MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • मंत्रीजी नहीं होने देंगे एनकाउंटर...इस भरोसे पर गिरफ्तार हुआ था विकास दुबे, वकील की सह पर देता रहा चकमा

मंत्रीजी नहीं होने देंगे एनकाउंटर...इस भरोसे पर गिरफ्तार हुआ था विकास दुबे, वकील की सह पर देता रहा चकमा

कानपुर. गैंगस्टर विकास दुबे शुक्रवार को एनकाउंटर में ढेर हो गया। एनकाउंटर से पहले वह 8 दिन तक पुलिस से बचकर भागता रहा। इस दौरान उसे राजनीतिक सरंक्षण प्राप्त था। पुलिस के अफसर के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश समेत कई राज्यों के नेताओं से विकास के संबंध थे। इन्हीं का इस्तेमाल उसने हमेशा अपराधों में किया। 2 जुलाई को पुलिस की कार्रवाई से पहले ही विकास दुबे को जानकारी मिल गई थी। उसने तैयारी के साथ ही पुलिस टीम पर हमला किया था। इस हमले में 8 पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे। 
 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 12 2020, 11:13 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
15
Asianet Image

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एनकाउंटर से पहले विकास दुबे ने पूछताछ में राजनीतिक सरंक्षण की पुष्टि की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक मंत्री ने 2 जुलाई को हुए इस घटनाक्रम में विकास का साथ दिया। मंत्री ने विकास को भरोसा दिलाया था कि वे उसे बचा लेंगे। इसी भरोसे में एक वकील ने उसका साथ दिया, जिसके इशारे पर वह इधर से उधर भागता रहा। इतना ही नहीं, मध्यप्रदेश के उज्जैन के एक बड़े शराब कारोबारी ने उसका साथ दिया।
 

25
Asianet Image

मंत्री ने दिया था भरोसा- एनकाउंटर से बचा लेंगे
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मंत्री ने विकास को भरोसा दिलाया था कि वह उसे एनकाउंटर से बचा लेगा। बस या तो वह कोर्ट में सरेंडर कर दे या फिर सार्वजनिक तौर पर गिरफ्तार हो जाए। इससे वह मीडिया की नजरों में आ जाए। 

35
Asianet Image

यूपी छोड़कर किसी अन्य राज्य में दे गिरफ्तारी
विकास को मंत्री, शराब कारोबारी और वकील ने यह सुझाव दिया था कि वह सरेंडर या गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश के अलावा कोई दूसरा राज्य चुने। इसी के तहत मध्यप्रदेश को चुना गया। मंत्री जी का मध्यप्रदेश में दबदबा है। इसलिए सब तय योजना के तहत सब किया गया। विकास ने सीसीटीवी से लैस मंदिर परिसर में गिरफ्तारी दी। 

45
Asianet Image

एक दिन पहले बदले गए थानेदार और सर्किल ऑफिसर
रिपोर्ट के मुताबिक, विकास दुबे की जिस थाना क्षेत्र में गिरफ्तारी हुई, वहां के थानेदार, सर्किल ऑफिसर को एक दिन पहले ही हटाया गया था। इसे लेकर ही विपक्षी पार्टी शिवराज सरकार पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, आशंका है कि साजिश के तहत ही थानेदार और सीओ को हटाया गया। इसके बाद गिरफ्तारी हुई। 

55
Asianet Image

उज्जैन में गिरफ्तारी, कानपुर में ढेर
विकास को उज्जैन से गुरुवार को गिरफ्तार किया गया था। वह सड़क के रास्ते उज्जैन से कानपुर लाया जा रहा था। कानपुर से पहले एसटीएफ की उस कार का एक्सीडेंट हो गया, जिसमें वह सवार था। इसके बाद विकास ने बंदूक छीनकर फायरिंग करने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में विकास ढेर हो गया। विकास पर 5 लाख रुपए का इनाम था।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories