MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • गंगा में लगी आस्था की डूबकी, खूले सैलून, दौड़ीं बसें...पटरी पर लौटी जिंदगी, देखें अनलॉक-1 की तस्वीरें

गंगा में लगी आस्था की डूबकी, खूले सैलून, दौड़ीं बसें...पटरी पर लौटी जिंदगी, देखें अनलॉक-1 की तस्वीरें

नई दिल्ली. कोरोना संकट के बीच जारी लॉकडाउन 4.0 खत्म हो गया है। देश में लॉकडाउन को 30 जून तक बढ़ा दिया गया है। लेकिन यह लॉकडाउन अनलॉक के रूप में लागू हुआ है। जिसके बाद से देश में गतिविधियों को धीरे-धीरे चालू किया जा रहा है। 1 जून को देश में काफी चीजों सामान्य होती नजर आईं। इस दौरान अधिकांश जगहों पर लोग सतर्कता बरतते हुए नजर आए। लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाए हुए दिखाई दिए। कई राज्यों में अंतर्राज्यीय परिवहन को भी शुरू कर दिया गया है।  तस्वीरों में देखिए 1 जून से कैसे देश एक बार फिर पटरी पर लौटता हुआ दिखाई दिया। 

Asianet News Hindi | Updated : Jun 01 2020, 05:23 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
113
Asianet Image

गंगा दशहरा के मौके पर श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा स्नान के लिए दिखाई दी। लॉकडाउन में छूट मिलने के बाद श्रद्धालु स्नान करने गंगा नदी के तट पर पहुंचे। 

213
Asianet Image

कंटेनमेंट जोन में सख्ती बरकरार है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में पुलिस कड़ाई से लॉकडाउन का पालन करा रही है। 

313
Asianet Image

पश्चिम बंगाल में सीएम ममता बनर्जी ने राज्य में 30 जून तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। लेकिन लोगों को राहत देते हुए सभी दुकानों, मॉल्स और धार्मिक स्थलों को खोलने की इजजात दे दी है। 

413
Asianet Image

अनलॉक-1 की दिशा में धीरे-धीरे कदम बढ़ने लगे हैं। सरकार ने सैलून खोलने की इजाजत दे दी है। जिसके बाद आज 1 जून से सैलून और अन्य दुकानें खुलीं। 

513
Asianet Image

लॉकडाउन में ढील देने के बाद से चीजे धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगी हैं। हालांकि महाराष्ट्र कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित है। यहां राज्य सरकार ने अधिकांश प्रतिबंधों को जारी रखा है। इसी क्रम में यह तस्वीर मुंबई महानगर की है। जहां आज भी सन्नाटा दिखाई दिया। वहीं, जोरदार बारिश भी हुई। 

613
Asianet Image

लॉकडाउन में ढील दिए जाने के बाद तमिलनाडु में अंतर्राज्यीय बस सेवाओं को शुरू कर दिया है। 

713
Asianet Image

महाराष्ट्र में नॉन कंटेनमेंट जोन में छूट मिलने के बाग हैवी ट्रैफिक देखने को मिला। राज्य सरकार ने औद्योगिक गतिविधियों को शुरू करने की इजाजत दी है। 

813
Asianet Image

कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बीच केंद्र सरकार ने तकरीबन 65 दिन बाद लॉकडाउन में ढील दी है। जिसके बाद हिमाचल प्रदेश में भी परिवहन के लिए यात्री बस सेवाओं को शुरू कर दिया है। 

913
Asianet Image

गृहमंत्रालय ने 30 मई की शाम लॉकडाउन को लेकर गाइडलाइन जारी किए थे, जिसमें सरकार ने राहत दी है। वहीं, रेलवे ने आज से 200 ट्रेनों का परिचालन शुरू किया है। जिसके बाद रेलवे स्टेशन से बाहर निकलते यात्री। 

1013
Asianet Image

गंगा दशहरा के मौके पर गंगा तट पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। 

1113
Asianet Image

दिल्ली सरकार ने लॉकडाउन में राज्य को खोल दिया है। हालांकि 7 दिनों के लिए राज्य की सभी सीमाओं को सील कर दिया है। 

1213
Asianet Image

उत्तर प्रदेश सरकार ने भी परिवहन सेवाओं को शुरू कर दिया है। योगी सरकार ने राज्य में यात्रियों के आवाजाही के लिए रोडवेज बसों का संचालन एक बार फिर शुरू किया है। 

1313
Asianet Image

रेल सेवाओं के शुरू होने के बाद लोग कतारबद्ध होकर ट्रेन में सवार हुए। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों के पालन की कोशिश की। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories