MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • National News
  • भारतीय जवानों ने 3 बार किया था चीन का सामना, उखाड़ फेंके थे कैंप...ऐसे सिखाया दुश्मनों को सबक

भारतीय जवानों ने 3 बार किया था चीन का सामना, उखाड़ फेंके थे कैंप...ऐसे सिखाया दुश्मनों को सबक

लद्दाख. पूर्वी लद्दाख में गलवान घाटी में 15 जून को भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प को लेकर कई तरह के खुलासे हुए हैं। मीडिया रिपोर्ट में बताया जा रहा है कि दोनों सेनाओं के बीच 15 जून को 1 बार नहीं बल्कि तीन बार झड़प हुई थी। इसके अलावा भारतीय सैनिकों ने अपने इलाके में बनी चीनी पोस्टों को भी उखाड़ फेंका था। इतना ही नहीं झड़प के बाद भारत ने चीनी सैनिकों के शव भी उन्हें सौंपे थे। 
 

Asianet News Hindi | Updated : Jun 22 2020, 10:56 AM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
114
Asianet Image

इंडिया टुडे ने गलवान घाटी में तैनात अफसरों से इस घटना को लेकर बात की है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 10 दिन पहले यानी 6 जून को दोनों देशों के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बात हुई थी। इसके बाद दोनों सेनाएं पीछे हटने को तैयार हुई थीं। दोनों देशों की आर्मी एलएसी के काफी करीब आ गई थीं। 

214
Asianet Image

गलवान नदी के किनारे चीन का एक पोस्ट भारतीय सीमा में था। बातचीत के दौरान चीन की सेना इसे हटाने को लेकर तैयार भी हो गई थी। बातचीत के बाद चीनी सेना ने इस पोस्ट को हटा भी लिया था। लेकिन बाद में इस पोस्ट को दोबारा बना लिया गया। 

314
Asianet Image

15 जून की शाम को बिहार बटालियन के कमांडिंग अफसर कर्नल बी संतोष बाबू ने फैसला किया था कि वे इस पोस्ट के पास जाकर जानकारी लेंगे कि यह यहां कैसे बन गई।

414
Asianet Image

वहीं, बटालियन के अन्य जवान इसे उखाड़ फेंकना चाहते थे। लेकिन कर्नल बाबू अपने स्वभाव के अनुरूप बातचीत से मामला सुलझाने के पक्ष में थे। 

514
Asianet Image

15 जून की शाम को कर्नल बाबू 35 जवानों के साथ उस पोस्ट पर गए थे। यहां जब ये लोग पोस्ट पर पहुंचे तो, चीनी सैनिक बदले हुए नजर आ रहे थे। यहां वे सैनिक नहीं थे जो सामान्य तौर पर ड्यूटी पर होते हैं। भारतीय सेना को पता चला है कि यहां मई में ही दूसरे सैनिकों को भेजा गया है।

614
Asianet Image

 कर्नल बाबू जब पोस्ट पर बातचीत करने पहुंचे और इस पोस्ट के बार में पूछा तो एक जवान ने उन्हें धक्का दे दिया। इसके अलावा चीनी भाषा में अभद्र टिप्पणी भी की। इसके बाद भारतीय जवानों ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी। भारतीय जवान चीनियों पर टूट पड़े। 30 मिनट तक चली झड़प में दोनों ओर के लोग चोटिल हुए। लेकिन भारतीय जवानों ने पोस्ट को तोड़ दिया। 

714
Asianet Image

इस झड़प के बाद कर्नल बाबू ने सूझबूझ का परिचय देते हुए घायल सैनिकों को पोस्ट पर भेजा और पोस्ट से ज्यादा जवान भेजे जाएं। लेकिन कर्नल बाबू ने भारतीय जवानों को शांत रखा। 

814
Asianet Image

उन्होंने हाथापई करने वाले जिन चीनी जवानों को पकड़ा था, उन्हें लेकर चीनी सीमा की ओर बढ़े ताकि सीनियर अफसरों से उनकी शिकायत की जा सके। इसके अलावा वे चीनी सैनिकों की स्थिति भी जानना चाहते थे। 

914
Asianet Image

 वहीं, चीन के सैनिक पहले से इंतजार कर रहे थे। जैसे ही भारतीय सैनिक वहां पहुंचे, उनपर चीनी सैनिक पत्थर बरसाने लगे। एक पत्थर कर्नल बाबू के सिर पर लगा। वे गलवान नदी में गिर गए। 

1014
Asianet Image

इस दौरान यह टकराव करीब 45 मिनट तक चला। इस दौरान कई जवान शहीद हो गए। इस झड़प में करीब 300 सैनिक एक दूसरे से लड़ रहे थे। जब तक यह लड़ाई रुकी तब तक दोनों देशों के कई सैनिक नदी में गिर चुके थे। इस दौरान चीनी सैनिकों ने लाठी, कीले लगे रॉड का भी इस्तेमाल किया। यह लड़ाई 11 बजे तक चली। इसके बाद दोनों सेनाएं अपने अपने जवानों को खोजने लगीं। 
 

1114
Asianet Image

वहीं, कैंप में भारतीय जवान कर्नल बाबू समेत अपने साथियों का बदला लेने के लिए गुस्से में थे। वहीं, कुछ जवान अपने घायल साथियों को नदी से निकालने की कोशिश में जुटे थे। उसी वक्त एक ड्रोन की आवाज सुनाई दी। यह नए खतरे का संकेत था। चीनी सैनिक फिर से हमला करने के फिराक में थे। 

1214
Asianet Image

वहीं, इस दौरान बड़ी संख्या में भारतीय सेना के जवान वहां पहुंच गए। इनमें बिहार रेजिमेंट और पंजाब रेजिमेंट के जवान शामिल थे। इन सैनिकों के साथ भारतीय जवान चीन की सीमा में घुस गए। भारत के सैनिक ये चाहते थे कि और चीनी सैनिक एलएसी पर ना पहुंचें। 

1314
Asianet Image

इसी दौरान चीनी और भारतीय सैनिकों के बीच तीसरा टकराव शुरू हुआ। ये झड़प चीनी सीमा के अंदर हुई। भारतीय जवान चीनी सेना पर टूट पड़े। लेकिन घाटी सकरी थी इस वजह से कुछ जवान नदी में गिर गए। इसके थोड़ी देर बाद झड़प खत्म हुई। इसके बाद भारतीय स्वास्थ्य कर्मी घायल सैनिकों को ले जाने के लिए पहुंच गए थे। 

1414
Asianet Image

इस दौरान दोनों सेनाओं ने एक दूसरे के मृत सैनिक भी एक दूसरे को दिए। हालांकि, इस दौरान चीनी सेना ने भारत के 10 जवानों को पकड़ लिया। भारत की ओर से 5 जवानों समेत 16 सैनिकों के शव चीन को सौंपे गए हैं। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories