MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • चौबेपुर थाना ही नहीं अन्य थानों में भी मेरे मददगार...मौत से पहले विकास दुबे ने खोले ऐसे ही कई बड़े राज

चौबेपुर थाना ही नहीं अन्य थानों में भी मेरे मददगार...मौत से पहले विकास दुबे ने खोले ऐसे ही कई बड़े राज

नई दिल्ली. कानपुर में 8 पुलिसवालों की हत्या करने के आरोपी विकास दुबे की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, कानपुर से 17 किलोमीटर पहले भवती में उसने पुलिसवालों की बंदूक छीनकर भागने की कोशिश की, इसी दौरान मुठभेड़ में उसे दो गोली लगी। घायल हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। विकास दुबे की मौत पर कई सवाल उठ रहे हैं। सवाल किए जा रहे हैं कि विकास दुबे की मौत के बाद कैसे पता चलेगा कि विकास दुबे के सिर पर किसका हाथ था? किसकी सह पर वह खुलेआम हत्याएं करके बच निकलता था? इन सवालों के बीच अच्छी खबर यह है कि उज्जैन में गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने करीब 2 घंटे पूछताछ की, जिसमें विकास दुबे ने कई बड़े खुलासे किए। 
 

Asianet News Hindi | Updated : Feb 05 2022, 03:22 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

विकास दुबे की मौत हो चुकी है, लेकिन मौत से पहले उज्जैन में पुलिस पूछताछ में विकास ने जो कुछ बताया, उसे क्रमवार बताते हैं।

29
Asianet Image

विकास दुबे ने पूछताछ में खुलासा किया था कि उसने एनकाउंटर के डर से पुलिसवालों पर गोली चलाई। विकास ने बताया कि उसने जानबूझकर ऐसा नहीं किया, बल्कि खुद की जान बचाने के लिए पुलिसवालों को निशाना बनाया। 

39
Asianet Image

विकास दुबे ने पूछताछ में माना था कि उसे पुलिस के आने के खबर पहले ही मिल गई थी। लेकिन खबर के हिसाब से पुलिस का एक्शन नहीं हुआ। दरअसल, विकास दुबे को खबर मिली थी कि पुलिस सुबह आने वाली है। इसलिए रात को उसने पूरी तैयारी कर ली थी। खाना खाने जा रहा था, तभी सुबह की बजाय रात को ही पुलिस आ गई। इससे विकास दुबे कुछ समझ नहीं पाया और अंधाधुंध फायरिंग शुरू हो गई। 

49
Asianet Image

विकास दुबे ने बताया कि पुलिसवालों के शवों को जलाने के लिए उन्हें एक के ऊपर एक रखा गया था, लेकिन शवों को जलाने का मौका नहीं मिला और सभी जान बचाकर वहां से भाग निकले। 

59
Asianet Image

विकास दुबे के इस खुलासे ने सबको चौंका दिया। विकास ने उज्जैन पुलिस को बताया कि पुलिसवालों की हत्या के बाद उनके शव को चलाने के लिए तेल मंगाया गया था। पुलिसवालों का शव जलाकर उन्हें पास के कुंए में फेंक दिया जाता, जिससे सभी सबूत मिट जाते। आग लगाने के लिए घर में गैलनों में तेल रखा गया था। काले रंग के एक पचास लीटर के गैलन में तेल भरा था। लेकिन लाशें इकट्ठा करने के बाद उसे जलाने का मौका नहीं मिला और वो फरार हो गया।

69
Asianet Image

विकास दुबे ने कहा कि मैंने सीओ को नहीं मारा, बल्कि साथ के लोगों ने मारा। विकास ने बताया कि सीओ से उसकी पर्सनल खुन्नस थी। वह विकास को कहता था कि एक पैर गड़बड़ है दूसरा भी सही कर दूंगा। इसी वजह से सीओ के पैर में भी गोली मारी गई। विकास ने कबूला कि उसने ही अपने साथियों को अलग-अलग भागने के लिए कहा था। 

79
Asianet Image

पूछताछ में उज्जैन पुलिस को विकास दुबे ने बताया था कि सिर्फ चौबेपुर में ही नहीं, बल्कि अन्य थानों में भी उसके मददगार थे। जो तमाम मामलों में उसकी मदद करते थे। विकास दुबे ने यह भी बताया कि लॉकडाउन के दौरान चौबेपुर थाने के तमाम पुलिसवालों का उसने बहुत ख्याल रखा। सबको खाना पीना खिलाया और दूसरी मदद भी की। 

89
Asianet Image

उज्जैन में पूछताछ के दौरान विकास दुबे ने माना था कि उसने अपने साथियों को हथियारों के साथ बुलाया था। 

99
Asianet Image

विकास दुबे ने पुलिस के सामने बताया कि हत्या के बाद उसने पुलिसवालों के हथियार लूटे और उसने उन्हें कहां रखा। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories