MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • अच्छी खबर: 24 घंटे में 7964 केस मिले, 11,264 हुए ठीक, कम जानलेवा हुआ कोरोना, 2.84% पहुंची मृत्यु दर

अच्छी खबर: 24 घंटे में 7964 केस मिले, 11,264 हुए ठीक, कम जानलेवा हुआ कोरोना, 2.84% पहुंची मृत्यु दर

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन लगाया गया है। अभी लॉकडाउन का चौथा चरण है। यह 31 मई को खत्म हो रहा है। हालांकि, संकेत मिलने लगे हैं कि लॉकडाउन का 5वां चरण भी होगा। इसके बावजूद भारत में हर रोज करीब 7 हजार केस मिलने लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 7964 केस मिले, जबकि 11,264 ठीक हुए। भारत में अब रिकवरी रेट भी बढ़कर 47.40% पहुंच गया है। चौथे लॉकडाउन में 30 मई तक 73694 केस सामने आ चुके हैं। हालांकि, इन सबके बावजूद कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में राहत भरा और अच्छा संकेत मिला है। दरअसल, कोरोना भारत में कम जानलेवा होता जा रहा है। 

Asianet News Hindi | Updated : May 30 2020, 05:35 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
18
Asianet Image

लॉकडाउन और बढ़ते केस: भारत में 25 मार्च को लॉकडाउन का पहला चरण लगाया गया था। यह 14 अप्रैल तक रहा। इस दौरान भारत में 10828 केस सामने आए। वहीं, दूसरे चरण में 30407, तीसरे चरण में 49264 और चौथे चरण में 73694 केस सामने आए हैं। 

28
Asianet Image

भारत के लिए राहत भरी खबर
भारत में कोरोना के 1.74 लाख केस सामने आ चुके हैं। 4982 लोगों की मौत हो चुकी है।  बढ़ते कोरोना के केसों के बीच एक राहत की खबर आई है। भारत में कोरोना कम जानलेवा साबित हो रहा है। यहां कोरोना से मृत्यु दर 3% से नीचे आ गई है। अप्रैल के बाद पहली बार मृत्यु दर 2.8%  यानी 3 से कम पर आई है।

38
Asianet Image

मृत्यु दर पॉजिटिव केसों में मरने वालों की संख्या होती है। इससे पहले 7 अप्रैल को मृत्यु दर 3% से कम थी। हालांकि, तब केस सिर्फ 5194 थे। लेकिन जैसे जैसे केस बढ़े मृत्यु दर भी 3.4 से ऊपर पहुंच गई थी।

48
Asianet Image

लगातार कम हो रही मृत्यु दर
भारत में इस हफ्ते की शुरुआत से ही मृत्यु दर में कमी देखी गई है। 24 मई को मृत्यु दर 2.89%, 25 मई को 2.87%, और शुक्रवार को 2.84% पर आ गई। 

58
Asianet Image

अन्य देशों के क्या हैं हाल?
अमेरिका की बात करें तो यहां मृत्यु दर 5.8% है। वहीं, ब्राजील में 5.9%, रूस में 1.1%, स्पेन में 9.4%, ब्रिटेन में 14.07%, इटली में 14.3%, फ्रांस में 15.3%, जर्मनी में 4.6% है। 

68
Asianet Image

इस राज्य में मृत्यु दर सबसे ज्यादा 
भारत में प बंगाल में मृत्यु दर देश के औसत से काफी अधिक है। यहां औसतन 100 मरीजों में 6.5 की मौत हो रही है। हालांकि, अब यहां काफी सुधार हुआ है। पहले यह दर 10% थी। 

78
Asianet Image

गुजरात में भी हो रहीं अधिक मौतें
उधर, गुजरात में भी मृत्यु दर अन्य राज्यों की तुलना में काफी अधिक है। यहां हर 100 मरीजों पर 6 की मौत हो रही है। जहां एक ओर बंगाल में मृत्यु दर घट रही है तो गुजरात में यह बढ़ रही है। 

88
Asianet Image

कोरोना से मौत के मामले में चीन से आगे निकला भारत
उधर, कोरोना से मौत के मामले में भारत चीन से आगे निकल गया है। चीन में कोरोना वायरस से 4634 लोगों ने जान गंवाई थी। वहीं, भारत में अब तक 4982 लोगों की मौत हो चुकी है। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories