- Home
- National News
- Photos : कहीं सीएम ने दिया कंधा तो कहीं बेटी ने किया अंतिम संस्कार... शहीदों को ऐसे दी गई विदाई
Photos : कहीं सीएम ने दिया कंधा तो कहीं बेटी ने किया अंतिम संस्कार... शहीदों को ऐसे दी गई विदाई
नई दिल्ली. 15 जून को पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में चीनी सैनिकों और भारतीय जवानों के बीच हिंसक झड़प हुई थी। इस झड़प में 20 जवान शहीद हुए थे। इनमें सबसे ज्यादा बिहार रेजिमेंट के हैं। 16 बिहार रेजिमेंट के 12, पंजाब रेजिमेंट के 3, 3 मीडियम रेजिमेंट के 2, 12 बिहार रेजिमेंट का 1, 81 माउंट बिग्रेड सिग्नल कंपनी का 1 और 81 फील्ड रेजिमेंट का 1 जवान शहीद हुआ। इन शहीदों की पार्थिव देह आज उनके गृह जनपथ पहुंची। यहां पूरे सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। वीरों को अंतिम विदाई देने के लिए मुख्यमंत्री से लेकर आमजन तक पहुंचे।
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शहीद गणेश राम कुंजाम को अंतिम विदाई देने पहुंचे। उन्होंने शहीद के शव को कंधा भी दिया। उन्होंने ऐलान किया कि एक स्कूल का नाम शहीद गणेश राम कुंजाम के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी और 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी।
असम पुलिस ने गलवान में शहीद हुए सभी 20 जवानों को श्रद्धांजलि दी।
झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यपाल द्रोपदी मुर्मू ने अंतिम विदाई दी। सीएम ने कहा, जवान गणेश हांसदा के परिवार को एक जमीन दी जाएगी। इस पर उन्हें पेट्रोल पंप खोलने के लिए आवेदन भी सरकार करेगी।
ओडिशा में शहीद जवान नायब सूबेदार नादूराम सोरेन और सिपाही चंद्रकांता प्रधान को भुवनेश्वर में मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
गलवान घाटी में जान गंवाने वाले पांच सैनिकों का पार्थिव शरीर पटना एयरपोर्ट लाया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
पांच सैनिकों में पटना के हवलदार सुनील कुमार, भोजपुर के सिपाही चंदन कुमार, वैशाली के सिपाही जयकिशोर सिंह, समस्तीपुर के सिपाही अमन कुमार और सहरसा के सिपाही कुंदन कुमार शामिल हैं।
पंजाब में गलवान में जान गंवाने वाले नायब सूबेदार मनदीप सिंह के पार्थिव शरीर को पटियाला में राजपुरा क्षेत्र के सील गांव में उनके घर लाया गया। भारी संख्या में लोग उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
गुरदासपुर में गलवान घाटी में जान गंवाने वाले नायब सूबेदार सतनाम सिंह का पार्थिव शरीर उनके घर लाया गया। उन्हें अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा।
बीरभूमि: गलवान घाटी में जान गंवाने वाले सिपाही राजेश ओरंग के घर पर लोगों का जमावड़ा लगा है। उनको श्रद्धांजलि दी।
सूर्यपेट: 16 बिहार रेजिमेंट के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल संतोष बाबू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। गलवान घाटी में भारत-चीन के बीच हुई झड़प में कर्नल संतोष बाबू की जान चली गई थी।