MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • 13 PHOTOS: भारत के G20 का प्रेसिडेंट बनते ही रोशनी से नहाए देशभर के स्मारक

13 PHOTOS: भारत के G20 का प्रेसिडेंट बनते ही रोशनी से नहाए देशभर के स्मारक

नई दिल्ली। भारत ने हाल ही में औपचारिक रूप से इंडोनेशिया से जी20 समूह की अध्यक्षता ग्रहण की। जी-20 का प्रेसिडेंट बनने के बाद देश के 50 शहरों के चुनिंदा 100 स्मारकों को रंगीन रोशनी से नहला दिया गया। यूनेस्को की विश्व धरोहर में शामिल देशभर के 100 स्मारक एक हफ्ते तक रोशनी से जगमगाते रहेंगे। इस दौरान तमाम स्मारकों पर G20 के लोगो को भी दिखाया गया है। लाल किला, ताजमहल, आगरा का किला, चार मीनार, कुतुब मीनार, विरुपाक्ष मंदिर, फतेहपुर सीकरी, हुमायूं का मकबरा, एलिफेंटा और शंकराचार्य मंदिर समेत तमाम स्मारक रोशनी से जगमग हैं। 

3 Min read
Ganesh Mishra
Published : Dec 06 2022, 04:04 PM IST | Updated : Dec 06 2022, 04:08 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
113
Asianet Image

बता दें कि संस्कृति मंत्रालय ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग को स्मारकों पर रोशनी के साथ जी-20 का प्रतीक चिह्न लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद से ही देश के प्रमुख सांस्कृतिक स्थल रंगीन रोशनी से जगमगा रहे हैं।

213
Asianet Image

भारत में कुल 40 सांस्कृतिक और प्राकृतिक स्थल हैं, जिन्हें यूनेस्को ने विश्व विरासत स्थल की सूची में शामिल किया है। इनमें ज्यादातर सांस्कृतिक स्थल भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अधीन हैं।

313
Asianet Image

भारत के जिन स्मारकों को रोशनी से जगमग किया गया है, उनमें कोलकाता में मेटकाफ हॉल और करेंसी बिल्डिंग, राजगीर में प्राचीन संरचनाएं और स्मारक, टीपू सुल्तान का महल और गोल गुम्बज, गोवा में बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस और चर्च ऑफ लेडी ऑफ रोजरी, कर्नाटक, सांची बौद्ध स्मारक भी शामिल हैं।

413
Asianet Image

भारत की जी20 की अध्यक्षता के लोगो, थीम और वेबसाइट का अनावरण पीएम मोदी ने 1 दिसंबर को किया था। उन्होंने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इसका अनावरण किया था। पीएम ने कहा था कि यह 130 करोड़ भारतीयों के लिए गर्व का क्षण है। 

513
Asianet Image

बता दें कि भारत को जी20 की अध्यक्षता उस वक्त मिल रही है, जब दुनिया युद्ध और आर्थिक अनिश्चितता का सामना करने के साथ ही कोरोना जैसी घातक महामारी से उबर रही है। यह लोगो बताता है कि हालात कैसे भी हों, कमल रूपी आशा हमेशा खिलती है।

613
Asianet Image

G20 अध्यक्षता के लिए लोगो का अनावरण करते हुए पीएम मोदी ने कहा था- कमल के फूल की सात पंखुड़ियां, दुनिया के 7 महाद्वीपों और संगीत के सात सुरों का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। ये लोगो, दुनिया को एकता का संदेश देगा क्योंकि कमल भारत की सांस्कृतिक विरासत और दुनिया को एक साथ लाने में विश्वास को दिखाता है। 

713
Asianet Image

पीएम मोदी ने आगे कहा था- वसुधैव कुटुम्बकम' दुनिया के लिए भारत की करुणा का प्रतीक है। यह G20 लोगो सिर्फ एक प्रतीक नहीं बल्कि एक संदेश है, एक भावना है जो हमारी नसों में दौड़ रही है। यह एक संकल्प है, जिसे अब हमारे विचारों में शामिल किया जा रहा है। 

813
Asianet Image

बता दें कि भारत को जी20 की औपचारिक अध्यक्षता मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि 'भारत एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य' के विषय से प्रेरित होकर एकता को बढ़ावा देने के लिए काम करेगा।

913
Asianet Image

पीएम मोदी ने कहा था कि हम आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन और महामारी को सबसे बड़ी चुनौतियों के तौर पर प्राथमिकता में रखेंगे, ताकि साथ मिलकर भविष्य में इनका बेहतर तरीके से मुकाबला किया जा सके। 

1013
Asianet Image

वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर का कहना है कि जी-20 की अध्यक्षता के दौरान भारत खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा, स्वास्थ्य समाधान सहित तात्कालिक महत्त्व के उन विषयों पर समूह के सदस्य देशों का समर्थन जुटाएगा, जिसका सामना कोरोना के बाद पूरी दुनिया को करना पड़ा है।

1113
Asianet Image

जी-20 संगठन की 200 से ज्यादा बैठकों के लिए देश के उन हिस्सों को सिलेक्ट किया गया है, जिनके बारे में लोगों को बहुत ही कम जानकारी है।  बता दें कि भारत में ये बैठकें 55 अलग स्थानों पर आयोजित की जाएंगी।

1213
Asianet Image

बता दें कि जी20 अंतरराष्ट्रीय आर्थिक सहयोग का एक प्रमुख मंच है। यह अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) और विश्व बैंक के प्रतिनिधियों के साथ 19 देशों तथा यूरोपीय संघ का एक समूह है। इस संगठन में शामिल देशों की कुल जीडीपी 85 प्रतिशत है। 

1313
Asianet Image

G20 के सदस्य देशों में भारत के अलावा अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, चीन, फ्रांस, जर्मनी, इंडोनेशिया, इटली, जापान, साउथ कोरिया, मैक्सिको, रूस, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, संयुक्त राज्य अमेरिका, और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

ये भी देखें : 

क्या है G-20 सम्मेलन, कितने देश हैं शामिल? रूस-यूक्रेन की जंग के बीच इस बैठक में क्या होगा भारत का रुख

Ganesh Mishra
About the Author
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved