MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • 43 दिन में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 1 से 81 तक पहुंची, Photos में देखें भारत में वायरस का प्रभाव

43 दिन में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 1 से 81 तक पहुंची, Photos में देखें भारत में वायरस का प्रभाव

नई दिल्ली. कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दी गई है। भारत में कोरोना से कर्नाटक के एक बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई। आंकड़ों की बात करें तो भारत में 12 मार्च तक 75 मामले सामने आए थे। 13 मार्च को तीन जगहों केरला से 2, कर्नाटक से 1 और महाराष्ट्र से 3 नए मामले सामने आए। इस तरह अब भारत में कोरोना से कुल 81 व्यक्ति संक्रमित हैं।भारत में 30 जनवरी को कोरोना का पहला मामला सामने आया। 30 जनवरी को 1 व्यक्ति कोरोना से संक्रमित मिला। इसके बाद 3 मार्च को 5, 5 मार्च को 29, 8 मार्च को 34, 10 मार्च को 44, 11 मार्च को 60 और 12 मार्च को 74 मामले सामने आए। यानी 42 दिन में कोरोना का केस 1 से 81 पर पहुंच गया। कोरोना की शुरुआत चीन के वुहान शहर से हुई थी। दुनिया में सबसे पहला मामला 31 दिसंबर 2019 को सामने आया। दुनिया के 114 देश के 1,18,000 से अधिक लोग इससे प्रभावित हैं। कोरोना वायरस का भारत में क्या प्रभाव है, इसकी कुछ तस्वीरे दिखाते हैं। 

Asianet News Hindi | Updated : Mar 14 2020, 10:18 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
119
Asianet Image
13 मार्च तक भारत में कोरोना वायरस से कुल 81 लोग प्रभावित हैं। इसमें से 17 विदेशी हैं।
219
Asianet Image
कोरोना वायरस ने जिस व्यक्ति की मौत हुई, वह सऊदी अरब से लौटा था। (12 मार्च, 2020 सिलीगुड़ी के एक स्कूल की तस्वीर। मास्क पहनकर 12 वीं की परीक्षा देते हुए लड़कियां।)
319
Asianet Image
15 फरवरी 2020 के बाद चीन, इटली, ईरान, कोरिया, फ्रांस, स्पेन और जर्मनी की यात्रा से आने वाले भारतीय नागरिकों सहित सभी यात्रियों को 14 दिनों के लिए क्‍वारंटिन में रखा जाएगा। (12 मार्च, 2020 की तस्वीर। अहमदाबाद में फेस मास्क बनाते हुए।)
419
Asianet Image
देशभर के हवाई अड्डूों पर अब तक 11,14,025 लोगों की स्क्रीनिंग हुई। (मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा के दौरान पुजारियों ने भी मास्क लगाया है। तस्वीर 13 मार्च 2020 की है।)
519
Asianet Image
दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 011-22307145 (दिल्ली में मास्क पहनकर ड्यूटी करते हुए पुलिस अधिकारी)
619
Asianet Image
दिल्ली सरकार ने कोरोना संक्रमित मरीजों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। 011-22307145 (दिल्ली में मास्क पहनकर ड्यूटी करते हुए पुलिस अधिकारी)
719
Asianet Image
रकार ने सभी मौजूदा वीजा 15 अप्रैल, 2020 तक निलंबित कर दिया है। इसके अलावा ओसीआई कार्ड धारकों को दी जाने वाली वीजा मुक्त यात्रा की सुविधा भी 15 अप्रैल 2020 तक स्‍थगित कर दी गई है। (9 मार्च, 2020 ।केरल के तिरुवनंतपुरम में अटुकल पोंगाला समारोह का नजारा।)
819
Asianet Image
कोरोना पीड़ित मरीजों के लिए सेंट्रल हेल्पलाइन नंबर 011-23978046 (दिल्ली में 12 मार्च 2020 को कनॉट प्लेस में पीवीआर सिनेमा हॉल के बाहर की तस्वीर। दिल्ली सरकार ने 31 मार्च तक दिल्ली के सभी सिनेमा हॉल बंद करने के आदेश दे दिए हैं।)
919
Asianet Image
हरियाणा में कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया गया है। (नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मास्क पहने हुए यात्री।)
1019
Asianet Image
कोरोना वायरस संक्रमण से केरल में कुल 4180 लोग आइसोलेशन में हैं। (12 मार्च 2020 की तस्वीर। अमृतसर में स्वर्ण मंदिर की यात्रा के दौरान कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क पहने हुए।)
1119
Asianet Image
कोरोनावायरस के खतरे को देखते हुए राष्ट्रपति भवन संग्रहालय परिसर और चेंज ऑफ गार्ड समारोह अगले नोटिस तक आम जनता के लिए बंद रहेंगे। राष्ट्रपति भवन भी 13 मार्च से अगले नोटिस तक आम जनता के लिए बंद रहेगा। (दिल्ली ट्रांसपोर्ट कार्पोरेशन की बस की साफ-सफाई करते हुए।)
1219
Asianet Image
दिल्ली के सभी सिनेमाघर और स्कूल कॉलेज 31 मार्च तक बंद रहेंगे। (हैदराबाद के एयरपोर्ट की तस्वीर। कोरोना प्रभाव की जांच करते हुए।)
1319
Asianet Image
कोरोना वायरस की वजह से उत्तराखंड के सभी स्कूल 31 मार्च तक बंद (मास्क पहने शख्स जामा मस्जिद के पास मोबाइल से तस्वीर लेते हुए। तस्वीर 13 मार्च 2020 की है।)
1419
Asianet Image
IIM अहमदाबाद ने वार्षिक दीक्षांत समारोह रद्द किया। (दिल्ली के जामा मस्जिद का दौरा करते हुए पर्यटक। तस्वीर 13 मार्च 2020 की है।)
1519
Asianet Image
भारत के 7 राज्यों में कोरोना वायरस के 16 नए मामले सामने आए हैं। (नई दिल्ली की तस्वीर। ऑटो रिक्शा पर बैठा शख्स मास्क पहने हुए हैं। तस्वीर 13 मार्च 2020 की है।)
1619
Asianet Image
29 फरवरी को सऊदी अरब से लौटा था कोरोना से मरने वाला बुजुर्ग। (मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में प्रार्थना करती हुई महिला।)
1719
Asianet Image
कर्नाटक के कलबुर्गी में 76 साल के मरीज की कोरोना संक्रमण से मौत हुई। (13 मार्च, 2020 को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर में प्रार्थना करने के लिए आई महिला। प्रसाद खरीदते हुए।)
1819
Asianet Image
भारत में कोरोना से पहले मरीज की मौत हुई। (मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर के एक काउंटर पर बैठा व्यक्ति। कोरोना वायरस से बचने के लिए मास्क लगाकर बैठा है।)
1919
Asianet Image
भारत में अब तक कुल 75 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि। (13 मार्च, 2020 को मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर की तस्वीर। कोरोना वायरस से बचने के लिए मंदिर में भी लोग मास्क पहनकर घूम रहे हैं।)
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories