MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • इस गैंगस्टर के नाम से कांपता था दाऊद इब्राहिम, देश के पहले एनकाउंटर में ढेर हो गया था डॉन

इस गैंगस्टर के नाम से कांपता था दाऊद इब्राहिम, देश के पहले एनकाउंटर में ढेर हो गया था डॉन

मुंबई. 8 पुलिसकर्मियों का हत्यारा विकास दुबे शुक्रवार को कानपुर में एनकाउंटर में मारा गया। यूपी पुलिस के मुताबिक, एसटीएफ की जिस कार से विकास को उज्जैन से कानपुर लाया जा रहा था, उसका एक्सीडेंट हो गया। इसके बाद विकास ने एसटीएफ जवानों के हथियार छुड़ाकर भागने की कोशिश की। इतना ही नहीं उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग भी की। जवाबी कार्रवाई में विकास ढेर हो गया। अगर आधिकारिक तौर पर देखें या पुलिस रिकॉर्ड्स की बात करें तो देश में पहला एनकाउंटर महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। आईए जानते हैं कि उस एनकाउंटर में कौन सा गैंगस्टर मारा गया था...

Asianet News Hindi | Updated : Jul 11 2020, 10:38 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

मुंबई पुलिस ने अंडरवर्ल्ड के बढ़ते अपराधों को देखते हुए 1980 में मुंबई पुलिस डिटेक्शन यूनिट बनाई थी। मुंबई पुलिस की इस यूनिट ने 11 जनवरी 1982 को पहला एनकाउंटर किया था। 

28
Asianet Image

ये एनकाउंटर मुंबई के वडाला कॉलेज में हुआ था। इसमें गैंगस्टर मान्या सुर्वे की मौत हुई थी। यह एनकाउंटर काफी चर्चा में रहा था। इस पर शूटआउट एट वडाला फिल्म भी बनी है। जॉन अब्राहम ने मान्या का किरदार निभाया था। (फोटो-  जॉन अब्राहम : शूटआउट एट वडाला फिल्म से )

38
Asianet Image

मान्या सुर्वे 1980 के दशक में मुंबई का सबसे बड़ा गैगस्टर माना जाता था। उसका पूरा नाम मनोहर अर्जुन सुर्वे था। हर तरफ उसकी धौंस चलती थी। मान्या सुर्वे दाऊद इब्राहिम और उसके भाई सबीर इब्राहिम का बड़ा दुश्मन था। 

48
Asianet Image

मान्या ने दाऊद के भाई की सरेआम हत्या कर दी थी। लेकिन दाऊद चाहकर भी बदला तक नहीं ले सका। मान्या ने दाऊद को कई बार चुनौती दी।

58
Asianet Image

मान्या ने मुंबई के कीर्ति कॉलेज से बीए किया था। इसके बाद उसे एक हत्या के मामले में सजा हुई। जेल से छूटने के दो साल बाद ही मान्या ने अंडरवर्ल्ड तक अपनी पहुंच बना ली थी। 

68
Asianet Image

उसने कई दोस्तों को अपनी गैंग में शामिल किया था। इसके बाद उसने एक के बाद एक कर कई हत्याओं को अंजाम दिया। 

78
Asianet Image

एसीपी इसाक बागवन ने इस एनकाउंटर को लीड किया था। मान्या सुर्वे को 6 गोलियां लगी थीं। मान्या की मौत की खबर कई लोगों के लिए सुकून की सांस लेने वाली खबर थी। इनमें एक था दाऊद भी था। 

88
Asianet Image

बताया जाता है कि मान्या सुर्वे दाऊद से ज्यादा ताकतवर था। मान्या की मौत दाऊद के आगे बढ़ने के लिए काफी अहम रही। उसे इसका फायदा भी मिला। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories