MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • National News
  • लॉकडाउन : जानिए कैसा होगा अनलॉक 2, कब शुरू होंगे स्कूल, हवाई सफर और मेट्रो ?

लॉकडाउन : जानिए कैसा होगा अनलॉक 2, कब शुरू होंगे स्कूल, हवाई सफर और मेट्रो ?

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। वहीं, भारत में 30 जून तक लगा लॉकडाउन भी खत्म होने की कगार पर है। ऐसे में अब देश अनलॉक 2.0 की तरफ बढ़ रहा है। माना रहा है कि इसके लिए सरकार अगले हफ्ते गाइडलाइन भी जारी कर सकती है। ऐसे में लोगों के मन में यही सवाल है कि स्कूल, मेट्रो कब खुलेगी। कब इंटरनेशनल फ्लाइट में सफर कर सकेंगे।

Asianet News Hindi | Updated : Jun 27 2020, 08:27 AM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
16
Asianet Image

स्कूल : लॉकडाउन के चलते पूरे देश में स्कूल कॉलेज बंद हैं। हाल ही में CBSE ने 1 जुलाई से बचे हुए बोर्ड एग्जाम कराने का फैसला किया था। माना जाने लगा था कि इन परीक्षाओं के बाद स्कूल भी खुल जाएंगे। लेकिन लगातार बढ़ते हुए केसों को देखते हुए राज्य सरकारों, CBSE या ICSE के बोर्ड पेपर भी रद्द हो गए हैं। ऐसे में लग रहा है कि अभी शिक्षण संस्थानों के खुलने में और इंतजार करना पड़ेगा। वैसे भी पहली गाइडलाइन में केंद्र ने स्कूल खोलने का फैसला राज्य पर छोड़ा था। लेकिन ज्यादातर राज्य रिस्क लेने के मूड में नहीं दिख रहे। 

26
Asianet Image

मेट्रो: 25 मार्च से मेट्रो सेवाएं बंद हैं। लेकिन बड़े शहरों में लगातार मिल रहे केसों को देखते हुए यह लग रहा है कि अभी यह सेवा और बंद रह सकती है। अभी तक सरकार मेट्रो पर अपना आखिरी फैसला नहीं कर पाई। कोरोना के ज्यादातर मामले मेट्रो सिटी में हैं। ऐसे में अनलॉक 2 में भी मेट्रो सेवा बंद रह सकती है। हालांकि, प बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा, हम 1 जुलाई से मेट्रो सेवा शुरू करने पर विचार कर रहे हैं। इसके लिए मेट्रो अथॉरिटी से संपर्क किया गया है। सिर्फ बैठने वाली सीटों पर ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी। 

36
Asianet Image

अंतरराष्ट्रीय उड़ानें: लॉकडाउन के बाद से भारत में आने वाली और भारत से जाने वाली सभी अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट्स बंद हैं। हालांकि, 25 मई से देश में घरेलू उड़ानों को शुरू किया गया था। लेकिन अब भारत सरकार ने साफ कर दिया है कि सभी अंतराष्ट्रीय उड़ानें 15 जुलाई तक निलंबित रहेंगी। 

46
Asianet Image

रेल: देश में अभी श्रमिक स्पेशल और कुछ विशेष ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। माना जा रहा है कि अभी लोगों को इन्हीं से काम चलाना पड़ेगा। रेलवे ने हाल ही में सर्कुलर जारी किया है कि सभी ट्रेनें 15 अगस्त के बाद ही चल पाएंगी। दरअसल, रेलवे ने अपने सभी जोन में कहा है कि 14 अगस्त से पहले तक सभी टिकटों को कैंसिल कर दिया जाए। इससे साफ होता है कि ट्रेनें 15 अगस्त के बाद ही शुरू होंगी।

56
Asianet Image

कुछ राज्यों ने लॉकडाउन बढ़ाना भी शुरू कर दिया है। हाल ही में तमिलनाडु के चार जिलों में लॉकडाउन बढ़ाया गया था। अब बंगाल में भी 31 जुलाई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। हालांकि, अब लोग सुबह 5 बजे से रात 10 बजे तक बाहर निकल सकते हैं। 
 

66
Asianet Image

भारत में कोरोना वायरस
भारत में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। यहां पिछले 24 घंटे में 17 हजार 296 नए मामले सामने आए। वहीं, 407 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक कोरोना के 4.9 लाख मामले सामने आ चुके हैं। अब तक 15301 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में अब तक 2.85 लाख मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं, 1.89 लाख लोगों का इलाज चल रहा है। भारत में रिकवरी रेट अब 58.2% हो गया है। यानी हर 100 लोगों में 58 लोग ठीक हो रहे हैं। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories