MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • भारत, इंडिया और हिंदुस्तान...जानिए देश के तीन नाम पड़ने की दिलचस्प कहानियां

भारत, इंडिया और हिंदुस्तान...जानिए देश के तीन नाम पड़ने की दिलचस्प कहानियां

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को देश के नाम को लेकर दायर एक दिलचस्प याचिका पर सुनवाई होगी। पहले इस मामले में मंगलवार को सुनवाई होनी थी लेकिन सीजेआई वाली बेंच ना बैठने के चलते सुनवाई चल गई। याचिका में भारत के दूसरे नाम इंडिया पर आपत्ति जताई गई है। याचिकाकर्ता का दावा है कि संविधान के पहले अनुच्छेद में लिखा है कि इंडिया यानी भारत। जबकि अमेरिका, जापान, पाकिस्तान समेत तमाम देशों के सभी भाषा में एक ही नाम हैं। इतना ही नहीं याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई है कि इंडिया शब्द गुलामी की निशानी है और इसीलिए उसकी जगह भारत या हिंदुस्तान का इस्तेमाल होना चाहिए। आईए इस मौके पर जानते हैं कि देश के तीन नाम यानी भारत, इंडिया और हिंदुस्तान कैसे पड़े।

Asianet News Hindi | Updated : Jun 04 2020, 10:11 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

भारत नाम कैसे पड़ा?
मान्यता है कि देश का भारत नाम भगवान राम के पूर्वज सम्राट भरत के नाम पर पड़ा। भरत राजा दुष्यन्त और रानी शकुंतला के पुत्र थे। वे चक्रवर्ती सम्राट थे। उनका साम्राज्य कश्मीर से कन्याकुमारी तक फैला था। भरत काफी बहादुर थे। वे बचपन से ही शेर के साथ खेलते थे। उनके नाम पर ही देश का नाम भारतवर्ष पड़ा। 

26
Asianet Image

इसके अलावा भारत नाम को लेकर एक और मत है। बताया जाता है कि जब आर्य यहां आए तो वे बहुत सारे कबीलों के तौर पर विभिन्न हिस्सों में फैल गए। इनमें सबसे बड़ा कबीला भारत कहलाता था, इसी के नाम पर भारत पड़ा। 

36
Asianet Image

हिंदुस्तान नाम के पीछे क्या है कहानी?
हिमालय के पश्चिम क्षेत्र में सिंधु नदी बहती है। इसके आसपास के इलाके को सिंधु घाटी कहते हैं। मध्ययुग के दौरान तुर्किस्तान से कुछ विदेशी लुटेरे और ईरानी लोग देश में आएं तो सबसे पहले सिंधु घाटी पहुंचे। यहां के लोगों को उन्होंने हिंदु नाम से जाना। हिन्दुओं के देश को उन्होंने हिन्दुस्तान नाम दिया और यही प्रचलित हुआ।

46
Asianet Image

इंडिया: सिंधु नदी को इंडस वैली के नाम से भी जाना जाता था। सिंधु घाटी भी सभ्यता रोम की तरह से ही प्रसिद्ध थी। यह पूरे देश में फैली थी। इसलिए इसका नाम इंडिया पड़ा।

56
Asianet Image

इंडिया नाम के पीछे और भी कारण बताए गए हैं। बताया जाता है कि जब अंग्रेज भारत आए तो उन्हें हिन्दुस्तान बोलने में मुश्किल होती थी। जब उन्हें पता चला की सिंधु घाटी का नाम इंडस वैली भी है। तो उन्होंने देश का नाम इंडिया कर दिया। 

66
Asianet Image

इसके अलावा माना जाता है कि जब अलेक्जैंडर भारत आया था तो उसने हिंदू के अंग्रेजी शब्द HINDU में H हटाकर देश को INDU नाम से जाना। इसके बाद INDIA बन गया।  

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories