MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA २०२५
  • Home
  • National News
  • लद्दाख के बाद अब हिंद महासागर पर चीन की नजर, बढ़ सकती है भारत की टेंशन

लद्दाख के बाद अब हिंद महासागर पर चीन की नजर, बढ़ सकती है भारत की टेंशन

नई दिल्ली. चीन का भारत और जापान समेत तमाम देशों से सीमा को लेकर विवाद चल रहा है। ऐसे में चीन तेजी से अपनी नौसेना की क्षमता बढ़ाने में जुटा है। माना जा रहा है कि साउथ चाइना सी के बाद अब चीनी नेवी हिंद महासागर को अपना अगला टारगेट बना सकती है। अगर इस क्षेत्र में चीनी पनडुब्बियां पहुंचती हैं तो इन्हें पाकिस्तान के ग्वादर और जिबूती में चीन के नौसेना के बेड़ों से मदद मिल सकती है। 
 

Asianet News Hindi | Updated : Jun 29 2020, 07:03 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

अमेरिका की पत्रिका फोर्ब्स ने हाल ही में एक रिपोर्ट जारी की। इसमें कहा गया है कि चीन के नजरिए से देखा जाए तो इस क्षेत्र में पनडुब्बियां तैनात करने से उसे जंग की स्थिति में समुद्री परिवहन में मदद मिल सकती है। अगर चीन ऐसा करता है तो यह भारत के लिए परेशानी का सबब बन सकती है। फिलहाल दक्षिण एशिया में भारत के पास सबसे बड़ा पनडुब्बी बेड़ा है।  

27
Asianet Image

 हिंद महासागर बन सकता है बड़ा मुद्दा
मौजूदा वक्त में चीन की नौसेना की तैनाती साउथ चाइना सी में है। चीन की आक्रामकता से दुनिया के तमाम देश चिंतित हैं। यहीं अमेरिका ने भी अपनी नेवी भेजना शुरू कर दिया है। लेकिन भारत के लिए हिंद महासागर ज्यादा बड़ी चिंता है। चीनी पनडुब्बियों ने हाल ही में पाकिस्तान और श्रीलंका के बंदरगाहों तक अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। ऐसे में स्ट्रेट ऑफ मलक्का के रास्ते चीन की पनडुब्बियां हिंद महासागर में प्रवेश कर सकती हैं। 
 

37
Asianet Image

रिपोर्ट के मुताबिक, चीन भारत को संदेश देने के लिए सतह से भी आ सकता है। लेकिन चीन अपनी उपस्थिति छिपाना चाहेगा तो उसे ऑपरेशन के दौरान काम नहीं आएगा। अभी तक माना जाता रहा है कि बिना नजर में आएं चीनी पनडुब्बियां मलक्का स्टेट नहीं पहुंच सकतीं। लेकिन अब चीन ने इसका तोड़ खोज लिया है। 

47
Asianet Image

चीन के लिए हिंद महासागर में घुसने के लिए दो रास्‍ते हैं। पहला सुंडा स्‍ट्रेट और दूसरा लोमबोक स्‍ट्रेट। इन दोनों रास्तों पर चीनी पनडुब्बियों के दाखिल होने में खतरा कम है। 
 

57
Asianet Image

रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन की पनडुब्बियां एक बार हिंद महासागर में दाखिल हो गईं तो उन्‍हें फ्रीका के जिबूती में स्थित उनके नौसैनिक अड्डे से मदद मिल सकती है। अगर चीन हिंद महासागर में अपना स्‍थाई ठिकाना बनाता है तो जिबूती और ग्‍वादर उसके लिए मददगार साबित होंगे।

67
Asianet Image

फोर्ब्‍स के मुताबिक, चीन की चुनौती से निपटने के लिए भारतीय नौसेना तेजी से क्षमताओं का विस्तार कर रही है। भारतीय नौसेना मलक्का स्टेट पर पूरी नजर बनाए हुए हैं। इसके अलावा भारत की एंटी सबमरीन एयरक्राफ्ट भी लगातार हिंद महासागर में अपनी नजर पेनी कर रहे हैं। 
 

77
Asianet Image

समुद्र और आकाश दोनों ही जगहों से भारतीय नौसेना चीनी पनडुब्बियों पर नजर रख रही है। हालांकि हिंद महासागर इतना बड़ा है कि इंडियन नेवी को चीनी पनडुब्बियों को पकड़ना आसान नहीं होगा। युद्ध के समय ये पनडुब्बियां भारत के लिए समस्या बन सकती हैं।

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories