MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • अजीबोगरीब : शादी के 9 साल बाद महिला को पता चला कि वह पुरुष है, सभी के उड़ गए होश

अजीबोगरीब : शादी के 9 साल बाद महिला को पता चला कि वह पुरुष है, सभी के उड़ गए होश

कोलकाता. 30 साल की महिला के जीवन में सब कुछ अच्छा चल रहा था। उसकी शादी के भी 9 साल हो गए थे। लेकिन अचानक वह उस दिन हैरान रह गई, जब वह पेट दर्द के बाद डॉक्टर के पास पहुंची। यहां डॉक्टर्स ने बताया कि वह महिला नहीं पुरुष है। यह सुनकर महिला और उसके पति के होश उड़ गए। इतना ही नहीं महिला को पुरुषों में होने वाला कैंसर भी है। इसके अलावा उसकी बहन को भी यही बीमारी है। 

Asianet News Hindi | Updated : Jun 28 2020, 05:00 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

इससे भी अजीबोगरीब बात ये है कि वह महिला अकेली पुरुष नहीं है। उसकी 28 साल की बहन भी पुरुष है। दोनों को एंड्रोजेन इंसेंसटिविटी सिंड्रोम (एआईएस) है। डॉक्टरों के मुताबिक, यह बीमारी 22 हजार लोगों में से एक को होती है। 

27
Asianet Image

इस बीमारी में शख्स जब पैदा होता है तो उसमें जींस पुरुषों जैसे होते हैं। लेकिन शरीर महिलाओं की तरह ही होता है। 

37
Asianet Image

यह चौंकाने वाला मामला प बंगाल के बीरभूमि का है। यहां 30 साल की महिला को अचानक पेट में तेज दर्द हुई। इसके बाद उसे नेताजी सुभाष चंद्र बोस कैंसर अस्पताल में ले जाया गया। यहां जांच में पता चला कि वह पुरुष है। 

47
Asianet Image

डॉक्टर ने बताया कि वह महिला पूरी तरह से महिला है। उसकी आवाज, अंग, शरीर की बनावट सब महिलाओं की तरह हैं। लेकिन उसके शरीर में बच्चादानी और अंडकोश नहीं है। यहां तक की महिला को कभी माहवारी भी नहीं हुई। 

57
Asianet Image

डॉक्टर्स ने बताया कि महिला को टेस्टीक्यूलर कैंसर है। यह पुरुषों में होता है। महिला में पुरुषों के अंडकोश हैं। ये शरीर के अंदर हैं। इनमें कैंसर हो गया है। इस कैंसर को सेमिनोमा भी कहते हैं। इस महिला के सभी जननांग आम महिलाओं की तरह ही हैं। लेकिन वह कभी मां नहीं बन सकती।

67
Asianet Image

महिला की फिलहान कीमोथैरेपी चल रही है। डॉक्टर अनुपम दत्ता ने बताया, उसके अंदर सभी हार्मोन महिलाओं वाले हैं। पति, पत्नी दोनों समझाया जा रहा है कि वे सामान्य जीवन ही जीते रहें जैसे पहले जीते थे।

77
Asianet Image

डॉक्टर दत्ता ने बताया कि महिला की बहन और दो मौसियों को भी यही बीमारी है। यह जींस पर निर्भर करता है। इसलिए एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी में आ जाता है। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories