MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • कौन हैं IPS अमिताभ यश, जिन्होंने विकास दुबे के लिए रचा चक्रव्यूह, एनकाउंटर को किया लीड

कौन हैं IPS अमिताभ यश, जिन्होंने विकास दुबे के लिए रचा चक्रव्यूह, एनकाउंटर को किया लीड

नई दिल्ली. कानपुर में 8 पुलिसवालों की हत्या के आरोपी विकास दुबे का एनकाउंटर हो गया। पूरे ऑपरेशन में एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश का बड़ा रोल है। उन्होंने ही पूरे ऑपरेशन को हैंडल किया। बता दें कि अमिताभ यश 1996 बैच के आईपीएस अफसर हैं और वह फिलहाल एसटीएफ के मुखिया भी हैं। शुक्रवार की सुबह 6.30 बजे एटीएस ने विकास दुबे का एनकाउंटर कर दिया। पुलिस के मुताबिक, जिस गाड़ी से विकास को लाया जा रहा था, उसका एक्टिडेंट हो गया। इसके बाद विकास ने भागने की कोशिश की। उसने पुलिसवाले की बंदूक भी छीन ली। इसी दौरान पुलिस ने आत्मरक्षा में उसे गोली मार दी। 
 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 10 2020, 05:38 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

कानपुर के बिकरु में 8 पुलिसवालों की हत्या के बाद पुलिस की काफी आलोचना की गई। इसके बाद विकास और उसके साथियों की तलाश के लिए एसटीएफ को लगाया गया। एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने मोर्चा संभाला। पूरा अभियान अमिताभ यश के निर्देश पर चलाया जा रहा था।

27
Asianet Image

अमिताभ ने बुंदेलखंड के डकैतों का अंत किया था
आईपीएस अधिकारी आईजी अमिताभ यश हैं, जिनकी पहचान बुंदेलखंड के बीहड़ में डकैतों का अंत करने के लिए जाना जाता है। इन्हीं की टीम विकास दुबे को उज्जैन से लेकर कानपुर आ रही थी। 
 

37
Asianet Image

केमेस्ट्री में एमएससी है अमिताभ 
अमिताभ यश केमेस्ट्री में एमएससी कर चुके हैं और पुलिस विभाग में उन्हें उस अफसर के रूप में जाना जाता है जो अपनी टीम पर बहुत भरोसा करते हैं। 
 

47
Asianet Image

विकास दुबे की तलाश में लगे थे अमिताभ
अमिताभ यश कानपुर में हुए कांड के बाद से ही पुलिस विभाग, इंटेलिजेंस और लोकल यूनिट एसटीएफ के साथ विकास दुबे की तलाश कर रहे थे। 
 

57
Asianet Image

मूल रूप से बिहार के रहने वाले अमिताभ यश अपराधियों के खिलाफ सख्‍त रवैये के लिए जाने जाते हैं। अमिताभ एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के तौर पर भी प्रसिद्ध हैं।

67
Asianet Image

अमिताभ यश ने ही 21 जुलाई 2007 को ददुआ का एनकाउंटर किया था। इसके बाद उन्होंने कुख्यात डकैत ठोकिया को भी मार गिराया। ददुआ को मारने के लिए अमिताभ यश अपनी टीम के साथ जंगल में 50 किमी तक पैदल चले गए थे।
 

77
Asianet Image

विकास दुबे को क्यों मारी गई गोली
उत्तर प्रदेश के एडीजी प्रशांत कुमार का विकास दुबे के एनकाउंटर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा, विकास दुबे ने घायल पुलिसकर्मियों की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने पीछा किया और उसे घेरकर आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं माना। उसने पुलिस टीम पर जान लेने की लिए फायरिंग की। आत्मरक्षा के लिए पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें वह घायल हो गया। इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 
- घटना में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। इसके अतिरिक्त एसटीएफ के दो लोग घायल हैं। कानपुर मुठभेड़ में कुल 21 अभियुक्त नामजद थे और 60 से 70 अन्य अभियुक्त थे। जिसमें से अब तक 3 लोग गिरफ्तार हुए हैं, 6 मारे गए हैं और 120 बी के अंदर 7 लोगों को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया है। 12 इनामी बदमाश वांछित चल रहे हैं।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories