- Home
- National News
- यह है निर्भया का सबसे बड़ा दरिंदा, चिड़चिड़ा और जिद्दी स्वभाव का था, जेल में मिली थी लाश
यह है निर्भया का सबसे बड़ा दरिंदा, चिड़चिड़ा और जिद्दी स्वभाव का था, जेल में मिली थी लाश
नई दिल्ली. निर्भया के दोषियों के लिए तीसरी बार नया डेथ वॉरंट जारी हुआ है। 3 मार्च की सुबह 6 बजे फांसी की तारीख तय की गई है। इससे पहले 22 जनवरी और 1 फरवरी को फांसी की तारीख तय की गई थी, लेकिन दोषियों की याचिकाओं की वजह से रद्द करनी पड़ी। 16-17 दिसंबर 2012 की रात निर्भया से 6 दरिंदों ने गैंगरेप किया। फिर उसे और उसके दोस्त को बिना कपड़ों के रोड किनारे फेंक कर चले गए। निर्भया से इस हद तक दरिंदगी की गई थी कि उसकी अतड़ियां तक निकाल ली थी। वह पानी भी नहीं पी सकती थी। दिल्ली और फिर सिंगापुर में इलाज हुआ और 13 दिन बाद उसने दम तोड़ दिया। 6 दोषियों में मुख्य आरोपी राम सिंह था। उसका एक हाथ खराब था, दूसरे में रॉड पड़ी थी, फिर भी उसने इतनी घिनौनी हरकत को अंजाम दिया। बताते हैं कि आखिर राम सिंह की मौत कैसे हुई? वह कहां का रहने वाला था? सजा के बाद उसने निर्भया को लेकर क्या कहा था?
| Published : Feb 17 2020, 06:18 PM IST / Updated: Mar 02 2020, 02:07 PM IST
- FB
- TW
- Linkdin