MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • निर्भया के दोषियों को कैसे दी जाएगी फांसी? पवन जल्लाद ने खुद बताई पूरी कहानी

निर्भया के दोषियों को कैसे दी जाएगी फांसी? पवन जल्लाद ने खुद बताई पूरी कहानी

नई दिल्ली. निर्भया के चारों दोषियों को 20 मार्च की सुबह 5.30 बजे फांसी दी जानी है। पवन जल्लाद मेरठ से तिहाड़ जेल पहुंच चुका है। बुधवार को उसने दोषियों का डमी बनाकर फांसी देने की रिहर्सल भी की। यह चौथी बार है, जब फांसी देने की तारीख तय की है। हालांकि इस बार कयास लगाए जा रहे हैं कि फांसी की तारीख नहीं बदलेगी। ऐसे में बताते हैं कि फांसी के दिन क्या-क्या होता है? जल्लाद का क्या काम होता है और दोषियों की मौत के बाद जल्लाद का क्या काम होता है?
 

Asianet News Hindi | Updated : Mar 19 2020, 12:27 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
116
Asianet Image
कौन हैं निर्भया के चारों दोषी?- निर्भया (Nirbhaya) के पहले दोषी का नाम अक्षय ठाकुर है। यह बिहार का रहने वाला है। इसने अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी और दिल्ली चला आया। शादी के बाद ही 2011 में दिल्ली आया था। यहां वह राम सिंह से मिला। घर पर इस पत्नी और एक बच्चा है। दूसरे दोषी को नाम मुकेश सिंह है। यह बस क्लीनर का काम करता था। जिस रात गैंगरेप की यह घटना हुई थी उस वक्त मुकेश सिंह बस में ही सवार था। गैंगरेप के बाद मुकेश ने निर्भया और उसके दोस्त को बुरी तरह पीटा था। तीसरा दोषी पवन गुप्ता है। पवन दिल्ली में फल बेंचने का काम करता था। वारदात वाली रात वह बस में मौजूद था। पवन जेल में रहकर ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहा है। चौथा दोषी विनय शर्मा है। विनय जिम ट्रेनर का काम करता था। वारदात वाली रात विनय बस चला रहा था। इसने पिछले साल जेल के अंदर आत्‍महत्‍या की कोशिश की थी लेकिन बच गया।
216
Asianet Image
पवन जल्लाद ने एक टीवी इंटरव्यू में बताया था, फांसी की तैयारी करने में एक से डेढ़ घंटे का समय लगता है। फंसी देने का जो समय तय होता है, उससे 15 मिनट पहले फांसी घर के लिए चल दिया जाता है।
316
Asianet Image
पवन जल्लाद ने बताया, दोषी के फांसी देते वक्त फांसी घर में 4-5 सिपाही होते हैं। वह कैदी को फांसी के तख्ते पर खड़ा करते हैं।
416
Asianet Image
पवन जल्लाद के मुताबिक, सिपाही कुछ नहीं बोलते हैं। सिर्फ इशारों में बात होती है। फांसी घर में जेल अधीक्षक, ड‍िप्टी जेलर और डॉक्टर मौजूद रहते हैं।
516
Asianet Image
पवन ने बताया कि फांसी देने में 15 मिनट का समय लगता है।
616
Asianet Image
फांसी देते वक्त कैदी के हाथ बंधे होते हैं। इसके बाद उसके पैर भी बांधे जाते हैं। सिर को कपड़े से ढक दिया जाता है।
716
Asianet Image
पवन ने बताया, पैर बांधने का काम हमेशा साइड से किया जाता है। इसके पीछे वजह है। क्योंकि यह डर रहता है क‍ि मरने से पहले कैदी कहीं फांसी देने वाले को पैरों से घायल न कर दे।
816
Asianet Image
पवन ने बताया कि कैदी के सिर को फंसे से कसने के बाद कैदी के चारों तरफ घूमा जाता है। जैसे ही सारा काम पूरा हो जाता है। जल्लाद लीवर के पास पहुंचता है।
916
Asianet Image
कैदी के हाथ पैर बांधने और सिर को कपड़े से ढकने के बाद जल्लाद लीवर के पास पहुंचता है और जेल अधीक्षक को अंगूठा दिखाकर बताता है कि उसने सारा काम कर लिया है और वह तैयार है। वह लीवर खींचने के लिए तैयार है।
1016
Asianet Image
पवन ने बताया, कैदी जहां पर खड़ा होता है वहां पर गोल निशान बनाया जाता है, जिसके अंदर कैदी के पैर होते हैं।
1116
Asianet Image
जब पवन जल्लाद बताता है कि वह तैयार है तब जेल अधीक्षक रूमाल से इशारा करता है। इसके बाद जल्लाद लीवर खींच देता है।
1216
Asianet Image
जैसे ही जल्लाद लीवर खींचता है, वैसे ही कैदी कुएं में टंग जाता है।
1316
Asianet Image
पवन ने बताया, करीब 10 से 15 मिनट तक कैदी का शरीर हवा में झूलता रहता है। इसके बाद धीरे-धीरे उसका शरीर शांत हो जाता है।
1416
Asianet Image
फांसी के 15 मिनट बाद कैदी के पास डॉक्टर आता है और उसका हार्ट बीट चेक करता है। उस समय तक शरीर ठंडा हो चुका होता है।
1516
Asianet Image
इसके बाद डॉक्टर वहां मौजूद सिपाहियों को इशारा करते हैं। तब सिपाही फंदे से कैदी की बॉडी को उतार लेते हैं।
1616
Asianet Image
सिपाही कैदी की डेड बॉडी को फांसी के फंदे से उतारकर पास में रखी चादर में लपेट देते हैं। जल्लाद फंदा और रस्सी न‍िकाल कर एक तरफ रख देता है।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories