MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • कोरोना वॉरियर्स: सख्ती ही नहीं, संकट में पुलिस का दूसरा चेहरा आया सामने, लोग कर रहे तारीफ

कोरोना वॉरियर्स: सख्ती ही नहीं, संकट में पुलिस का दूसरा चेहरा आया सामने, लोग कर रहे तारीफ

नई दिल्ली. भारत में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब तक 500 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। ऐसे में केंद्र सरकार को पूरे देश में 21 दिन के लिए लॉकडाउन का फैसला करना पड़ा। लोग घर से बाहर ना निकलें, इसलिए सजा और जुर्माने का भी प्रावधान किया गया है। लोग घर में रहें, इसके लिए पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। जो लोग बाहर दिख रहे हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है और जो लोग बिना कारण बाहर निकल रहे हैं, उन्हें सजा भी दी जा रही है। लेकिन इस लॉकडाउन में पुलिस  का ऐसा भी चेहरा सामने आया, जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं।

Asianet News Hindi | Updated : Mar 25 2020, 02:59 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
111
Asianet Image
पुलिस लॉकडाउन में फंसे लोगों की मदद कर रही है। इसके अलावा गरीब और असहाय लोगों को भोजन तो कहीं जरूरी सामान भी पहुंचा रही है। सोशल मीडिया पर इस तरह की तमाम तस्वीरें वायरल हो रही हैं। लोग पुलिस की काफी तारीफ कर रहे हैं।
211
Asianet Image
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, लोगों को लॉकडाउन के वक्त बिल्कुल भी परेशान होने की जरूरत नहीं है। सभी जरूरी सामान हमेशा उपलब्ध रहेगा। (बेंगलुरु में गरीबों और जरूरतमंदों को खाना देते पुलिस कर्मी।)
311
Asianet Image
देश में सभी राज्य सरकारों ने साफ कर दिया है कि लॉकडाउन के समय किसी को कोई परेशानी नहीं होगी। कोई भूखा नहीं रहेगा। हर किसी के लिए जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाएगा।
411
Asianet Image
उधर पंजाब पुलिस की कुछ तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। अमृतसर में पुलिस घर घर जाकर खाना, दूध और जरूरी सामान पहुंचा रही है।
511
Asianet Image
पंजाब में पहले से ही कर्फ्यू लगाया गया है। यहां लॉकडाउन से पहले ही 31 मार्च तक कर्फ्यू का ऐलान किया गया था। कर्फ्यू में जरूरी सामान के लिए निश्चित वक्त के लिए ढिलाई की जाती है।
611
Asianet Image
ऐसी ही कुछ तस्वीरें उत्तर प्रदेश के बरेली से आईं हैं। यहां इज्जतनगर पुलिस ने लॉकडाउन में फंसे गरीब-असहाय लोगों को भोजन उपलब्ध कराया। पुलिस ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।
711
Asianet Image
उधर, प्रयागराज में भी पुलिस ने लॉकडाउन में भूखे फंसे राम सिंह बिंद के घर जाकर पूरे परिवार को खाना, दूध समेत तमाम जरूरी साम्रगी उपलब्ध कराई।
811
Asianet Image
सोशल मीडिया पर इस तरह की भी तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। पुलिस घर से निकल रहे लोगोंं को लगातार समझा रही है।
911
Asianet Image
यह फोटो 22 मार्च यानी जनता कर्फ्यू की। हैदराबाद में पुलिस ने लोगों से हाथ जोड़कर घर से ना निकलने की अपील की।
1011
Asianet Image
पीएम मोदी ने 21 दिन तक पूरी तरह से लॉकडाउन का ऐलान किया है। इस दौरान उन्होंने लोगों से घर से बाहर ना निकलने की अपील की। पीएम ने कहा, अगर हमने 21 दिन तक इस लॉकडाउन का पालन नहीं किया तो देश 21 साल पीछे चला जाएगा।
1111
Asianet Image
दिल्ली में रैन बसेरा में असहाय और गरीब लोगों के लिए खाने की व्यवस्था की गई है।
Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories