख्य आरोपी ने सुबह तिहाड़ जेल में आत्महत्या कर लिया। राम सिंह के परिवार वालों तथा उसके वकील का मानना है कि उसकी जेल में हत्या की गई है।
911
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सागरपुर इलाके में मैदान की रखवाली करने वाले सुभाष मिश्रा ने बताया कि बस यहां करीब 3 साल से खड़ी है।
1011
केस खत्म होने के बाद बस मालिक अपनी बस ले सकता है, लेकिन बस मालिक अभी तक इसे लेने नहीं आया है। जब तक बस का मालिक इसे लेने नहीं आता, तब तक यह बस सरकारी संपत्ति रहेगी।
1111
केस की जांच के दौरान इस बस से पर्याप्त फॉरेंसिक सबूत जुटाए जाने थे। इस बारे में जैसे ही लोगों को पता चला तो बस को निशाना बनाना शुरू कर दिया।