MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • मोदी से लेकर अनिल कपूर तक कैसे खुद को इतना फिट रखते हैं ये लोग, फिटनेस मंत्र

मोदी से लेकर अनिल कपूर तक कैसे खुद को इतना फिट रखते हैं ये लोग, फिटनेस मंत्र

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फिट इंडिया मूवमेंट की पहली वर्षगांठ गुरुवार 24 सितंबर को थी। इस खास मौके पर पीएम ऑनलाइन फिट इंडिया डायलॉग कार्यक्रम में शामिल हुए और फिटनेस को लेकर विराट कोहली जैसे कई प्रभावशाली हस्तियों के साथ बातचीत की। इस ऑनलाइन बातचीत में स्टार्स ने अपने फिटनेस के सफर के बारे में बताया। इस कार्यक्रम की शुरुआत दोपहर 12 बजे से पीएम मोदी द्वारा की गई। ऐसे में हम आपको नरेंद्र मोदी समेत उन स्टार्स के फिटनेस मंत्र के बारे में बता रहे हैं।  

Asianet News Hindi | Updated : Sep 24 2020, 03:00 PM
5 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

पीएम मोदी का फिटनेस मंत्र

फिटनेस का राज: मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो नरेंद्र मोदी ने बताया कि वो रात को कितनी देर भी सोएं लेकिन सुबह 4-5 बजे उठकर योग जरूर करते हैं। योग में ज्यादातर वो सूर्य नमस्कार और प्राणायाम करते हैं। ये योग ना सिर्फ शरीर को फिट रखने में मदद करता है बल्कि शरीर पर्याप्त एनर्जी मिलती है। ताकि किसी काम को करने में परेशानी ना हो। योग के अलावा पीएम मोदी का मानना है कि वो फिट रहने के लिए वॉक करते हैं, जो कि फिटनेस के लिए बेहद जरूरी है। उनका मानना है कि वॉक करने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है। इसलिए, वह रोजाना अपने काम से समय निकालकर वॉक जरूर करते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि उनकी फिटनेस का एक राज हेल्दी ब्रेकफास्ट भी है। नाश्ते में वो पोहा, खाखरा और अदरक वाली चाय पीना पसंद करते हैं। इससे ना सिर्फ लंबे समय तक पेट भरा रहता है बल्कि दिनभर शरीर को पर्याप्त एनर्जी भी मिलती है। नरेंद्र मोदी प्योर वेजीटेरियन हैं। बताया जाता है कि आमतौर पर वो फल और हरी सब्जियां ही खाते हैं। इन फूड्स को खाने से शरीर में भारीपन नहीं लगता है और थकावट दूर हो जाती है। इसके अलावा शरीर में एक्सट्रा फैट भी इकट्ठा नहीं होता है।

26
Asianet Image

अनिल कपूर की फिटनेस का राज 

बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर भले ही 63 साल के हो चुके हैं, लेकिन वो अपनी फिटनेस से काफी चर्चा में रहते हैं। यूथ के लिए वो इंस्पीरेशन का काम करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उनकी फिटनेस का राज:-

- मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनिल कपूर रोजाना सुबह 6 बजे उठते हैं। खाली पेट बॉटल भरकर पानी पीते हैं। इसके थोड़ी देर बाद सायक्लिंग और जॉगिंग करते हैं। 
- सुबह-सुबह डाइट में केला लेते हैं। उनका मानना है कि इससे उन्हें कार्बोहाइड्रेट, पोटैशियम और आयरन मिलता है। 
- दिनभर में 5 से 6 बार हर डेढ़ से दो घंटे में कुछ न कुछ लेते हैं। कैलोरी काउंट करते हैं। 
- स्ट्रॉबेरी मिल्कशेक और एपल जूस पीना पसंद करते हैं। उबली हुई गोभी और सलाद को डिफरेंट सॉस के साथ लेना पसंद करते हैं। 
- उबली हुई दाल को ब्राउन राइस के साथ खाते हैं। 
- ब्रेकफर्स्ट में अंडा और अनाज-फल लेते है। सेंडविच के साथ पत्ता गोभी सलाद खाते हैं। 
- वो करीब 140 ग्राम प्रोटीन शेक लेते हैं। कई बार अंकुरित अनाज इसकी जगह लेते हैं। 
- इवनिंग में शेक, चिकन और टर्की सैंडविच लेते हैं। खुद को हाइड्रेट रखने के लिए दिनभर में खूब सारा पानी पीते हैं। 
- डिनर जल्दी कर लेते हैं। उसमें 250 ग्राम चिकन और फिश शामिल होती है।
- इन सब के अलावा बताया जाता है कि अनिल कपूर रोजाना एक्सरसाइज करना नहीं भूलते हैं। वो हर दिन करीब 2 घंटे जिम में पसीना बहाते हैं।

