MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • निर्भया केस : एक के बाद एक दरिंदों की सारी चालें हो रहीं फेल, क्या कल सुबह 5.30 बजे मिलेगी फांसी?

निर्भया केस : एक के बाद एक दरिंदों की सारी चालें हो रहीं फेल, क्या कल सुबह 5.30 बजे मिलेगी फांसी?

नई दिल्ली. निर्भया केस में चारों दोषियों को शुक्रवार सुबह 5.30 बजे फांसी दी जानी है। दोषी के वकीलों ने इसे टालने की काफी कोशिश की। निर्भया केस में सुप्रीम कोर्ट ने दोषी पवन गुप्ता की क्यूरेटिव याचिका रद्द कर दी। वहीं, राष्ट्रपति ने पवन और अक्षय की दूसरी दया याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट एक अन्य दोषी मुकेश की हाईकोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली उस याचिका पर सुनवाई करने से इनकार कर दिया, जिसमें कहा गया था कि वह जुर्म के वक्त दिल्ली में नहीं था। हालांकि, दोषी अक्षय ने दया याचिका पर विचार ना करने के राष्ट्रपति के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है। इन सबके बाद भी अब माना जा रहा है कि दोषियों को शुक्रवार सुबह 5.30 बजे फांसी हो सकती है।

Asianet News Hindi | Updated : Mar 19 2020, 02:59 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
111
Asianet Image
दोषी पवन ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर कहा था कि वह जुर्म के वक्त नाबालिग था। इसलिए उसकी फांसी की सजा उम्र कैद में बदल जी जाए। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया।
211
Asianet Image
उधर, दोषी पवन के वकील एपी सिंह ने कहा, कोरोना के चलते सुप्रीम कोर्ट में सब काम बंद हैं। लेकिन फांसी की सजा पर रोक नहीं लगाई जा रही है। यह दुखद है। दबाव में आकर ये सब हो रहा है।
311
Asianet Image
निर्भया की मां आशा देवी ने कहा, अब दोषियों की कोई याचिका नहीं बची है। यह फांसी टालने की कोशिश है। अदालतों को यह सब पता चल गया है। कल सुबह 5.30 बजे फांसी होकर रहेगी। कल निर्भया को न्याय मिलेगा।
411
Asianet Image
दिल्ली की पटियाला कोर्ट ने 5 मार्च को दोषियों का चौथा डेथ वारंट जारी किया गया है। इसके मुताबिक, दोषियों को 20 मार्च को सुबह 5.30 बजे फांसी होनी है। चारों दोषी पवन, विनय, अक्षय और मुकेश तिहाड़ में बंद हैं। यहीं चारों को फांसी दी जाएगी।
511
Asianet Image
इससे पहले भी पटियाला कोर्ट ने तीन बार डेथ वारंट जारी किया। लेकिन कानूनी विकल्पों के चलते यह तीनों बार टल गई। पहला डेथ वारंट 7 जनवरी को जारी किया गया था, जिसमें दोषियों को 22 जनवरी की सुबह 7 बजे फांसी दी जानी थी। लेकिन दोषियों के कानूनी दांव पेंच के चलते यह फांसी टल गई।
611
Asianet Image
फिर 17 जनवरी को जारी किया, इसके मुताबिक- 1 फरवरी को फांसी होनी थी। हालांकि, कानूनी दांव पेंच के चलते यह भी टल गया।
711
Asianet Image
इसके बाद कोर्ट ने तीसरी बार डेथ वॉरंट जारी कर 3 मार्च की सुबह 6 बजे फांसी की तारीख तय की थी। लेकिन दोषी पवन ने 2 मार्च को दया याचिका लगा दी। इस वजह से कोर्ट ने डेथ वारंट को रद्द कर दिया।
811
Asianet Image
16 दिसंबर, 2012 की रात में 23 साल की निर्भया से दक्षिण दिल्ली में चलती बस में 6 लोगों ने दरिंदगी की थी। साथ ही निर्भया के साथ बस में मौजूद दोस्त के साथ भी मारपीट की गई थी। दोनों को चलती बस से फेंक कर दोषी फरार हो गए थे।
911
Asianet Image
इसके बाद निर्भया का दिल्ली के अस्पताल में इलाज चला था। जहां से उसे सिंगापुर के अस्पताल में इलाज के लिए भेजा गया था। 29 दिसंबर को निर्भया ने सिंगापुर के अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।
1011
Asianet Image
कोर्ट ने 6 आरोपियों को दोषी ठहराया था। एक नाबालिग था, जिसे 3 साल सुधारगृह में रहने के बाद छोड़ दिया गया। वहीं, एक अन्य दोषी राम सिंह ने जेल में ही फांसी लगा ली। अब चार दोषियों को फांसी दी जानी है।
1111
Asianet Image
निर्भया की मौत के बाद पूरे देश में लोग सड़कों पर आ गए थे। बड़ी संख्या में लोगों ने दोषियों के खिलाफ प्रदर्शन किया था।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories