MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • गर्मी से हाल हुआ बेहाल,चूरू में 50 डिग्री पहुंचा पारा; MP में पानी की किल्लत, झरने के भरोसे जी रहे लोग

गर्मी से हाल हुआ बेहाल,चूरू में 50 डिग्री पहुंचा पारा; MP में पानी की किल्लत, झरने के भरोसे जी रहे लोग

नई दिल्‍ली. पूरा उत्तर भारत प्रचंड गर्मी और लू के कहर से जूझ रहा है। गर्मी ने पिछले कुछ दिनों से रेकॉर्ड तोड़ रखा है। सुबह-शाम को जो थोड़ी राहत मिलती थी, वह दुर्लभ हो गई है। राजस्‍थान का चुरू मंगलवार को दुनिया की सबसे गर्म जगह बन गया जहां पारा 50 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, हरियाणा, मध्‍य प्रदेश और राजस्‍थान में भयंकर लू चल रही है। मंगलवार को लू का प्रकोप चरम पर था। मौसम विभाग के मुताबिक, इसकी वजह राजस्‍थान से आ रही गर्म हवाएं हैं। अगले दो दिन, यानी 28 मई तक मौसम में खास बदलाव के आसार नहीं हैं। इस हफ्ते के आखिर में हल्‍की बारिश हो सकती है। वहीं, बढ़ती गर्मी की वजह से लोगों का हाल बेहाल हो गया है। लोगों को तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बुंदेलखंड के इलाकों में लोगों को पानी तक के लिए संघर्ष का सामना करना पड़ रहा है। 

Asianet News Hindi | Updated : May 27 2020, 01:08 PM
3 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

पानी की किल्लत, झरने के भरोसे जी रहे लोग 
बढ़ती गर्मी ने लोगों के लिए और मुश्किलें बढ़ा दी हैं। छतरपुर के एक गांव के लोग पानी की किल्लत के चलते अपने गांव से दूर एक पहाड़ी से पानी ढोकर लाने को मजबूर हैं। पानी के लिए इन्हें लंबा पैदल रास्ता और उजाड़ पहाड़ियों को लांघना पड़ता है। लोगों के मुताबिक पहाड़ से झरना चलता है। पानी लाने के लिए लोगों को 500 फीट गहरी घाटी लांघनी पड़ती है। यहां तक लोगों को पैदल चलकर जाना पड़ता है। 

27
Asianet Image

देश-दुनिया के सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा चुरू  
चुरू मंगलवार को दुनिया की उन दो जगहों में से था जो सबसे गर्म थीं। IMD के साइंटिस्‍ट रवींद्र सिहाग ने बताया कि पाकिस्‍तान के जैकबाबाद का तापमान भी 50 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हरियाणा के हिसार का पारा 48 डिग्री रहा जबकि उत्‍तर प्रदेश के बांदा में भी इतना ही तापमान दर्ज हुआ। राजधानी दिल्‍ली में गर्मी ने पिछले 18 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। यहां मंगलवार को 47.6 डिग्री पारा दर्ज हुआ।

37
Asianet Image

फिलहाल गर्मी से नहीं मिलेगी राहत 
IMD के मुताबिक, उत्तरपश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के निकटवर्ती अंदरूनी भागों में यूं ही सूखी हवाएं अगले दो दिन तक चलेगी। IMD के डिप्‍टी डायरेक्‍टर केएस होसलिकर ने अपील की है कि "गर्म दोपहर को लेकर सतर्क व तैयार रहें और सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच बाहर जाने से बचें।" हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश और विदर्भ में 28 मई तक तेज गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। अगले दो दिन पंजाब, छत्तीसगढ़, ओडिशा के अंदरूनी भागों, गुजरात, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के अंदरूनी हिस्सो, तेलंगाना, बिहार और झारखंड में अलग-अलग इलाकों में गर्म मौसम की स्थिति बनी रहेगी।

47
Asianet Image

दिल्ली में टूटा 10 सालों का रिकॉर्ड 
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में दूसरे दिन लू का प्रकोप और तेज हो गया।  यहां के पालम इलाके में तापमान 47.6 दर्ज किया गया। इसके पहले 18 मई 2010 को यही तापमान रिकॉर्ड किया गया था। मौसम विभाग के मुताबिक, 29 मई 1944 को सफदरगंज में पारा 47.2 तक पहुंचा था। 26 मई 1968 को पालम में तापमान 48.4 रिकॉर्ड किया गया था।

57
Asianet Image

गर्मी के कहर से झूलसा मध्यप्रदेश 
राजधानी भोपाल में 0.5 डिग्री गिरावट के बावजूद पारा लगातार तीसरे दिन 44 डिग्री पर रहा। मालवा के उज्जैन, इंदौर और धार जिले को छोड़कर पूरे प्रदेश में गर्म हवा और लू से लोग बेहाल रहे। प्रदेश के बुंदेलखंड और विंध्य इलाके के शहर व कस्बे सबसे ज्यादा तपे। बुंदेलखंड का खजुराहो राज्य का सबसे गर्म शहर रहा। वहां तापमान 46.4 डिग्री और इसी क्षेत्र के नौगांव में 46.3 डिग्री दर्ज किया गया। 
 

67
Asianet Image

उत्तर प्रदेश में भी तापमान 47 के पार
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में भी लू का प्रकोप जारी है। प्रयागराज 47.1 डिग्री अधिकतम तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। विभाग ने कहा कि प्रदेश में आने वाले तीन-चार दिनों तक का लू का प्रकोप जारी रहेगा। 
 

77
Asianet Image

मौसम कार्यालय ने बताया कि उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में चिलचिलाती गर्मी का दौर जारी रहेगा। पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रचंड लू चलेगी। कार्यालय के मुताबिक 47.1 डिग्री सेल्सियस के साथ प्रयागराज प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। गोरखपुर और अयोध्या मंडलों में भी दिन के तापामन में तेजी से वृद्धि हुई है। मौसम कार्यालय ने कहा कि वाराणसी और अयोध्या मंडल सहित अन्य मंडलों में तापमान सामान्य से अधिक रहा। 

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories