MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • कश्मीर से लेकर केरल तक, 10 तस्वीरों में देखें कैसे लोगों ने 2022 को अलविदा कह 2023 का किया स्वागत

कश्मीर से लेकर केरल तक, 10 तस्वीरों में देखें कैसे लोगों ने 2022 को अलविदा कह 2023 का किया स्वागत

नई दिल्ली। साल 2023 की शुरुआत हो गई है। जम्मू-कश्मीर से लेकर केरल तक पूरे देश में लोगों ने हर्षोल्लास के साथ साल 2022 को अलविदा कह 2023 का स्वागत किया। कश्मीर के गुलमर्ग से लेकर केरल के कोच्ची तक, पर्यटक स्थल सैलानियों से गुलजार हैं। हिमाचल प्रदेश में हुई बर्फबारी ने नव वर्ष की छुट्टी मनाने पहुंचे लोगों की यात्रा को यादगार बना दिया है। नव वर्ष पर धार्मिक स्थलों पर भी भक्तों की भीड़ दिख रही है। लोग भगवान के दर्शन कर नए साल की शुरुआत कर रहे हैं। आगे तस्वीरों में देखें किस तरह लोगों ने नए साल का स्वागत किया...

Asianet News Hindi | Updated : Jan 01 2023, 07:54 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाला कश्मीर इन दिनों बर्फ की चादर से लिपटा हुआ है। गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट पर्यटकों से भरे हुए हैं। यहां लोगों ने बर्फ पर 'हैप्पी न्यू ईयर 2023' लिखकर नए साल का स्वागत किया। 

210
Asianet Image

जम्मू-कश्मीर के गुलमर्ग में नए साल की पूर्व संध्या पर बर्फ से ढकी घाटी का लुत्फ उठाते सैलानी। यहां लोग बर्फ से जुड़े खेलों का आनंद ले रहे हैं। 

310
Asianet Image

केरल के कोच्चि में पर्यटकों ने समुद्र के पानी में गोते लगाकर नए साल का स्वागत किया। सांता क्लॉज बने इस व्यक्ति ने समुद्र में एक नाव पर खड़े होकर नए साल की शुभकामनाएं दी।

410
Asianet Image

नई दिल्ली के इंडिया गेट पर नए साल के जश्न के लिए खास तैयारी की गई थी। पूर्व संध्या पर हजारों लोग इंडिया गेट पर उमड़े।

510
Asianet Image

नए साल की छुट्टी मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग शिमला पहुंचे हैं। शिमला के सड़कों पर पर्यटकों की भीड़ दिखी। 

610
Asianet Image

यह तस्वीर मुंबई के जुहू चौपाटी की है। यहां नए साल की पूर्व संध्या पर हजारों लोग जश्न मनाने के लिए पहुंचे। 

710
Asianet Image

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भी नए साल का जश्न मनाया जा रहा है। इन महिलाओं ने सरसों के खेत में खड़े होकर नए साल की शुभकामनाएं दी।

810
Asianet Image

राजस्थान के पर्यटन स्थलों पर देश और विदेश से आए सैलानियों की भीड़ दिख रही है। जयपुर के ऐतिहासिक आमेर किले में पर्यटकों ने हाथी की सवारी का आनंद लिया।

910
Asianet Image

अमृतसर में नए साल की पूर्व संध्या पर हजारों लोग स्वर्ण मंदिर का दर्शन करने पहुंचे। शहर के हेरिटेज स्ट्रीट पर पर्यटकों की भारी भीड़ दिखी।
 

1010
Asianet Image

नए साल के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्त माता वैष्णो देवी के दर्शन करने पहुंचे हैं। मंदिर में जाने के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी है। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories