- Home
- National News
- लालकिला, वैष्णो मंदिर से लेकर मॉल तक सब बंद... PHOTOS में देखें आधे देश में कर्फ्यू जैसे हालात
लालकिला, वैष्णो मंदिर से लेकर मॉल तक सब बंद... PHOTOS में देखें आधे देश में कर्फ्यू जैसे हालात
नई दिल्ली. कोरोना वायरस भारत के लिए अब चुनौती बनता जा रहा है। संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। 48 घंटे के भीतर 60 से अधिक संक्रमण के केस सामने आए हैं। जिसके कारण भारत में संक्रमित मरीजों की संख्या 153 पहुंच गई है। इनमें 25 विदेशी भी शामिल हैं। हालांकि संक्रमितों में से तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है जबकि 14 लोग ठीक भी हो चुके हैं। महाराष्ट्र में कोरोना के सबसे ज्यादा 42 पॉजिटिव केस है। इन सब के बीच कोरोना के असर को रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें तमाम कवायदें कर रही हैं, जिसमें सरकार ने सभी मॉल, स्कूल-कॉलेज, पार्क बंद कर दिए हैं। इसके साथ ही 50 लोगों के एक साथ इकट्ठा होने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया है। साथ ही किसी भी धरना-प्रदर्शन की के आयोजन पर भी रोक लगा दी गई है।
| Published : Mar 18 2020, 05:43 PM
4 Min read
Share this Photo Gallery
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
121
)
कोरोना के बढ़ते असर को देखते हुए दिल्ली सरकार ने 17 मार्च को सभी पर्यटन स्थलों और अन्य सार्वजनिक स्थानों को बंद कर दिया है। जिसके बाद दिल्ली का लालकिला जो हमेशा पर्यटकों से गुलजार रहता थो वह अब विरान पड़ा हुआ है।
221
कोरोना वायरस के कारण सरकार ने सार्वजनिक स्थानों को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया है।
321
कोरोना वायरस के कारण देश की आधी अबादी कैद की स्थिति में आ गई है। सरकार ने सभी भीड़ भाड़ वाले जगहों को प्रतिबंधित कर दिया है। जिसके बाद सफदरजंग स्थित मकबरा जहां हमेशा पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ती थी वो रेगिस्तान का रूप धारण कर चुकी है। तस्वीर को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि भारत में कोरोना का खौफ किस कदर व्याप्त है।
421
दिल्ली का यह बरखंभा रोड हमेशा लोगों के आवाजाही से गुलजार रहता था। लेकिन सरकार द्वारा मॉल और सिनेमा हॉल को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया है। जिसके बाद यह रोड रेगिस्तान की तरह नजर आ रहा है।
521
दिल्ली में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। अब तक दिल्ली में 13 पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। वहीं, एक महिला की मौत भी हो चुकी है। जिसके बाद सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर 31 मार्च तक प्रतिबंधित कर दिया है। इसी क्रम में हुमायूं का यह मकबरा भी अब सुनसान हालात में दिखाई दिया।
621
दिल्ली का यह राजघाट कोरोना वायरस के कारण रेगिस्तान की तरह नजर आ रहा है। गौरतलब है कि सरकार ने 31 मार्च तक सार्वजनिक स्थानों, पर्यटन स्थलों को बंद करने का आदेश दिया है। जिसके बाद ऐसे हालात उत्पन्न हुए हैं।
721
कोरोना वायरस के कारण पर्यटन स्थलों को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया गया है। जिसके बाद दिल्ली स्थित कुतुबमीनार की यह तस्वीर।
821
देश भर में फैले कोविड-19 यानी कोरोना वायरस का असर हर जगहों पर दिख रहा है। सुनसान हाल में पड़े अमृतसर के गोल्डन टेंपल से अस बात का अंदाजा लगाया जा सकता है।
921
कोरोना के कारण लोग कहीं भी आने जाने से बच रहे हैं। जिसका नतीजा है कि हमेशा लोगों की भीड़ से गुलजार रहने वाला अमृतसर का स्वर्ण मंदिर सुनसान पड़ा हुआ है। गौरतलब है कि पंजाब में भी कोरोना से संक्रमित एक व्यक्ति पाया गया है।
1021
भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। देश के 16 राज्यों में अब तक 152 मामले सामने आ चुके हैं।
1121
दिल्ली का लोटस टेंपल 31 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है।
1221
कोरोना वायरस के कारण देशभर में हालात कर्फ्यू जैसे बने हुए लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है कि वह सार्वजनिक स्थानों पर जाने से बचे ताकि संक्रमण के प्रभाव को बढ़ने से रोका जा सके।
1321
कोरोना वायरस का असर साफ-साफ देखा जा सकता है। मुंबई का जुहू बीच सूनसान पड़ा हुआ। मुंबई के जुहू बीच पर हमेशा भारी भीड़ देखने को मिलती है।
1421
कोरोना वायरस से महाराष्ट्र में एक लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 40 लोग संक्रमित पाए गए हैं। महाराष्ट्र में सरकार ने 31 मार्च तक सभी सार्वजनिक स्थानों पर जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है।
1521
कोरोना वायरस के आतंक से दो-दो हाथ कर रहे देश के 15 राज्यों में कर्फ्यू जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। दिल्ली का यह जंतर मंतर आम लोगों के न आने जाने से विरान पड़ा हुआ है।
1621
फिल्म सिटी नोएडा के सेक्टर 39 की यह तस्वीर कोरोना के खौफ को बयां कर रही है। दिल्ली में सरकार ने 31 मार्च तक स्कूल-कॉलेज, मॉल और जिम को बंद रखने का आदेश दिया है। वहीं, निजी कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को वर्क फ्रॉम होम करने के लिए कहा है। जिसके बाद हमेशा खचाखच भरे रहने वाला यह मेट्रो स्टेशन अब सन्नाटे में तब्दील हो गया है।
1721
कोरोना वायरस के कारण सरकार ने विदेशों से लोगों के आने जाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। वहीं, देश में भी लोग खौफ के कारण यात्रा करने से बच रहे हैं। जिसके कारण कोलकाता का यह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सुनसान पड़ा हुआ है।
1821
मुंबई का छत्रपति शिवाजी टर्मिनल हमेशा यात्रियों के भीड़ से खचाखच भरा होता है। लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के कारण लोग खौफ में हैं और यात्रा करने से बच रहे हैं। जिसके बाद छत्रपति शिवाजी टर्मिनल स्टेशन पर लोगों का आना-जाना कम हो गया है।
1921
कोरोना वायरस का असर साफ-साफ देखा जा सकता है। कोरोना वायरस के कारण महाराष्ट्र में सन्नाटा पसरा हुआ है। मुंबई की लोकल ट्रेनें जो आम यात्रियों से खचाखच भरी होती थी वो अब लगभग खाली सी हो गई हैं।
2021
सरकार द्वारा मॉल और सिनेमा हॉल को 31 मार्च तक बंद रखने का आदेश दिया है। जिसके बाद एक मॉल की स्थिति।