- Home
- National News
- पीएम मोदी या कोरोना नहीं...भारत में इस साल Google पर सबसे ज्यादा इसे किया गया सर्च
पीएम मोदी या कोरोना नहीं...भारत में इस साल Google पर सबसे ज्यादा इसे किया गया सर्च
नई दिल्ली. साल 2020 खत्म होने को है। यह साल नागरिकता कानून, कोरोना, लॉकडाउन, वैक्सीन, किसानों के विरोध प्रदर्शन जैसे मुद्दों के लिए चर्चा में रहा। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में इस साल गूगल कोरोना और लॉकडाउन से ज्यादा और कोई मुद्दा सबसे ज्यादा सर्ज किया गया।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
गूगल दुनिया में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला सर्च इंजन है। हर साल की तरह कंपनी ने इस साल भी Year in Search जारी किया है। इस पर साल भर में गूगल पर लोगों ने क्या सर्च किया है, उसकी जानकारी दी गई है।
Year in Search में भारत में किए गए टॉप सर्च से लेकर, टॉपिक्स, इवेंट्स, लोग और जगहों के बारे में बताया गया है।
गूगल के ग्लोबल डाटा के मुताबिक, दुनिया में सबसे ज्यादा corona virus के बारे में सर्च किया गया। लेकिन भारत में ऐसा नहीं है। भारत में इस साल सबसे ज्यादा IPL सर्च किया गया।
गूगल की इस लिस्ट में कुछ हैरान करने वाली भी चीजें हैं। सर्च क्वेरी और लिस्ट में सुशांत सिंह राजपूत का नाम नहीं है। जबकि भारत में सोशल मीडिया पर यह मुद्दा सालों तक चर्चा में रहा।
भारत में इस साल आईपीएल गूगल की टॉप सर्च क्वेरी में रहा। वहीं, टॉप ट्रेंडिंग पर्सनालिटीज में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और अर्नब गोस्वामी का नाम है।
फिल्मों की बात करें तो 2020 की टॉप ट्रेंडिंग में नंबर-1 पर दिल बेचारा और Soorari Pottru पर रहे।
गूगल के मुताबिक, इस साल कोरोना वायरस को लेकर भी काफी सर्च किया गया। आईपीएल और कोरोना के अलावा भारत में अमेरिकी चुनाव के बारे में काफी सर्च किया गया।
इस साल दिल्ली चुनाव और बिहार चुनाव भी चर्चा में रहे। वहीं, ट्रेंडिंग चार्ट में प्रधानमंत्री किसान स्कीम भी शामिल रही।
भारत में इस साल अमिताभ बच्चन, कंगना रनौत, रिया चक्रवर्ती और अंकिता लोखंडे भी सर्च में रहे। भारत में दूसरे इंटरनेशनल पर्नसनालिटी की लिस्ट में किम जोंग उन के साथ अफगानिस्तान क्रिकेटर राशिद खान का भी नाम शामिल है।
गूगल सर्च में पनीर कैसे बनाएं, इम्यूनिटी कैसे बढ़ाएं जैसे सर्चिंग वर्ड भी How to कैटिगरी में टॉप पर रहे।