- Home
- National News
- International Yoga Day 2020: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस; जानिए कैसे विश्व योगगुरु बना भारत
International Yoga Day 2020: अंतरराष्ट्रीय योग दिवस; जानिए कैसे विश्व योगगुरु बना भारत
नई दिल्ली. दुनिया के 200 देश कोरोना वायरस की चपेट में हैं। कोरोना के चलते अन्य आयोजनों की तरह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) पर भी असर पड़ा है। योग दिवस पर जगह जगह होने वाले आयोजन भी इस बार नहीं हो रहे हैं। 21 जून 2020 को पूरी दुनिया में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जा रहा है। लेकिन हर साल की तरह इस बार कोई बड़ा आयोजन नहीं हो रहा है। लोगों से घरों पर रहकर योग करने की सलाह दी गई।
- FB
- TW
- Linkdin
)
कोरोना की वजह से सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए आयोजन नहीं किए जा रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र संघ ने इस बार योग दिवस की थीम भी कोरोना को देखते हुए रखी है।
सोशल डिस्टेंसिंग के चलते संयुक्त राष्ट्र संघ ने International Yoga Day की थीम "Yoga For Health, Yoga From Home रखी गई है। यानी 'सेहत के लिए योग, घर से योग है'। कोरोना से बचने और अंतरराष्ट्रीय योगा दिवस के लिए ये थीम अहम मानी जा रही है।
कब मनाया गया पहली बार योग दिवस
भारत में पहला विश्व योग दिवस 21 जून 2015 को नई दिल्ली के राजपथ पर मनाया गया है। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुआई में 35985 लोगों ने एक साथ 35 मिनट तक योग किया। इसी के साथ भारत विश्वभर को योग के फायदे बताने में भी सफल रहा।
इस कार्यक्रम में दो गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बने। पहला 35985 लोगों ने पहली बार एक जगह पर एक साथ योग किया। दूसरा इस कार्यक्रम में 84 अलग अलग राष्ट्रीयता वाले लोग इस कार्यक्रम में शामिल हुए।
भारत में योग की परंपरा काफी पुरानी रही है। लेकिन 2015 में भारत ने इसके महत्व को विश्व पटल पर रख दिया। इसी के साथ भारत विश्व योग गुरु भी बन गया। भारत में सदियों से किए जाने वाले योग दुनियाभर में चर्चित हो गए।
2015 को पहला अंतररार्ष्ट्रीय योग दिवस दुनिया के करीब 190 देशों ने मनाया था।
आज भारत विश्व गुरु बन गया है। योग पर कई ऐसी रिसर्च और दावे भी सामने आ चुके हैं कि इससे कई प्रकार की गंभीर बीमारियों और उनके खतरे से बचा जा सकता है। इसलिए योग करें, स्वस्थ रहें।