36
Asianet Image

मिलिंद सोमन खुद को ऐसे रखते हैं फिट

मीडिया रिपोर्ट्स में मिलिंद ने बताया कि उनकी कोई एक्सरसाइज रूटीन नहीं है। उन्हें जब भी समय मिलता है को वो दौड़ते हैं। वो रोजाना बॉडी वेट एक्सरसाइज करते हैं और नई चीजों को सीखने के लिए खुद को चैलेंज करते हैं। उनका ऐसा मानना है कि माइंडफुली एक्टिव रहना ज्यादा जरूरी होता है, ना कि रोज 2-3 घंटे वर्कआउट करना। यह मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखता है। इसके अलावा मिलिंद ने बताया कि वो और उनकी बीवी दोनों साथ में दौड़ते हैं और एक्सरसाइज भी करते हैं। एक-दूसरे को मोटिवेट करते हैं।

46
Asianet Image

अक्षय कुमार 

बॉलीवुड में खिलाड़ी कुमार से जाने जाने वाले एक्टर अक्षय कुमार अपनी फिटनेस के लिए भी जाने जाते हैं। रिपोर्ट्स में बताया जाता है कि अक्षय को फिट रहना केवल प्राकृतिक तरीकों से ही पसंद है। इसके साथ ही, उन्हें फंक्शनल ट्रेनिंग और मार्शल आर्ट्स भी पसंद है। अक्षय कुमार के हवाले से मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि भारी-भरकम शरीर के साथ बाइसेप्स या एब्स होने को फिट नहीं कहा जा सकता। इसके लिए जरूरी है सही खाना और रोजाना व्यायाम करना। वो एक डिसीप्लिनरी दिनचर्या का पालन करते हैं। वो पार्टी नहीं करते, ड्रिंक या स्मोक भी नहीं करते। इसके साथ ही, वो अपने रात का खाना 7 बजे से पहले खा लेते हैं, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि जो भी आप खाते हैं सोने से पहले शरीर को उसे पचाने में तीन से चार घंटे लगते हैं। इसके साथ ही अक्षय सुबह 4 बजे उठ जाते हैं। 

56
Asianet Image

सलमान खान का डाइट चार्ट

सलमान खान मोस्ट बैचलर्स में गिने जाते हैं। इसके साथ ही वो अपनी फिटनेस से मीडिया में छाए रहते हैं, फैंस से उन्हें भरपूर प्यार मिलता है। आइए जानते हैं सलमान खान का फिटनेस मंत्र:- 

- ब्रेकफास्ट : लो फैट दूध के साथ 4 अंडे का सिर्फ सफेद वाला हिस्सा
- वर्कआउट से पहले : 2 अंडे का सिर्फ सफेद वाला हिस्सा, एमिनो एसिड टैबलेट और प्रोटीन शेक
- वर्कआउट के बाद : बादाम, ओट्स, तीन अंडे का सिर्फ सफेद वाला हिस्सा, प्रोटीन बार
- लंच में : सलाद के साथ सब्ज‍ियां, 5 रोटी
- शाम का नाश्ता : प्रोटीन बार, बादाम और दूसरे नट्स
- रात का खाना : वेगन सूप, मछली या चिकन, दो अंडे का सिर्फ सफेद वाला हिस्सा

66
Asianet Image

शिल्पा शेट्टी के फिटनेस टिप्स 

शिल्पा शेट्टी भले ही 45 साल की हो चुकी हैं, लेकिन फिटनेस के मामले में वो आज भी कम उम्र की एक्ट्रसेस को मात देती हैं। फैंस से लेकर कई एक्ट्रसेस हैं, जो अपनी फिटनेस शिल्पा शेट्टी की तरह चाहती हैं। वो हर दिन सुबह जल्दी उठती हैं और योगा करती हैं इसके साथ ही एक्सरसाइज भी करती हैं। योगा शिल्पा शेट्टी को फिट रखने का अहम हिस्सा है। वो योग करना कभी नहीं भूलती हैं। शिल्पा का मानना है कि योगा और एक्सरसाइज के साथ-साथ खुद को फिट रखने के लिए सही खाना भी चाहिए। शिल्पा खाने की शौकीन हैं, लेकिन वो थोड़ा और संतुलित मात्रा में खाती हैं। इसके साथ ही वो बाहर का खाना नहीं खाती हैं। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories