MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • 110 दिन में 1 लाख थे मामले, अब 20 दिन में 5 लाख केस मिले...भारत में ऐसे बढ़ रहा कोरोना

110 दिन में 1 लाख थे मामले, अब 20 दिन में 5 लाख केस मिले...भारत में ऐसे बढ़ रहा कोरोना

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। गुरुवार को देश में संक्रमण के कुल मामले 10 लाख के पार पहुंच गए। चिंता की बात ये है कि जहां शुरुआती 1 लाख मामले पहुंचने में 110 दिन लगे थे, वहीं अब सिर्फ 20 दिन में 5 लाख मामले सामने आए हैं। इसी के साथ भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद 10 लाख केस वाला तीसरा देश बन गया है। देश में पिछले 24 घंटे में 34,956 नए केस सामने आए। वहीं, 687 लोगों की मौत हुई है। 

Asianet News Hindi | Updated : Jul 17 2020, 10:46 AM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

भारत में रिकवरी रेट दे रहा तसल्ली
देश में कोरोना के कुल केस को 10 लाख के पार पहुंच गए हैं। हालांकि, इनमें 6.36 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। अभी 3.43 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। यानी कुल केसों का एक तिहाई। भारत में रिकवरी रेट यानी ठीक होने वाले मरीजों की बात करें तो यह 63.30% है। यानी भारत में हर 100 मरीजों में 63.3 लोग ठीक हो रहे हैं। वहीं, दुनिया के औसत रिकवरी रेट की बात करें तो यह 59.35% है। जबकि अमेरिका में यह 45%, ब्राजील में 67% है।

26
Asianet Image

अमेरिका और ब्राजील मे रोजाना ज्यादा निकल रहे केस
भारत में हर रोज औसत 30 हजार केस सामने आ रहे हैं। वहीं, अमेरिका में 50 हजार और ब्राजील में 40 हजार केस रोजाना मिल रहे हैं। अमेरिका में अब तक 34 लाख, जबकि ब्राजील में 19 लाख केस सामने आ चुके हैं। 

36
Asianet Image

भारत में अन्य देशों की तुलना में मौत का आंकड़ा कम
देश में महामारी से अब तक 25 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। हालांकि, यह आंकड़ा अन्य देशों की तुलना में काफी कम है। यहां हर 10 लाख लोगों पर 18 लोगों की मौत हो रही है। वहीं, अमेरिका में 10 लाख लोगों पर 415 लोगों की मौत हो रही है। ब्राजील में यह आंकड़ा 355, रूस में 82, पेरू में 377, पाकिस्तान में 24.6 है। 

46
Asianet Image

मौत के मामले में भारत 8वें नंबर पर
दुनियाभर में कोरोना से अब तक 5.92 लाख लोगों की मौत हो चुकी है। मौत के मामले में भारत 8वें नंबर पर है। सबसे ज्यादा मौतें अमेरिका में हुई हैं। अमेरिका (141,118), ब्राजील (76,822), मैक्सिको (37574), स्पेन (28416), यूके (45119), इटली (35017), फ्रांस (30138) लोगों की मौत हुई है।
 

56
Asianet Image

10 लाख पर मौतों के मामले में भारत पीछे
भारत में 10 लाख लोगों पर सिर्फ 18 लोगों की मौत हो रही है। वहीं, बेल्जियम में 10 लाख पर सबसे ज्यादा 845 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। इसके अलावा 10 लाख पर ब्रिटेन में 664, स्पेन में 608, इटली में 579, फ्रांस में 462 लोगों की मौत हुई है।

66
Asianet Image

भारत में कैसे बढ़ रहे केस

केस   कितने दिन लगे
1 लाख 110
2 लाख     15
3 लाख 10
4 लाख 08
5 लाख 06
6 लाख 05
7 लाख 05
8 लाख   04
9 लाख 03 
10 लाख 03
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories