MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • दरिंदों को मिली किए की सजा, दोषियों को मौत तक पहुंचाने में अहम रहे ये 2 किरदार

दरिंदों को मिली किए की सजा, दोषियों को मौत तक पहुंचाने में अहम रहे ये 2 किरदार

नई दिल्ली. निर्भया केस में चारों दोषियों विनय, मुकेश, पवन और अक्षय को शुक्रवार सुबह 5 बजे फांसी दे दी गई। 7 साल के बाद आखिरकार न्याय की जीत हुई। दोषियों को फांसी देने के बाद निर्भया की मां ने कहा, आज हमको इंसाफ मिला। यह दिन देश की बच्चियों को समर्पित है। मैं न्याय तंत्र और सरकार का धन्यवाद करती हूं। दोषियों को फांसी तक पहुंचाने और निर्भया को न्याय दिलाने में दो लोगों ने अहम भूमिका निभाई। ये दो नाम हैं सीमा समृद्धि और अवनींद्र। आईए जानतें हैं कि ये कौन हैं और इन्होंने कैसे निर्भया को न्याय दिलाया।

Asianet News Hindi | Published : Mar 20 2020, 07:42 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image
अवनींद्र पांडेय : निर्भया मामले में अवनींद्र पांडेय इकलौते गवाह थे। उन्हीं की गवाही ने निर्भया को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अवनींद्र घटना के वक्त निर्भया के साथ बस में मौजूद थे।
29
Asianet Image
चलती बस में जब निर्भया के साथ दरिंदगी हुई तब अवनींद्र को भी बुरी तरह पीटा गया था। इसके बाद उन्हें निर्भया के साथ बस से बाहर फेंक दिया गया। निर्भया के दोस्त की गवाही को निचली अदालत, दिल्ली हाई कोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट ने सही माना और फांसी की सजा सुनाई।
39
Asianet Image
अवनींद्र यूपी के गोरखपुर के रहने वाले हैं। तुर्कमानपुर स्थित घर में आज भी उनका परिवार रहता है। उनके पिता भानु प्रताप पांडेय शहर के जाने माने वकील हैं। वो कहते हैं, इस घटना को 7 साल हो गए। अब बेटा इन सब से दूर दूसरी जिंदगी जी रहा है।
49
Asianet Image
उन्होंने बताया, घटना के बाद बेटे से इतने सवाल पूछे गए कि वो अपनी लाइफ में आगे ही नहीं बढ़ पा रहा था। हालांकि, अब ऐसा नहीं है। पुणे में कॉम्पटीशन की तैयारी करने के बाद वो विदेश में प्राइवेट कंपनी में इंजीनियर के पद पर तैनात है। वो बस यही चाहता है कि निर्भया के दोषियों को फांसी हो।
59
Asianet Image
सीमा समृद्धि: दरिंदों को फांसी की सजा दिलाकर निर्भया को इंसाफ दिलाने में वकील सीमा समृद्धि का अहम रोल रहा। सीमा समृद्धि शुरुआत से ही निर्भया की माता-पिता की वकील हैं। सीमा कुशवाहा पिछले एक दशक से वकालत कर रही हैं।
69
Asianet Image
सीमा ने 2014 में सुप्रीम कोर्ट में वकालत शुरू की। इसके बाद वे निर्भया ज्योति ट्रस्ट से भी जुड़ीं। सीमा ने दोषियों के हर पैतरेंबाजी का कोर्ट में खुलकर जवाब दिया। इसी का नतीजा ये हुआ कि एक दोषियों की एक के बाद एक याचिका खारिज होती चली गईं। सीमा को चौथे डेथ वारंट के बाद विश्वास था कि इस बार दोषियों को फांसी होकर रहेगी।
79
Asianet Image
16 दिसंबर, 2012 की रात में 23 साल की निर्भया से दक्षिण दिल्ली में चलती बस में 6 लोगों ने दरिंदगी की थी। साथ ही निर्भया के साथ बस में मौजूद दोस्त के साथ भी मारपीट की गई थी। दोनों को चलती बस से फेंक कर दोषी फरार हो गए थे।
89
Asianet Image
इसके बाद निर्भया का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चला था। जहां से उसे सिंगापुर के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया था। 29 दिसंबर को निर्भया ने सिंगापुर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
99
Asianet Image
7 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद अब निर्भया को न्याय मिला है। चारों दोषियों को तिहाड़ में फांसी दे दी गई। हालांकि, इससे पहले दोषियों के वकील ने फांसी टालने के लिए काफी कोशिश की। लेकिन उनकी कोई चाल कामयाब नहीं हुई।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories