MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिरने की ज्यादा संभावना, 5 में से 4 समीकरण में भाजपा की सरकार

मध्य प्रदेश में कांग्रेस सरकार गिरने की ज्यादा संभावना, 5 में से 4 समीकरण में भाजपा की सरकार

नई दिल्ली. मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार गिरेगी या बचेगी? पिछले 3 दिनों से सबके जहन में बस यही एक सवाल है। जवाब इतना आसान नहीं है। इसके पीछे वजह है कि जहां एक तरफ कांग्रेस का कहना है कि उनके पास बहुमत साबित करने के लिए विधायकों की संख्या है, तो वहीं दूसरी ओर ज्योतिरादित्य सिंधिया का भाजपा में शामिल होने के बाद भाजपा के पास विधायकों की संख्या बढ़ती दिख रही है। फैसला होना अभी बाकी है कि मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होगा या नहीं। मध्य प्रदेश में सरकार के बचे रहने या गिरने के 5 समीकरण बनते हैं।

Asianet News Hindi | Updated : Mar 12 2020, 04:09 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image
18 साल तक कांग्रेस में रहने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 10 मार्च को पार्टी छोड़ दी। 11 मार्च को भाजपा में शामिल हो गए।
27
Asianet Image
मध्य प्रदेश में 230 विधानसभा सीट है। दो विधायकों को निधन के बाद यह संख्या 228 हो गई है। इसमें से 22 विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। अभी तक विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों के इस्तीफे मंजूर नहीं किए हैं। अभी विधानसभा में कांग्रेस के 114, भाजपा के 107, निर्दलीय 4, बसपा 2 और सपा के 1 विधायक हैं। अभी तक निर्दलीय और बसपा-सपा के विधायकों का समर्थन कांग्रेस को है।
37
Asianet Image
अगर विधानसभा अध्यक्ष ने 22 विधायकों के इस्तीफे को मंजूर कर लिया, तब विधानसभा में विधायकों की संख्या 206 हो जाएगी। ऐसे में बहुमत साबित करने के लिए 104 विधायकों की जरूरत होगी। 22 विधायकों के इस्तीफे के बाद कांग्रेस के पास (121-22) 99 विधायक बचेंगे। भाजपा के पास 107 विधायक हैं। ऐसे में भाजपा सरकार बना सकती है।
47
Asianet Image
सरकार न बनती देख कांग्रेस के सभी विधायकों ने इस्तीफा दे दिया, इस स्थिति में राज्यपाल तय करेंगे कि मध्यावधि चुनाव कराने हैं या उपचुनाव। उपचुनाव की स्थिति में भाजपा को फायदा होगा। राज्यपाल भाजपा को सरकार बनाने का न्योता दे सकते हैं।
57
Asianet Image
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को 114, भाजपा के 107, निर्दलीय 4, बसपा 2 और सपा के 1 विधायक चुनाव जीते थे। अगर निर्दलीय विधायकों ने भाजपा का समर्थन किया। उस स्थिति में भाजपा ही मजबूत होगी और कांग्रेस को नुकसान होगा। अगर 4 निर्दलीय विधायकों ने भाजपा का समर्थन किया, उस स्थिति में कांग्रेस के पास (114+2+1) 117 विधायक होंगे। इसमें से 22 विधायकों का इस्तीफा मंजूर होने पर विधायकों की संख्या 95 हो जाएगी। ऐसी स्थिति में भी कांग्रेस सरकार नहीं बना पाएगी। भाजपा के पास 107 विधायक पहले से हैं। उन्हें 4 विधायकों का समर्थन मिलने के बाद उनकी संख्या 111 हो जाएगी। सरकार बनाने के लिए 104 विधायकों की जरूरत होगी। भाजपा सरकार बना लेगी।
67
Asianet Image
अगर निर्दलीय विधायकों के साथ सपा और बसपा के विधायक भी भाजपा के साथ आ जाते हैं। इस स्थिति में भाजपा के पास (107+7) 114 विधायक हो जाएगी। कांग्रेस के पास विधायकों की संख्या घटकर 114 हो जाएगी। 22 विधायकों के इस्तीफे मंजूर होने के बाद कांग्रेस विधायकों की संख्या 92 हो जाएगी। ऐसी हालत में भाजपा सरकार बना लेगी।
77
Asianet Image
इस समीकरण में भाजपा को मुश्लिल हो सकती है। कयास लग रहे हैं कि जिन 22 विधायकों ने इस्तीफा दिया है उनके में करीब 18 बेंगलुरु में हैं। कांग्रेस का आरोप है कि उन्हें किडनैप करके रखा गया है। वहीं खबर यह भी आई कि सिंधिया के समर्थन में आए विधायकों में फूट भी पड़ चुकी है। ऐसे में अगर कांग्रेस सिंधिया के समर्थन में बेंगलुरु गए विधायकों को मना लेती है, तो फिर कुछ हद तक कमलनाथ अपनी सरकार बचाने में सफल हो पाएंगे। उनके पास यही एक रास्ता बचा है।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories