MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • National News
  • चीन अपने ही नागरिकों से मजबूर हुआ, अब खुद ही बता सकता है कि हिंसक झड़प में कितने सैनिकों की जान गई

चीन अपने ही नागरिकों से मजबूर हुआ, अब खुद ही बता सकता है कि हिंसक झड़प में कितने सैनिकों की जान गई

नई दिल्ली. गलवान घाटी में एलओसी के पास भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए थे। लेकिन इस दौरान चीन के भी करीब 40 जवानों की जान गई थी, लेकिन आज तक चीन इस बात को मानने से इनकार करता रहा है। अब मृतक सैनिकों की संख्या बताने के लिए चीन मजबूर होने लगा है। दरअसल चीन का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों के परिवार इस बात से नाराज हैं कि भारतीय शहीदों को जैसे सम्मान मिला वैसे चीनी सैनिकों को नहीं मिला। ऐसे में जल्द ही चीन मारे गए सैनिकों की संख्या बता सकता है।
 

Asianet News Hindi | Updated : Jun 29 2020, 06:39 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

वीडियो वायरल होने के बाद ग्लोबन टाइम्स ने स्वीकार किया कि लद्दाख में हिंसक झड़प में 20 से कम चीनी सैनिक मारे गए हैं। लेकिन शी जिनपिंग सरकार ने इस बारे में अभी तक चुप्पी नहीं तोड़ी है।
 

27
Asianet Image

द ग्लोबल टाइम्स के संपादक हू जिने लिखा, चीन की सुरक्षा और चीन की शांति उन पर निर्भर करती है। अब तक चीनी सेना ने मृतकों के बारे में कोई सूचना जारी नहीं की है। पूर्व सैनिक और मीडिया पेशेवर के तौर पर मैं समझता हूं कि यह दोनों देशों में विशेष रूप से भारत में जनता की राय को उत्तेजित नहीं करने के उद्देश्य से एक आवश्यक कदम है। 

37
Asianet Image

द ग्लोबल टाइम्स के संपादक हू जिने ने लिखा, भारतीय मीडिया ने दावा किया है कि कम से कम 40 चीनी सैनिक मारे गए हैं और भारत ने 16 चीनी सैनिकों के शव सौंपे हैं। ग्लोबल टाइम्स के संपादक ने अपने लेख में इन बातों को बिना चुनौती वाली अफवाहें करार दिया।
 

47
Asianet Image

एक्सपर्ट की माने तो चीन गलवान घाटी पर पूरी तरह कब्जा करना चाहता है। चीन गलवान से सैनिक हटाने को राजी है लेकिन उसने डेपसांग में PLA की तैनाती कर दी है। 
 

57
Asianet Image

डेपसांग काराकोरम और भारतीय हवाई पट्टी के पास है। एक्सपर्ट मानते हैं कि यह ध्यान भटकाने की कोशिश का हिस्सा हो सकता है। कि भारत अगर सैनिकों की तैनाती गलवान से ज्यादा डेपसांग में कर दे तो गलवान में वह जमीन कब्जाने की कोशिश कर सकता है।
 

67
Asianet Image

15 जून की रात पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों में हिंसक झड़प में भारत के 20 जवान शहीद हो गए। वहीं चीन के भी 40 सैनिक मारे गए हैं। हिंसक झड़प के बाद से ही दोनों देशों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।
 

77
Asianet Image

चीन ने लद्दाख के गलवान नदी क्षेत्र पर अपना कब्जा बनाए रखा है। यह क्षेत्र 1962 के युद्ध का भी प्रमुख कारण था। इसका विवाद को सुलझाने के लिए कई स्तर की बातचीत भी हो चुकी है। 6 जून को दोनों देशों के बीच लेफ्टिनेंट जनरल लेवल की बैठक हुई थी। हालांकि, अभी विवाद पूरी तरह से निपटा नहीं है। 
 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories