- Home
- National News
- गहरा खोदने से बिगड़ गया पहाड़ा का बैलेंस, सिर्फ एक व्यक्ति की जान बचाकर भाग सका, देखिए मिजोरम हादसे की PICS
गहरा खोदने से बिगड़ गया पहाड़ा का बैलेंस, सिर्फ एक व्यक्ति की जान बचाकर भाग सका, देखिए मिजोरम हादसे की PICS
आइजोल(izawl). दक्षिण मिजोरम के हनथियाल जिले में सोमवार(14 नवंबर) को एक पत्थर की खदान के ढह जाने के बाद चलाए जा रहे रेस्क्यू के दौरान मंगलवार सुबह तक मलबे से आठ शव बरामद किए गए हैं। हनथियाल डिस्ट्रिक डिप्टी कमिश्नर आर. लालरेमसंगा ने बताया कि खदान स्थल पर लापता 12 लोगों में से 8 के शव मंगलवार सुबह 7 बजे तक बड़े पैमाने पर हुए भूस्खलन के मलबे से बरामद किए गए हैं। उन्होंने कहा कि लापता लोगों के मिलने तक तलाशी अभियान जारी रहेगा। लालरेमसंगा जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण(district disaster management authority) के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) की एक टीम, जिसमें 2 अधिकारी और 13 कर्मचारी शामिल हैं, मंगलवार सुबह घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि कथित रूप से लापता 12 लोगों में से 4 एबीसीआई इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी थे, बकि 8 अन्य एक ठेकेदार के कर्मचारी थे। आगे देखिए रेस्क्यू के कुछ फोटोज...
- FB
- TW
- Linkdin
Follow Us
)
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने कहा कि असम राइफल्स और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन में स्थानीय पुलिस और लोगों का साथ दिया।
इससे पहले हनथियाल के पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनीत कुमार ने कहा कि घटना हनथियाल कस्बे के पास मौदढ़ गांव में सोमवार दोपहर करीब 3 बजे हुई।
पत्थर की खदान में भारी भूस्खलन होने के समय 13 लोग काम कर रहे थे। एसपी ने कहा कि केवल एक व्यक्ति मौके से भागने में सफल रहा।
चश्मदीदों ने दावा किया कि श्रमिकों ने बहुत गहरी खुदाई की थी और पत्थर खदान बैलेंस को बिगाड़ दिया था, जिसके परिणामस्वरूप पूरी पहाड़ी श्रमिकों पर गिर गई।
हनथियाल डिस्ट्रिक डिप्टी कमिश्नर आर. लालरेमसंगा ने कहा कि 5 मिट्टी उत्खननकर्ता(earth excavators), एक स्टोन क्रेशर और एक ड्रिलिंग मशीन भी मलबे के नीचे पूरी तरह से दब गए। उन्होंने कहा कि भूस्खलन से प्रभावित क्षेत्र लगभग 5,000 वर्ग मीटर है।
यह पत्थर की खदान का स्वामित्व एबीसीआई के पास है, जो हनथियाल शहर और डॉन गांव के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग के एक हिस्से को चौड़ा करने का काम कर रहा है।