MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathimynation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • ज्योतिष
  • Home
  • National News
  • भारत जोड़ो यात्रा: सोनिया गांधी भी हुईं शामिल, 10 फोटो में देखिए बेटे राहुल ने किस अंदाज में किया स्वागत

भारत जोड़ो यात्रा: सोनिया गांधी भी हुईं शामिल, 10 फोटो में देखिए बेटे राहुल ने किस अंदाज में किया स्वागत

मांड्या (कर्नाटक)। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा इन दिनों कर्नाटक में है। राहुल गांधी के साथ अब इस मार्च में उनकी मां सोनिया गांधी भी शामिल हो गई हैं। राहुल गांधी ने खास अंदाज में उनका स्वागत किया। कांग्रेस सूत्रों के अनुसार, सोनिया गांधी सोमवार को कर्नाटक के मैसुरु में पहुंची थीं। वहीं, विजयादशमी पर्व पर बुधवार को उन्होंने एचडी कोटे विधानसभा क्षेत्र में एक मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। सोनिया कार और पैदल चलकर इस यात्रा को कवर करेंगी। आने वाले दिनों में प्रियंका गांधी के भी इस यात्रा में शामिल होने की उम्मीद है। आइए तस्वीरों में देखें राहुल और सोनिया का पैदल मार्च। 

2 Min read
Asianet News Hindi
Published : Oct 06 2022, 12:21 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
110
Asianet Image

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी भी आज से भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हो गईं। उन्होंने कर्नाटक के मांड्या में यात्रा को ज्वाइन किया। 

210
Asianet Image

इस दौरान राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी के कंधे पर हाथ रखकर उनका स्वागत किया। यात्रा में सोनिया गांधी के अलावा कई और महिलाएं भी शामिल हैं। 

310
Asianet Image

कुछ फोटो में देखा जा सकता है कि सोनिया गांधी कांग्रेस की महिला नेताओं का हाथ थामे हुए हैं और उनसे हंसते-खिलखिलाते बातें कर रही हैं। 

410
Asianet Image

हालांकि, दावा किया जा रहा है कि सोनिया गांधी ने जब यात्रा ज्वाइन की, उसके 15 मिनट बाद ही उन्हें कुछ दिक्कत महसूस हुई थी। 

510
Asianet Image

इसके बाद राहुल गांधी ने अपनी मां को आराम करने के लिए वापस कार में भेज दिया था। बताया जा रहा है कि सोनिया गांधी पैदल और कार दोनों तरीके से यात्रा कवर करेंगी। 

610
Asianet Image

करीब 15 मिनट कार में आराम करने के बाद सोनिया गांधी वापस यात्रा में पैदल शामिल हो गईं। इस दौरान समर्थकों में भी उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। 

710
Asianet Image

बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों प्रियंका गांधी वाड्रा भी भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होने वाली हैं। तब गांधी परिवार एक साथ इसे कवर करेगा। 

810
Asianet Image

सोनिया गांधी का रास्ते में चलते-चलते जूते का फीता खुल गया था, जिसे खुद राहुल गांधी ने बांधा। सोनिया गांधी कुछ दिन पहले तक अस्वस्थ्य थीं। 

910
Asianet Image

हाल ही में उन्हें कोरोना संक्रमण भी हुआ था और वे करीब एक महीने तक आराम करती रहीं। इससे उबरने के बाद वे सामने आईं, मगर स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक नहीं है। बता दें कि कांग्रेस पार्टी की स्थिति दक्षिण भारत के राज्यों में पश्चिम, पूर्व और उत्तर की अपेक्षा मजबूत है। सोनिया गांधी पहले कर्नाटक से सांसद रह चुकी हैं। 

1010
Asianet Image

यही नहीं राहुल गांधी खुद भी केरल से इस समय सांसद हैं, जबकि उत्तर प्रदेश की अमेठी लोकसभा सीट से वे चुनाव हार गए थे। इंदिरा गांधी भी इमरजेंसी के बाद कर्नाटक के चिकमंगलूर से 1980 में चुनाव लोक सभा का चुनाव लड़ चुकी हैं। कांग्रेस और गांधी परिवार दोनों के लिए संकट मोचक है दक्षिण भारत। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
राहुल गांधी
सोनिया गांधी
 
Recommended Stories
Top Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Andriod_icon
  • IOS_icon
  • About Us
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved