- Home
- National News
- नेपाल प्लेन क्रैश: facebook पर लाइव होकर खुशी जता रहा था यूपी का शख्स, तभी हवाई जहाज गोते खाने लगा
नेपाल प्लेन क्रैश: facebook पर लाइव होकर खुशी जता रहा था यूपी का शख्स, तभी हवाई जहाज गोते खाने लगा
लखनऊ( Lucknow). नेपाल में रविवार(15 जनवरी) को यति एयरलाइन्स(Yeti Airlines) का ATR 72-500 विमान क्रैश में पांच भारतीय पैसेंजर भी मारे गए थे। इनमें गाजीपुर जिले के चक जैनब गांव के रहने वाले 35 वर्षीय सोनू जायसवाल भी शामिल हैं। शराब की दुकान के मालिक सोनू जायसवाल काठमांडू के प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर में मत्था टेकने गए थे। उन्होंने बेटा होने की मन्नत मांगी थी। 6 महीने पहले उन्हें बेटा हुआ था। जिस समय प्लेन क्रैश हुआ, वो facebook पर लाइव कर रहे थे। पढ़िए पूरी डिटेल्स...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
अचानक से मची चीख-पुकार:नेपाल विमान हादसे के चंद सेकंड पहले के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। क्रैश विमान में सवार यूपी के गाजीपुर जिले के रहने वाले सोनू जायसवाल ने लैंडिंग से पहले फेसबुक लाइव किया था। तभी विमान गोते खाने लगा और चीख-पुकार मर गई। सोनू अपने तीन दोस्तों3. विजय जायसवाल ने बताया-"सोनू अपने तीन दोस्तों के साथ 10 जनवरी को नेपाल गया था। वह भगवान पशुपतिनाथ के दर्शन करने गया था। उसने बेटा होने की मन्नत मांगी थी, जो पूरी हुई थी। उसका बेटा अभी 6 महीने का हुआ है। सोनू के साथ जाने वाले दोस्तों की पहचान अभिषेक कुशवाहा (25), विशाल शर्मा (22) और अनिल कुमार राजभर (27) के रूप में हुई है। एक पुलिस प्रवक्ता ने कहा कि शर्मा बडेसर क्षेत्र के अलावलपुर चट्टी गांव के थे, राजभर चक जैनब और धारवा के कुशवाह निवासी थे।
जब सोनू फेसबुक लाइव कर रहा था, तब काफी खुश नजर आ रहा था, अचानक से प्लेन डगमगाने लगा। कुछ ही देर में वीडियो धुंधला हो जाता है। यानी प्लेन हादसे का शिकार हो चुका था। सोनू जायसवाल के पिता रविंद्र जायसवाल ने बताया कि घूमने जाने से पहले सोनू अपने बेटे का मुंडन करवाने बालाजी गया था। इसके बाद वो दोस्तों के साथ नेपाल निकल गया था। सोनू के 2 बेटियां हैं। उसकी पत्नी का नाम रागिनी है। सोनू 5 भाइयों में सबसे छोटा था।
यह भी जानिए:यति एयरलाइंस के 9N-ANC ATR-72 विमान ने काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से रविवार सुबह 10:33 बजे उड़ान भरी थी। उतरने से कुछ मिनट पहले पुराने हवाई अड्डे और नए हवाई अड्डे के बीच सेती नदी के तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। विमान में कुल 68 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे। काठमांडू और पोखरा के बीच उड़ान का समय 25 मिनट है। इसी दौरान प्लेन हादसे का शिकार हो गया।
मध्य नेपाल के रिसॉर्ट शहर पोखरा में नए ओपन हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान पांच भारतीयों सहित 72 लोगों के साथ यति एयरलाइंस का यह यात्री विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें आग लग गई थी। विमान में सवार किसी के भी जीवित बचने की उम्मीद नहीं है।
यह भी पढ़ें-Pokhra Plane Crash में काल के मुंह में समाए सभी हवाई यात्री, देखें पूरी रिपोर्ट