MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • National News
  • इस जवान ने मार गिराए थे 300 चीनी सैनिक, शहीद होने के बाद भी कर रहा देश की रक्षा, मिलते हैं प्रमोशन

इस जवान ने मार गिराए थे 300 चीनी सैनिक, शहीद होने के बाद भी कर रहा देश की रक्षा, मिलते हैं प्रमोशन

देहरादून. भारत और चीन के बीच पिछले 2 महीने से विवाद चल रहा है। 15 जून को दोनों देशों के बीच हुई हिंसक झड़प में भारतीय जवानों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि हमारी सेना किसी से कम नहीं है। भारत और चीन जब 1962 में जब आमने-सामने आए थे, तो हमारे जवानों से अपने प्राणों की बाजी लगाकर देश की रक्षा की थी। इस युद्ध में कुछ ऐसे भी सैनिक थे, जिनके सामने चीन ने घुटने टेक दिए थे, ऐसे ही एक जवान थे जसवंत सिंह रावत, जिन्होंने तीन दिन में अकेले चीन के 300 सैनिकों को ढेर कर दिया था। आईए जानते हैं जसवंत सिंह की बहादुरी के किस्से...
 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 04 2020, 01:43 PM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

कौन हैं जसवंत सिंह?
जसवंत सिंह रावत का जन्म 19 अगस्त 1941 को उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल के एक गांव छोटे से गांव में हुआ था। जसवंत सिंह जब सेना में भर्ती होने के लिए गए तो उनकी उम्र सिर्फ 17 साल थी। इसलिए उन्होंने भर्ती करने से इनकार कर दिया गया। इसके बाद जब उनकी उम्र पूरी हुई, तब वे भर्ती हुए। जसवंत सिंह 1962 में चीन के साथ युद्ध में वीरगति को प्राप्त हो गए थे। 

29
Asianet Image

17 नवंबर 1962 को चीन ने अरुणाचल प्रदेश में कब्जा करने के लिए हमला किया था। उस वक्त अरुणाचल प्रदेश में भारतीय सेना तैनात नहीं थी। चीन इसका फायदा उठाना चाहता था। चीन ने अरुणाचल में भारी तबाही मचा रही थी। तभी गढ़वाल रायफल की बटालियन को यहां भेजा गया। इसमें जसवंत सिंह एक सिपाही थे। भारतीय सेना के पास चीन का जवाब देने के लिए पर्याप्त हथियार और गोलबारूद भी नहीं थे। सरकार ने सेना से अपनी टुकड़ी वापस बुलाने का आदेश दिया।

39
Asianet Image

लेकिन गढ़वाल बटालियन के तीन सैनिकों ने वापस लौटने से इनकार कर दिया। ये तीन जवान जसवंत सिंह, लांस नायक त्रिलोक सिंह नेगी और रायफल मैन गोपाल सिंह गुसाईं थे। 

49
Asianet Image

जसवंत सिंह ने दोनों साथियों को वापस भेज दिया। वे खुद नूरानांग पोस्ट पर तैनात हो गए। उन्होंने अकेले ही चीन की सेना को रोकने का फैसला किया। जसवंत सिंह अकेले इस पोस्ट पर तीन दिन तक चीन की सेना का सामना करते रहे। उन्होंने 300 चीनी सैनिकों को मौत के घाट उतार दिया। चीनी सेना 3 दिन तक आगे नहीं बढ़ पाई। इतना ही नहीं जसवंत सिंह इस तरह से फायरिंग कर रहे थे कि चीनी सेना को अंदाजा नहीं हुआ कि वे कोई अकेला सैनिक है या पूरी बटालियन। 

59
Asianet Image

शैला और नूरा ने भी दिया साथ
जसवंत सिंह जिस वक्त चीनी सेना से लड़ रहे थे उस वक्त उन तक खाने पीने का सामान स्थानीय दो बहनें शैला और नूरा कर रही थीं। लेकिन 3 दिन बाद नूरा को चीनी सैनिकों ने पकड़ लिया। वहीं, शैला पर ग्रेनेड फेंक दिया। दोनों बहनें भी शहीद हो गई। उनकी शहादत को याद रखने के लिए पोस्ट के पास भारत की दो पहाड़ियों को नूरा और शैला नाम दिया गया। 

69
Asianet Image

चीनी सेना ने बहादुरी को किया सम्मान
दोनों बहनों के शहीद होने के बाद जब जसवंत सिंह पर रसद और सामान की कमी होने लगी तो उन्होंने तीसरे दिन खुद को गोली से उड़ा लिया। लेकिन तब तक वे 300 सैनिकों को ढेर कर चुके थे। यहां जब चीनी सेना ने देखा कि अकेला एक सैनिक किस तरह उन पर भारी पड़ रहा था, वे आश्चर्य चकित रह गए। चीनी कमांडर जसवंत सिंह का सिर काट ले गए थे। लेकिन युद्धविराम के बाद जसवंत सिंह को चीनी सेना ने सम्मान दिया। ना सिर्फ उनका सिर वापस किया, बल्कि उनकी कांस से बनी मूर्ति भी भेंट की। 

79
Asianet Image

आज भी कर रहे रक्षा
जसवंत सिंह जिस जगह शहीद हुए थे, वहीं उनके नाम पर एक मंदिर बनाया गया है। इस मंदिर में चीन द्वारा सौंपी मूर्ति रखी गई है। भारतीय सेना का जवान उन्हें शीश झुकाने के बाद ड्यूटी करता है। वहां, तैनात जवान बताते हैं कि आज भी कोई जवान अपनी ड्यूटी पर सो जाता है तो वे थप्पड़ मार कर जगाते हैं। इतना ही नहीं वे खुद वहां मुस्तैद रहते हैं। 

89
Asianet Image

भारत सरकार ने उस पोस्ट को जसवंत गढ़ नाम दिया है, जहां वे शहीद हुए थे। उनके सभी सामानों को स्मारक में रखा गया है। इतना ही नहीं उनके कपड़ों में आज भी प्रेस की जाती है। उनके बूटों में पोलिश होती है। उनके लिए खाने की थाली भी रखी जाती है।

99
Asianet Image

जसवंत सिंह भारतीय सेना के अकेले ऐसे जवान हैं, जिन्हें शहीद होने के बाद भी प्रमोशन दिया जाता है। अब वे राइफल मैन से कैप्टन की पोस्ट पर पहुंच गए हैं। उनके परिवार को सैलरी भी जी जाती है। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories