- Home
- National News
- जिस दुर्गम गांव में कभी कोई अधिकारी नहीं गया, ये लेडी कलेक्टर 7 किमी पैदल पहाड़ी चढ़कर पहुंची, ये थी वजह
जिस दुर्गम गांव में कभी कोई अधिकारी नहीं गया, ये लेडी कलेक्टर 7 किमी पैदल पहाड़ी चढ़कर पहुंची, ये थी वजह
अल्मोड़ा, उत्तराखंड. उत्तराखंड जैसे पहाड़ी राज्यों के हर गांव तक प्रशासन की पहुंच आसान नहीं होती। बारिश में ये गांव बाकी दुनिया से कट जाते हें। ट्रेवलिंग का कोई साधन नही हैं। ऐसे में किसी लेडी कलेक्टर का 7 किमी पैदल चलकर गांव में पहुंचना आश्चर्य करता है। लेकिन ऐसा बदलाव अब देश में दिखाई देने लगा है। ये हैं उत्तराखंड के अल्मोड़ा की कलेक्टर वंदना सिंह। इन्हें बेहद दुर्गम गांव दो घोड़ियां में देखकर गांववाले हैरान रह गए। क्योंकि इससे पहले कभी कोई अधिकारी इस गांव नहीं आया था। कलेक्टर का आना तो जैसे सपना था। बता दें कि अगस्त, 2021 में वंदना सिंह अल्मोड़ा जिले की कलेक्टर पदस्थ की गई थीं। 2013 बैच की IAS अधिकारी वंदना सिंह इससे पहले पिथौरागढ़ में मुख्य विकास अधिकारी व डीएम रुद्रप्रयाग रही हैं। शासन में अपर सचिव व आयुक्त ग्राम्य विकास तथा निबंधक सहकारिता जैसे अहम पदों पर भी वे रह चुकी हैं। दो घोड़ियां गांव घाटियों से घिरा गांव है। यहां पहुंचना आसान नहीं है। वहां तक सिर्फ पैदल ही पहुंचा जा सकता है, ऐसे में अधिकारी शायद ही कभी इस गांव में आए हों। इस गांव तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं है। जानिए पूरी कहानी...
- FB
- TW
- Linkdin
)
कलेक्टर वंदना सिंह अकसर गांववालों को दौरा करती रहती हैं, लेकिन इस गांव तक आना उनके लिए भी एक चुनौती था। फिर भी उन्होंने कदम पीछे नहीं हटाए। वे कुछ अधिकारियों को लेकर गांव पहुंचीं और लोगों की समस्याएं सुनीं।
कलेक्टर वंदना सिंह को लोकनिर्माण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि 2015 से गांव तक सड़क पहुंचाने की कोशिश चल रही है। लेकिन फॉरेस्ट डिपार्टमेंट की तरफ से क्लीयरेंस नहीं मिलने से मामला अटका पड़ा है। कलेक्टर ने खुद इसे सुलझाने का भरोसा दिलाया। कलेक्टर ने गांववालों को भरोसा दिलाया कि उनके खेतों को जंगली जानवरों से होने वाले नुकसान को बचाने दीवार बनाई जाएगी। साथ ही सिंचाई के लिए एक छोटी झील बनाने का भी वादा किया।
वंदना सिंह आमजनों की छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान को सुलझाने में लगी रहती हैं। उन्होंने अधिकारियों को सख्त हिदायत दे रखी है कि किसी भी नागरिक को बेवजह परेशान न किया जाए।
(यह तस्वीर पिछले दिनों की है, जब कलेक्टर वंदना सिंह विकासखंड लमगड़ा के गांवों में निरीक्षण करने पहुंची थीं)
यह तस्वीर जिला अल्मोड़ा प्रशासन ने 24 अप्रैल को twitter पर शेयर की थी। इसमें कलेक्टर वंदना सिंह विकासखंड लमगड़ा के दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण करके सरकारी संस्थानों, विद्यालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया था। उन्होंने ग्रामीण जनता व जनप्रतिनिधियों से वार्ता कर जनता की समस्याएं सुनी थीं।
अल्मोड़ा की कलेक्टर वंदना सिंह लगातार दूरस्थ गांवों का दौरा करके लोगों की समस्याएं सुन रही हैं। (यह तस्वीर पिछले दिनों की है, जब कलेक्टर वंदना सिंह विकासखंड लमगड़ा के दुर्गम गांव के स्कूलों में निरीक्षण करने पहुंची थीं)