MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • अनलॉक में बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में 9996 केस; लेकिन यह है खुश कर देने वाली खबर

अनलॉक में बेकाबू हुआ कोरोना, 24 घंटे में 9996 केस; लेकिन यह है खुश कर देने वाली खबर

नई दिल्ली.  देश में जारी कोरोना संकट हर रोज एक नया रिकॉर्ड बनाता जा रहा है। आए दिन संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। देश में गुरुवार को कोविड-19 के एक दिन में सर्वाधिक 9,996 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही 357 लोगों ने दम भी तोड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक गुरुवार दोपहर तक मरीजों की संख्या 2 लाख 87 हजार 61 हो गई है। अब तक 8113 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Asianet News Hindi | Published : Jun 11 2020, 01:33 PM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

...लेकिन यह है खुशी की बात 
देश में बढ़ते कोरोना का संकट हावी होता जा रहा है। लेकिन कोरोना के खिलाफ जारी जंग में जीत की उम्मीद भी और तेज हो गई है। दरअसल, देश में एक्टिव केसों की संख्या से अधिक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या है। यानी देश में 1 लाख 41 हजार से अधिक लोग ठीक हो चुके है। वहीं, एक्टिव केसों की संख्या 1 लाख 37 हजार 927 है।

210
Asianet Image

देश में रिकवरी रेट 49.21 फीसदी 
हेल्थ मिनिस्ट्री के मुताबिक, लगातार दूसरे दिन ऐसा हुआ है जब ठीक होने वाले लोगों की संख्या इलाज करवा रहे मरीजों की संख्या से अधिक है। देश में ठीक होने वाले मरीजों की दर 49.21 फीसदी हो गई है। 
 

310
Asianet Image

पिछले दिनों आए सार्वाधिक केस 
11 जून को 9996, 10 जून को 9985, 9 जून को 9983, 8 जून को 8536 केस सामने आए। अनलॉक-1 लागू होने के बाद से देश में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार पकड़ी है। कहा जा रहा है कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग व अन्य नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। ऐसे में संक्रमण की रफ्तार तेज होती जा रही है। वहीं, दिल्ली सरकार ने दावा किया है कि राज्य में जुलाई तक 5 लाख से अधिक कोरोना के मरीज होंगे।
 

410
Asianet Image

महाराष्ट्र में सबसे अधिक मरीज 
महाराष्ट्र में कोरोना मरीजों की संख्या 94 हजार से अधिक है। जबकि यहां अब तक 3438 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, तमिलनाडु में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 36 हजार 841 हो गई है। वहीं, मरने वालों की संख्या 326 है। जबकि दिल्ली में यही आंकड़ा 32 हजार के पार पहुंच गया है। जबकि 984 लोगों की जान जा चुकी है। 

510
Asianet Image

चेन्नई में मौत के आंकड़े में खेल 
8 जून तक चेन्नई में कोरोना वायरस से 460 लोगों की मौत हो गई है, जो कि सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशालय (DPH) द्वारा घोषित 224 से दोगुनी से भी अधिक है, नगर निगम की मृत्यु रजिस्ट्री की जांच से पता चला है। डीपीएच अधिकारियों की एक टीम ने मंगलवार को पाया कि ग्रेटर चेन्नई कॉर्पोरेशन के स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा बनाए गए मृत्यु रजिस्टर में राज्य रजिस्टर की तुलना में 236 अधिक मौतें दर्ज की गई थीं। अगर इन मौतों को जोड़ा जाता, तो राज्य के अधिकारियों द्वारा बताए गए 0.7% के मुकाबले राज्य में मृत्यु दर 1.5% के करीब होती। 

610
Asianet Image

मौतों की संख्या के मामले में भारत 12 वें नंबर पर
जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय के आंकड़े के मुताबिक, संक्रमण से होने वाली मौतों की संख्या के मामले में भारत का स्थान 12वां है जबकि मरीजों के ठीक होने के मामले यह नौवें स्थान पर है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी आंकड़े के मुताबिक देश में उपचाररत मामलों की संख्या एक लाख 33 हजार 632 है जबकि अभी तक ठीक हुए लोगों की संख्या एक लाख 35 हजार 205 है। 

710
Asianet Image

वर्तमान में अमेरिका, ब्राजील, रूस और ब्रिटेन के बाद भारत कोविड-19 से बुरी तरह प्रभावित पांचवां देश है। लेकिन मामलों की संख्या के लिहाज से भारत का ब्रिटेन के साथ यह अंतर तेजी से कम होता जा रहा है जहां संक्रमण के मामले करीब 1.9 लाख हैं।

810
Asianet Image

इन शहरों में केंद्रीय टीमें तैनात
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली, मुम्बई, अहमदाबाद, चेन्नई, कोलकाता और बेंगलुरू में कोविड-19 का मुकाबला करने के लिए उठाये जा रहे जनस्वास्थ्य कदमों की समीक्षा करने में राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों की मदद करने के लिए केंद्रीय टीम तैनात की गयी हैं। इन शहरों में बड़ी संख्या में कोविड-19 मामले सामने आये हैं।

910
Asianet Image

गुजरात का रिकवरी रेट सबसे हाई 
महाराष्ट्र में रिकवरी रेट 47.34% है। यानी हर 100 मरीज में से 47 मरीज ठीक हो रहे हैं। वहीं, गुजरात में यह दर 68.4 फीसदी हो गई है। यहां हर 100 में से 68 मरीज ठीक हो रहे हैं। जबकि 100 में से 6 लोहों की मौत बो रही है। वहीं, दिल्ली में ठीक होने वाले मरीजों की दर सबसे कम 37.32 फीसदी है। 

1010
Asianet Image

संक्रमण के मामले में भारत दुनिया का 6 वां देश 
दुनिया में भी कोरोना का कहर जारी है। भारत दुनिया का 6 वां देश है, जहां सबसे अधिक संक्रमित है। अमेरिका में संक्रमित मरीजों की संख्या 20 लाख 66 हजार से अधिक है। जबकि ब्राजील में यही संख्या 7 लाख 75 हजार हो गई है। वहीं, तीसरे नंबर पर रूस है, जहां 4.93 लाख संक्रमित मरीज हैं। जबकि चौथे पर ब्रिटेन (2.90 लाख), पांचवे पर स्पेन (2.89 लाख) है। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories