MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • National News
  • भारत के इस राज्य में बड़े चाव से खाया जाता है कुत्ते का मांस, अब सरकार ने लगा दी बिक्री पर रोक

भारत के इस राज्य में बड़े चाव से खाया जाता है कुत्ते का मांस, अब सरकार ने लगा दी बिक्री पर रोक

कोहिमा. नगालैंड में कुत्तों के मांस की बिक्री पर राज्य सरकार ने रोक लगा दी है। अब यहां कुत्तों का कच्चा या पका हुआ दोनों प्रकार का मांस प्रतिबंधित होगा। इसके अलावा कुत्तों के मांस के व्यापार पर भी रोक लगा दी गई है। नगालैंड में लोग कुत्तों का मांस बड़े चाव से खाते हैं। 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 04 2020, 10:52 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

दरअसल, हाल ही में सोशल मीडिया पर कुत्तों की तस्करी की फोटो काफी वायरल हुई थीं। बताया जा रहा था कि ये तस्वीरें नगालैंड की हैं। यहां असम और प बंगाल जैसे राज्यों से कुत्तों की तस्करी की जाती है। इन तस्वीरों के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई थी। 

28
Asianet Image

राज्य सरकार ने उठाया कदम
सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल होने के बाद लोगों ने राज्य सरकार पर भी निशाना साधा था। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि कुत्तों को बोरे में बांधा गया है। ताकि वे भाग ना सकें। कुछ कुत्तों के मुंह भी बांधे गए थे।

38
Asianet Image

अब राज्य सरकार ने व्यावसायिक खरीद, कुत्तों के मार्केट, मीट की बिक्री, पके और बिना पके हुए कुत्ते के मांस पर रोक लगा दी है। नगालैंड के मुख्यमंत्री ने भी इस फैसले की तारीफ की है। 

48
Asianet Image

असम और प बंगाल से बड़ी संख्या में अवैध रूप से कुत्तों की तस्करी की जाती है। नगालैंड समेत पूर्वोत्तर राज्यों में भी कुत्ते का मांस बड़े पैमाने पर खाया जाता है। इन राज्यों में कुत्ते के मांस को उच्च पोषण और औषधीय माना जाता है। 

58
Asianet Image

हालांकि, कानूनी तौर पर कुत्तों की तस्करी और मांस खाना अवैध है। इसके बावजूद असम और बंगाल से यहां बड़ी संख्या में अवैध रूप से कुत्ते लाए जाते हैं। 

68
Asianet Image

कुत्तों को ट्रकों में भरकर लाया जाता है। इनके मुंह बांध दिया जाते हैं, ताकि भौंख ना सकें।

78
Asianet Image

नगालैंड में कई इलाकों में खुले तौर पर इस तरह कुत्ते और उनके मीट की अवैध रूप से बिक्री की जाती है। 

88
Asianet Image

जानवरों से ज्यादती के मामले आए सामने
हाल ही में भारत के कई राज्यों से जानवरों पर अत्याचार की तस्वीरें सामने आई हैं। कुछ दिनों पहले केरल में हथिनी को कुछ लोगों ने पटाखों से भरा अन्नास खिला दिया। इसके बाद हथिनी की मौत हो गई थी। वहीं, हिमाचल में भी कुछ लोगों ने पटाखों से फरा फल खिला दिया था। इससे गाय जख्मी हो गई थी।  

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories