- Home
- National News
- India Book Of Records : 6 साल के बच्चे ने 30 सेकंड में लगा दिए 58 पुश; दर्ज हुआ इंडिया बुक में रिकॉर्ड
India Book Of Records : 6 साल के बच्चे ने 30 सेकंड में लगा दिए 58 पुश; दर्ज हुआ इंडिया बुक में रिकॉर्ड
हुगली. इस बच्चे को गौर से देखिए! इसकी उम्र महज 6 साल की है, लेकिन इसने बड़े-बड़े जिम्नास्टिक प्लेयर्स को हैरान कर दिया। पश्चिम बंगाल के हुगली में रहने वाले राजनाथ दत्त ने 30 सेकंड में 58 पुश लगाकर एक रिकॉर्ड कायम किया है। उसका यह कारनाम 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्डस' में दर्ज हुआ है। राजनाथ के माता-पिता भी जिम्नास्टिक के अच्छे प्लेयर रहे हैं। इसलिए राजनाथ ने बचपन से ही घर में यह सब होते देखा। अब उसने खुद एक रिकॉर्ड बना दिया। यह और बात है कि राजनाथ के पिता दिहाड़ी मजदूर हैं, लेकिन उन्होंने अपने बच्चे को हमेशा प्रोत्साहित किया। खेलने और पढ़ने दोनों के लिए।
| Published : Sep 03 2021, 07:47 AM IST / Updated: Sep 03 2021, 07:49 AM IST
- FB
- TW
- Linkdin
कोविड काल के चलते राजनाथ के इस रिकॉर्ड को वर्चुअल देखा गया। 'इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड' के प्रतिनिधियों ने वर्चुअल इस रिकॉर्ड को होते देखा। सर्वभारतीय संस्था की तरफ से राजनाथ को मेडल और सर्टिफिकेट दिया गया।
राजनाथ के पिता कौशिक बताते हैं कि उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। कोरोनाकाल में तो दिक्कतें और अधिक हैं। लेकिन उन्होंने अपने बेटे को कभी भी पढ़ने और खेलों में कुछ करने के लिए रोका। हालांकि वे कहते हैं कि अगर सरकार उनकी मदद करे, तो बेटा आगे और भी बेहतर प्रदर्शन कर सकता है।
राजनाथ की मां हाउसवाइफ हैं। कुछ साल पहले तक राजनाथ की मां और पिता दोनों जिम्नास्ट करते थे। लेकिन बाद में आर्थिक परेशानियों के कारण यह छोड़ना पड़ा। अब दोनों अपने बेटे को इस फील्ड में आगे बढ़ते देखना चाहते हैं।
राजनाथ काफी समय से जिम्नास्ट कर रहा है। वो पहली कक्षा में पढ़ता है। राजनाथ कहता है कि उसे जिम्नास्ट करना अच्छा लगता है। इसलिए वो रोज इसकी प्रैक्टिस करता है।
राजनाथ के मोहल्ले वाले कहते हैं कि सरकार अगर इस बच्चे की मदद करे, तो ये आगे जाकर बहुत नाम करेगा। खैर, राजनाथ की चर्चा इस समय मीडिया में बनी हुई है।