MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • Holi Celebration at Border: यहां देखिए, परिवार से दूर कैसे होली सेलीब्रेट करते हैं देश के जवान

Holi Celebration at Border: यहां देखिए, परिवार से दूर कैसे होली सेलीब्रेट करते हैं देश के जवान

Holi Celebration at Border: होली एक देश का ऐसा त्योहार है, जिसका इंतजार देश के हर शख्स को रहता है। इस बार की होली तो वैसे भी काफी खास है। देश के लोगों को करीब दो साल के बाद दिल खोलकर होली सेलीब्रेट करने का मौका मिला है। वर्ना 2020 और 2021 में कोविड के साए में आम लोग होली मनाना ही भूल गए थे। वहीं उन लोगों के लिए भी होली काफी खास होती है जो देश के बॉर्डर पर भारत और देश में रहने वाले लोगों की रक्षा करते हैं। देश की सीमा पर तैनात बीएसएफ, आईटीबीपी और आर्मी के जवान परिवार से दूर देश की रक्षा करते हुए अपने साथियों के साथ होली सेलीब्रेअ करते हैं। सोशल मीडिया पर होली सेलीब्रेट करते देश के जवानों की काफी तस्वीरें देखने को मिल रही हैं। आइए आपको भी तस्वीरों में दिखाते हैं कि देश के जवान कैसे होली सेलीब्रेअ कर रहे हैं।

Asianet News Hindi | Updated : Mar 18 2022, 02:53 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

होली का त्योहार ही ऐसा होता है, जब हर कोई अपना  गम ओर शिकवे भुलाकर एक दूसरे को गले लगाता और रंग भी खेलता है। जहां भी आर्मी के जवान तैनात होते हैं, वहां के स्थानीय लोग भी होली के त्योहार पर देश के रक्षकों को अपने साथ शरीक ही नहीं करते बल्कि इंजॉय भी करते हैं।

 

27
Asianet Image

होली के इस मौके पर आर्मी पर्सनल्स मस्ती का कोई मौका नहीं छोडते हैं। अपने घर से दूर भले ही हों, लेकिन अपने साथियों के साथ होली के इस पावन त्योहार पर आनंद के साथ त्योहार पूरी तरीके से सेलीब्रेट करते हैं। एक दूसरे को रंग लगाते हैं।

 

37
Asianet Image

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि देश के जवानों ने होली सेलीब्रेशन में कोई कसर नहीं छोड़ी है। कई जगहों पर आर्मी और बीएसएफ के जवानों ने 17 मार्च को होली सेलीब्रेट की है। ताकि अगले दिन पूरा देश इत्मीनान से होली सेलीब्रेट कर सके।

 

47
Asianet Image

एक यूजर इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा है कि '#IndianArmy किश्तवाड़ जिले के #भंडारकोट के सुदूर इलाके में जीवन के सभी क्षेत्रों के लोगों के साथ रंगों का त्योहार #होली मनाती है। अवाम और जवान के बीच का मेलजोल अनुकरणीय है।'

 

57
Asianet Image

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने इस फोटो के साथ लिखा है कि '#भारतीय सेना के जवान बर्फ से ढके अग्रिम स्थानों पर अपने चेहरों पर जीवंत मुस्कान के साथ होली मना रहे हैं'। आप सभी इस फोटो में देख सकते हैं कि देख के जवान दुर्गम स्थानों पर भी खुशी के पल कैसे निकाल लेते हैं।

67
Asianet Image

एक ट्विटर यूजर ने फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया है कि #IndianArmy ने गुलशनपोरा बागटोर, गुरेज सेक्टर, श्रीनगर के बच्चों के बीच होली का आयोजन और जश्न मनाया। इसका मतलब है कि आर्मी के जवान खुद भी आगे बढ़ते हुए आम लोगों के लिए इस तरह के होली के आयोजन करती रहती हैं

77
Asianet Image

जम्मू के गजनूस इलाके में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर बीएसएफ जवानों ने तो एक दिन पहले 17 मार्च को ही होली मनाई। वे बॉलीवुड सॉन्ग 'रंग बरसे' खूब नाचे। फोटो में साफ दिखाई दे रहा है कि ढोल पर किस तरह से बीएसएफ के जवान डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories