MalayalamNewsableKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • Chandra Grahan 2022: अलग-अलग शहरों में ऐसा दिखा चंद्र ग्रहण, इन 11 जगहों पर तो पूरी तरह ढंक गए चंद्र देव

Chandra Grahan 2022: अलग-अलग शहरों में ऐसा दिखा चंद्र ग्रहण, इन 11 जगहों पर तो पूरी तरह ढंक गए चंद्र देव

Chandra Grahan 2022: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण 8 नवंबर को पूरे भारत में देखा गया। भारतीय समयानुसार यह चंद्र ग्रहण शाम 6 बजकर 20 मिनट पर समाप्त हो गया। भारत में अरुणाचल प्रदेश के ईटानगर में पूर्ण चंद्र गहण के बाद सबसे पहले चंद्रोदय हुआ। यह ग्रहण भारत के कई शहरों में पूर्ण जबकि कुछ शहरों में आंशिक रूप से दिखाई दिया। भारत में ईटानगर के अलावा कोहिमा, कोलकाता, कटक, भुवनेश्वर, पटना, रांची, कोलकाता, पुरी, रांची और गया में पूर्ण चंद्र ग्रहण हुआ। वहीं, बाकी शहरों में यह आंशिक रूप से नजर आया।

2 Min read
Ganesh Mishra
Published : Nov 08 2022, 07:10 PM IST | Updated : Nov 08 2022, 07:30 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
19
Asianet Image

पश्चिम बंगाल के कोलकाता में चंद्र ग्रहण 4 बजकर 52 मिनट पर शुरू हुआ, वहीं ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में यह 5 बजकर 5 मिनट पर शुरू हुआ। 

29
Asianet Image

शहरों में चंद्र ग्रहण का समय अलग-अलग रहा। दिल्ली में जहां यह 5.28 पर शुरू हुआ तो वहीं, मुंबई में 6 बजकर 1 मिनट पर आंशिक चंद्र ग्रहण दिखा। 

39
Asianet Image

भोपाल में आंशिक चंद्र ग्रहण की शुरुआत 5 बजकर 36 मिनट पर हुई। वहीं, छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में यह 5 बजकर 21 मिनट पर शुरू हुआ। 

49
Asianet Image

बिहार की राजधानी पटना में चंद्र ग्रहण शाम 5 बजे शुरू हुआ, जबकि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में यह 5 बजकर 16 मिनट पर शुरू हुआ। 

59
Asianet Image

हैदराबाद, चेन्नई और बेंगलुरू में भी आंशिक चंद्र ग्रहण ही देखा गया। यहां क्रमश : 5 बजकर 40 मिनट, 5 बजकर 38 मिनट और 5 बजकर 49 मिनट पर ग्रहण शुरू हुआ। 

69
Asianet Image

गुजरात के अहमदाबाद में चंद्र ग्रहण की शुरुआत 5 बजकर 55 मिनट पर हुई, वहीं राजस्थान की राजधानी जयपुर में यह 5 बजकर 37 मिनट पर शुरू हुआ। 

79
Asianet Image

भारत के अलावा साल का अंतिम ग्रहण उत्तर-पूर्वी यूरोप, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, प्रशान्त महासागर, हिन्द महासागर, उत्तर अमेरिका और दक्षिण अमेरिका के अधिकांश हिस्सों में भी देखा गया। 

89
Asianet Image

बता दें कि 15 दिन पहले ही अमावस्या (दिवाली) के दिन सूर्य ग्रहण हुआ था। सिर्फ एक पखवाड़े के भीतर दो ग्रहण बेहद कम ही होते हैं। ऐसे में यह खगोलीय घटना अपने आप में अनोखी है। 

99
Asianet Image

अब ऐसा 18 साल बाद यानी 2040 में फिर होगा,  जब 4 नवंबर को दिवाली पर आंशिक सूर्य ग्रहण (भारत में नहीं दिखेगा) और 18 नवंबर को देव दिवाली पर पूर्ण चंद्र ग्रहण पड़ेगा। 

ये भी देखें : 

10 PHOTOS: भारत के अलग-अलग शहरों में कुछ इस तरह दिखा ग्रहण, एक जगह तो कुछ यूं नजर आए सूर्य

Ganesh Mishra
About the Author
Ganesh Mishra
गणेश कुमार मिश्रा। 2009 से पत्रकारिता जगत में एक्टिव हैं। इनके पास 16 साल से ज्यादा का अनुभव। जुलाई, 2019 से एशियानेट न्यूज हिंदी में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर काम कर रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय (MCU) से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री ली है। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिक्स, बिजनेस, एंटरटेनमेंट और फीचर स्टोरीज में काम करना पसंद। ये राज एक्सप्रेस, दैनिक भास्कर, नई दुनिया (जागरण ग्रुप) जैसे मीडिया संस्थानों में डेस्क और रिपोर्टिंग का काम कर चुके हैं। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved