MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • नक्सली हमला: बेटे का चेहरा देखने 4 घंटे भटकते रहे माता-पिता, सेकंड मैरिज एनिवर्सिरी से पहले हो गया शहीद

नक्सली हमला: बेटे का चेहरा देखने 4 घंटे भटकते रहे माता-पिता, सेकंड मैरिज एनिवर्सिरी से पहले हो गया शहीद

रायपुर, छत्तीसगढ़.  बीजापुर के तर्रेम में शनिवार को हुए नक्सली हमले में शहीद हुए सब इंस्पेक्टर दीपक भारद्वाज उन जाबांज सिपाहियों में शामिल थे, जिन्होंने अपने साथियों की जान बचाने खुद की परवाह नहीं की। उन्होंने नक्सलियों से लोहा लेते हुए अपने कुछ साथियों को बचा लिया था, लेकिन तभी एक ब्लास्ट हुआ और बहादुर दीपक शहीद हो गए। दीपक जांजगीर के मालखरौदा के रहने वाले थे। यह जगह बीजापुर से करीब 600 किमी दूर है। जब बेटे की शहादत की खबर उनके पिता राधेलाल को लगी, तो उन्हें यकीन ही नहीं हुआ। वे तुरंत बीजापुर के लिए निकले। वहां अस्पताल में करीब 4 घंटे भटकते रहे, तब जाकर शहीद बेटे का चेहरा देख पाए। राधेलाल कहते हैं कि बेटे के नहीं रहने का बहुत दु:ख है, लेकिन गर्व है कि वो अमर हो गया। उसने बहादुरी दिखाई। दीपक की 2019 में शादी हुई थी। कुछ दिनों बाद उनकी सेकंड मैरिज एनिवर्सिरी आने वाली थी। बता दें कि इस हमले में 24 जवान शहीद हो गए। 

Asianet News Hindi | Updated : Apr 05 2021, 09:46 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

शहीद दीपक के पिता बताते हैं कि जब वो बीजापुर के अस्पताल पहुंचे, तब जवानों के शव लाए जा रहे थे। उन्हें देखकर दिल बैठा जा रहा था। छठवें नंबर पर दीपक का शव था। उसे देखकर उनके दिल पर क्या बीती, बयां नहीं कर पाए। बता दें कि नक्सलियों ने CRPF और पुलिस के 700 जवानों को घेरकर हमला किया था। दीपक छत्तीसगढ़ पुलिस में सब इंस्पेक्टर थे। वे अपनी टीम को लीड कर रहे थे।

26
Asianet Image

हमले में घायल एक बहादुर सिपाही ने बताया कि नक्सलियों ने घात लगाकर फायरिंग की थी। घायल सिपाहियों को घेरे में लेकर नक्सलियों को जवाब देने लगे। दीपक हैवी फायरिंग करके नक्सलियों को पीछे धकेल रहे थे, ताकि वहां से निकला जा सके। वे 4-5 जवानों को वहां से सुरक्षित निकाल चुके थे, तभी IED ब्लास्ट की चपेट में आ गए और शहीद हो गए।

36
Asianet Image

6 सितंबर, 1990 में जन्मे दीपक ने 16 सितंबर, 2013 में छत्तीसगढ़ पुलिस ज्वाइन की थी। तब उनकी उम्र 23 साल थी। वे पहले भी कई नक्सली ऑपरेशन सफल बना चुके थे। लेकिन इस बार नक्सलियों ने धोखे से उन पर हमला किया।

46
Asianet Image

मां परमेश्वरी को सिर्फ यह बताया गया था कि दीपक घायल हैं, लेकिन पिता को अंदेशा हो चुका था। दीपक का शव तर्रेम थाना क्षेत्र के जीवनागुड़ा इलाके में एक पेड़ के पास मिला था।
 

56
Asianet Image

दीपक के पिता बताते हैं कि होली पर उनकी बात हुई थी। लेकिन तब वो बहुत बिजी था, इसलिए ज्यादा बात नहीं हो पाई थी। दीपक पढ़ाई में बहुत होशियार था। दीपक के साथी बताते हैं कि वो हर परिस्थिति में मुस्कराते रहते थे और दूसरों का हौसला बढ़ाते रहते थे।
 

66
Asianet Image

दीपक ने छठवीं से 12वीं तक की पढ़ाई नवोदय विद्यालय मल्हार से की थी। वे बास्केट बॉल के अच्छे खिलाड़ी थे। 2019 में दीपक की शादी हुई थी। लेकिन सेकंड मैरिज एनिवर्सिरी के पहले ही वो शहीद हो गए।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories