MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • कभी लुंगी-शर्ट, कभी धनुष-बाण लिए दिखे PM, मोदी सरकार 2.0 के एक साल पूरे, देखिए खास तस्वीरें

कभी लुंगी-शर्ट, कभी धनुष-बाण लिए दिखे PM, मोदी सरकार 2.0 के एक साल पूरे, देखिए खास तस्वीरें

नई दिल्ली. आज यानी 30 मई को मोदी सरकार 2.0 के कार्यकाल को एक साल पूरा हुआ। जिसको लेकर आज पीएम मोदी ने अपनी उपलब्धियों को लेकर देश को संबोधित एक पत्र भी लिखा है, जिसमें उन्होंने अपनी उपलब्धियों का जिक्र किया है। इसके साथ ही उन्होंने आगे के उद्देश्यों के बारे में भी बताया है। इन सब के बीच दोबारा सत्ता संभालने के बाद पीएम मोदी  कई मौकों पर अलग-अलग अंदाज में नजर आए। पीएम मोदी की खास तस्वीरें और उनकी कहानियां, देखें और पढ़ें...

Asianet News Hindi | Updated : May 30 2020, 12:00 PM
4 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
117
Asianet Image

12 अगस्त को डिस्कवरी चैनल पर प्रसारित हुए मैन वर्सेस वाइल्ड शो की ये तस्वीर है। इस शो में प्रधानमंत्री मोदी नजर आए थे। इस शो की शूटिंग उत्तराखंड के जिम कॉर्बेट पार्क में हुई थी। इसे 180 देशों में प्रसारित किया गया था। पीएम मोदी का यह नया अंदाज काफी चर्चा में था। 
 

217
Asianet Image

दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम मोदी ने अमेरिका के ह्यूस्टून में 23 सितंबर 2019 को हाउडी मोदी कार्यक्रम को संबोधितक किया था। इस कार्यक्रम में अमेरिका में रहने वाले 50 हजार से ज्यादा भारतीय शामिल हुए थे। इसमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प भी मौजूद थे।

317
Asianet Image

पिछले साल 8 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने द्वारका के दशहरा मैदान में रावण दहन किया था।

417
Asianet Image

अक्टूबर में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भारत आए थे। इस दौरान वे तमिलनाडु भी पहुंचे थे। यहां चेन्नई में प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें पुरातनकालीन शहर महाबलीपुरम घुमाया था। इस दौरान पीएम मोदी का लुंगी-शर्ट ड्रेस चर्चा का विषय रहा।

517
Asianet Image

ये तस्वीर भी महाबलीपुरम की ही है। मोदी यहां मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। मोदी की इस तस्वीर पर यूजर ने उनसे पूछा था कि उनके हाथ में क्या है? तो इस पर मोदी ने खुद जवाब देते हुए बताया था कि ये एक एक्यप्रेशर रोलर है, जिसे वे अक्सर इस्तेमाल करते हैं। इसके साथ ही समुंद्र किनारे उन्होंने कचरा भी साफ किया था। इस दौरान वे एक प्लास्टिक के बैग में कचरा इकठ्ठा करते दिखाई दिए थे। जिसके बाद वो काफी चर्चा में थे। 
 

617
Asianet Image

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के 150 वीं जयंती को खास और यादागार बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल 19 अक्टूबर को अपने आवास पर बॉलीवुड सितारों से मुलाकात की थी। कार्यक्रम के बाद मोदी ने बॉलीवुड सितारों के साथ सेल्फी भी ली थी। 

717
Asianet Image

पिछले साल 27 अक्टूबर को दिवाली के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी जम्मू-कश्मीर के राजौरी में तैनात सेना के जवानों के साथ दिवाली मनाने पहुंचे थे। मोदी जब से प्रधानमंत्री बने हैं, तब से वे हर साल जवानों के साथ ही दिवाली मनाते हैं। पीएम मोदी का यह तरीका हमेशा चर्चा का केंद्र रहता है। 
 

817
Asianet Image

पिछले साल 26 दिसंबर की है। इस दिन सूर्य ग्रहण था। मोदी ने ये तस्वीर ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा था- 'कई भारतीयों की तरह मैं भी सूर्य ग्रहण को लेकर उत्साहित था। लेकिन बादल छाए रहने से इसे नहीं देख पाया। हालांकि मैंने लाइव स्ट्रीम के जरिए कोझिकोड (केरल) से ग्रहण की झलक देखी।'

917
Asianet Image

पीएम मोदी अपने अलग अंदाज के लिए जाने जाते हैं। इसी क्रम में  पिछले साल 9 दिसंबर को उन्होंने भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी के घर जाकर मुलाकात की थी। दरअसल, अरुण शौरी पुणे से 60 किमी दूर अपने बंगले में बेहोश होकर गिर गए थे। उन्हें पुणे के रुबी हॉल क्लीनिक में भर्ती कराया गया था। उनका हाल चाल जानने के लिए प्रधानमंत्री मोदी उनके पास गए थे।

1017
Asianet Image

स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर प्रधानमंत्री मोदी कोलकाता के बैलूर मठ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने रामकृष्ण मंदिर जाकर रामकृष्ण परमहंस को श्रद्धांजलि भी दी थी। यह तस्वीर इसी साल 12 जनवरी की है। 

1117
Asianet Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी पत्नी मेलानिया ट्रंप दो दिवसीय भारत दौरे पर आए थे। दौरे के पहले दिन ट्रम्प, मेलानिया और प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद स्थित साबरमती आश्रम पहुंचे थे। यहां मोदी ने उन्हें तीन बंदरों की थ्योरी समझाई थी। यह तस्वीर 24 फरवरी 2020 की है। 

1217
Asianet Image

पंजाब दौरे पर भगवा रंग की पगड़ी में पीएम मोदी।

1317
Asianet Image

कजागिस्तान दौरे पर पीएम मोदी वहां के पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए।

1417
Asianet Image

केदारनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान पीएम मोदी।

1517
Asianet Image

हिमाचल प्रदेश के मंडी में पारंपरिक टोपी में फोटोग्राफी करते हुए पीएम मोदी।

1617
Asianet Image

कश्मीर दौरे पर पीएम मोदी।

1717
Asianet Image

पीएम मोदी का यह तस्वीर काफी चर्चा में था। दरअसल, 7 सितंबर को चंद्रयान-2' के लैंडर 'विक्रम' के चांद की सतह को छूने से चंद मिनटों पहले ही जमीनी स्टेशन से उसका संपर्क टूट गया। इसके बाद इसरो चीफ के सिवन फूट-फूट कर रोने लगे। जिसके बाद पीएम मोदी ने इसरो चीफ को गले से लगाकर ढांढस बंधाया। जिसके बाद पीएम मोदी की इस तस्वीर ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories