MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • तीन राज्यों की पुलिस को चकमा देकर कैसे उज्जैन पहुंचा विकास दुबे? एसपी ने बताई पूरी कहानी

तीन राज्यों की पुलिस को चकमा देकर कैसे उज्जैन पहुंचा विकास दुबे? एसपी ने बताई पूरी कहानी

भोपाल. गैंगस्टर विकास दुबे के एनकाउंटर के बाद भले ही कई राज दफन हो गए हों लेकिन मरने से पहले एमपी पुलिस की पूछताछ में विकास दुबे ने ये जरूर बता दिया था कि वो आखिर उज्जैन कैसे पहुंचा था। दरअसल, कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या करने के बाद से ही विकास पुलिस और एसटीएफ से छुप-छिपाता फिर रहा था। उसकी लोकेशन यूपी के बाद हरियाणा के फरीदाबाद में ट्रैस की गई थी, लेकिन गुरुवार सुबह वो अचानक मध्यप्रदेश के उज्जैन में महाकाल मंदिर परिसर में पुलिस की पकड़ में आया।  

Asianet News Hindi | Published : Jul 12 2020, 09:36 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

कानपुर में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद भागे विकास दुबे को लेकर सभी के मन में ये सवाल था कि वो आखिर वो महाकाल मंदिर कैसे पहुंचा। अब दुबे के एनकाउंटर के बाद उज्जैन एसपी मनोज कुमार सिंह ने शनिवार की रात को इस बात का खुलासा किया है कि वो उज्जैन कैसे पहुंचा।

27
Asianet Image

यूपी एसटीएफ को सौंपने से पहले कहा जा रहा है कि उज्जैन पुलिस ने विकास दुबे से घंटों पूछताछ की थी। इसमें उसने उज्जैन पहुंचने तक के रास्ते की जानकारी दी थी। एसपी मनोज कुमार सिंह के मुताबिक, गुरुवार तड़के ही विकास दुबे उज्जैन पहुंचा था। फरीदाबाद में देखे जाने के बाद विकास राजस्थान के अलवर पहुंचा और फिर वहां से बस में बैठकर राजस्थान के झालावाड़ तक गया। 
 

37
Asianet Image

मीडिया रिपोर्ट्स में उज्जैन के एसपी मनोज दके मुताबिक कहा जा रहा है कि बुधवार रात करीब 9 बजे उसने एक दूसरी बस पकड़ी और उसमें बैठकर गुरुवार तड़के करीब 4 बजे उज्जैन पहुंचा। उज्जैन में वो देवास गेट बस स्टैंड पर उतरा और यहां एक ऑटो में बैठ गया। ऑटो वाले से विकास दुबे ने होटल या धर्मशाला चलने को कहा लेकिन होटल में आधार कार्ड मांगने पर वो वहां से चला गया और ऑटो में ही बैठकर रामघाट पहुंच गया। ऑटो वाले ने उसे यहीं छोड़ दिया था।

47
Asianet Image

विकास दुबे ने क्षिप्रा नदी में स्नान किया और यहां से सीधा महाकाल मंदिर पहुंचा गया। यहां महाकाल मंदिर में उसने पर्ची कटवाई और भगवान महाकाल के दर्शन किए। यहीं उसको निजी सुरक्षाकर्मियों ने पहचान लिया और इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

57
Asianet Image

पूछताछ के दौरान विकास दुबे के पास से एक पर्ची मिली जिसपर कुछ नंबर लिखे थे, जिसकी फिलहाल जांच की जा रही है। विकास ने अपना मोबाइल फोन पहले ही फेंक दिया था। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या उसने रास्ते में किसी को फोन लगाया भी होगा तो कैसे।
 

67
Asianet Image

एसपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि विकास दुबे बेहद शातिर था और इसलिए उसने पूछताछ के दौरान कई बातें बताईं लेकिन उसकी जांच करने और पूछताछ में दिए फैक्ट्स को जब वेरिफाई किया गया तो कुछ भी मैच नहीं हुआ, इससे साफ हो गया कि विकास दुबे झूठ बोल रहा था। 

77
Asianet Image

एसपी ने स्पष्ट कर दिया कि उज्जैन पहुंचने में किसी के भी द्वारा विकास दुबे की मदद करने या उसे सहयोग देने की बात साबित नहीं हो पाई है।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories