MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • पहले चीन ने हटने का वादा किया, फिर धोखे से 250 चीनी सैनिकों ने 50 भारतीय जवानों पर कर दिया हमला

पहले चीन ने हटने का वादा किया, फिर धोखे से 250 चीनी सैनिकों ने 50 भारतीय जवानों पर कर दिया हमला

लद्दाख. भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में पिछले 1.5 महीने से विवाद चल रहा है। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सोमवार रात को यह विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। इस दौरान चीन का चेहरा एक बार फिर सबके सामने आ गया। चीन ने यह पूरा खेल बातचीत की आड़ में रचा। पिछले 2 हफ्तों से दोनों देशों के बीच इस विवाद को लेकर कई स्तर पर बैठक हुई। इन बैठकों में चीन ने पीछे हटने की बात भी कही। लेकिन पीछे हटने का दिखावा कर चीन ने अचानक ने हमला कर दिया। 

Asianet News Hindi | Updated : Jun 17 2020, 09:35 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

पहले जताई थी हटने की सहमति
इकनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की ओर से कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू चीनी पक्ष से सेनाएं हटाने को लेकर हुई बातचीत में शामिल थे। वे इस झड़प के 1 घंटे पहले तक चीनी अफसरों से बात करते रहे। सोमवार सुबह बात के आधार पर सहमति बनी थी कि चीनी सेना भारतीय क्षेत्र से हट जाएगी।  (फोटो- सिम्बॉलिक)

28
Asianet Image

अचानक लौटे चीनी सैनिक
कर्नल संतोष 50 जवानों के साथ स्टैंड ऑफ पॉइंट का जायजा लेने गए थे। वे यह देखने गए थे कि चीनी सैनिक वापस लौटे या नहीं। लेकिन इसी दौरान चीन ने साजिश रची। भारतीय सैनिक जब एलएसी पर चीन के अवैध रूप से बने निर्माण को तोड़ रहे थे, तभी बड़ी संख्या में चीनी सैनिक वहां पहुंच गए। यहां करीब 250 चीनी सैनिक पहुंचे। (फोटो- सिम्बॉलिक)

38
Asianet Image

इन सैनिकों ने समझौते के मुताबिक, पीछे हटने से इनकार कर दिया। जब भारत की ओर से कर्नल संतोष बाबू बातचीत कर रहे थे तो चीनी सैनिकों ने हमला कर दिया। चीनी सैनिकों के पास रॉड, पत्थर थे। भारतीयों की तुलना में चीन के सैनिकों की संख्या 3-4 गुना थी।  (फोटो- सिम्बॉलिक)

48
Asianet Image

हालांकि, झड़प शुरू होने के बाद भारतीय सैनिकों की दूसरी टीम भी वहां पहुंची। भारतीय जवानों को भारतीय सीमा में घुसने से रोका। इसके साथ ही कांटेदार डंडों और तारों से हमला कर दिया।  (फोटो- सिम्बॉलिक)

58
Asianet Image

नदी में बहे जवान
गलवान नदी इस समय उफान पर है। दोनों सैनिकों के बीच झड़प भी नदी के किनारे हो रही थी। इस वजह से बड़ी संख्या में सैनिकों की नदी में बह कर मौत हो गई। झड़प के दौरान सैनिक घायल हो कर नदी में गिरे और बह गए। (फोटो- सिम्बॉलिक)

68
Asianet Image

भारतीय सैनिकों को पेट्रोल पॉइंट 14 तक पहुंचने के लिए 5 जगहों पर नदी को पार करना पड़ता है। पहले बताया गया कि भारत की ओर से कर्नल संतोष समेत 3 जवान शहीद हुए हैं। बाद में पता चला कि सब जीरो तापमान में घायल जवान भी शहीद हो गए।  (फोटो- सिम्बॉलिक)

78
Asianet Image

चीन के 43 सैनिक हताहत 
इस झड़प में चीन को भी भारी नुकसान पहुंचा है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, चीन के सैनिकों की बातचीत से पता चला है कि उनके 43 सैनिक हताहत हुए हैं। इनमें से कई मारे गए हैं। कई घायल हुए हैं। हालांकि, चीन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। लेकिन चीन ने हेलिकॉप्टरों से एलएसी के पास से घायलों को एयरलिफ्ट किया है। (फोटो- सिम्बॉलिक)

88
Asianet Image

क्या है विवाद?
चीन ने लद्दाख के गलवान नदी क्षेत्र पर अपना कब्जा बनाए रखा है। यह क्षेत्र 1962 के युद्ध का भी प्रमुख कारण था। इसका विवाद को सुलझाने के लिए कई स्तर की बातचीत भी हो चुकी है। 6 जून को दोनों देशों के बीच लेफ्टिनेंट जनरल लेवल की बैठक हुई थी। हालांकि, अभी विवाद पूरी तरह से निपटा नहीं है। (फोटो- सिम्बॉलिक)

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories