MalayalamEnglishKannadaTeluguTamilBanglaHindiMarathi
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • खेल
  • फोटो
  • गेम्स
  • वीडियो
  • वायरल
  • KEA 2025
  • Home
  • National News
  • गलवान घाटी में हुई हिंसा ने दिलाई 1962 की याद, यहीं चीन ने भारत को दिया था धोखा

गलवान घाटी में हुई हिंसा ने दिलाई 1962 की याद, यहीं चीन ने भारत को दिया था धोखा

नई दिल्ली. भारत और चीन के बीच पिछले 1.5 महीने से चला आ रहा विवाद अब चरम पर पहुंच गया है। पूर्वी लद्दाख के गलवान घाटी में सोमवार को दोनों देशों की सेनाओं के बीच हिंसक झड़प हुई। इस दौरान भारत के 1 कर्नल समेत 3 जवान शहीद हो गए। वहीं, इस झड़प में 5 चीनी सैनिकों के भी मारे जाने की खबर है। वहीं, 11 सैनिक जख्मी हुए हैं।

Asianet News Hindi | Published : Jun 16 2020, 02:59 PM
2 Min read
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • Google NewsFollow Us
17
Asianet Image

इस झड़प ने एक बार फिर 1962 के उस टकराव की याद दिला दी, जिसके चलते युद्ध हुआ था। गलवान घाटी में गलवान नदी बहती है। यह क्षेत्र हमेशा से दोनों देशों के बीच टकराव की वजह रहा है। चीनी सैनिक इस क्षेत्र में टेंट लगाकर रहते हैं। वे लगातार भारतीय सेना को उकसाने का काम भी करते हैं।
 

27
Asianet Image

ऐसा ही कुछ सोमवार रात को भी हुआ। पहले चीनी सेना भारतीय सीमा में घुसी। जब भारतीय सैनिकों ने उन्हें रोका तो दोनों पक्षों में झड़प हो गई। 
 

37
Asianet Image

58 साल पहले इसी घाटी को लेकर भारत और चीन के बीच युद्ध हुआ था। ऐसे में अब उसी जगह पर एक बार फिर तनाव चरम पर है। हालांकि, भारत और चीन लगातार इस विवाद को बातचीत से सुलझाने पर जोर दे रहे हैं। इसे लेकर कई बैठकें भी हुई हैं।

47
Asianet Image

चीनी मीडिया ने भारतीय सैनिकों पर सीमा में घुसकर उनके सैनिकों पर हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं, भारत का कहना है कि चीनी सैनिक भारतीय सीमा में घुसे थे।

57
Asianet Image

इस विवाद को बातचीत से सुलझाने के लिए दोनों देशों के अधिकारी बैठकें कर रहे हैं। उधर, चीनी मीडिया ने विदेश मंत्री के हवाले से कहा, चीन और भारतीय पक्ष ने सीमा पर बनी स्थिति को हल करने और सीमा क्षेत्रों में शांति बनाए रखने के लिए बातचीत के माध्यम से द्विपक्षीय मुद्दों को हल करने पर सहमति जताई है। 

67
Asianet Image

क्या है विवाद?
चीन ने लद्दाख के गलवान नदी क्षेत्र पर अपना कब्जा बनाए रखा है। यह क्षेत्र 1962 के युद्ध का भी प्रमुख कारण था। इसका विवाद को सुलझाने के लिए कई स्तर की बातचीत भी हो चुकी है। 6 जून को दोनों देशों के बीच लेफ्टिनेंट जनरल लेवल की बैठक हुई थी। हालांकि, अभी विवाद पूरी तरह से निपटा नहीं है।

77
Asianet Image

बता दें कि भारत चीन के साथ 3,488 किलोमीटर लंबी सीमा साझा करता है। ये सीमा जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश से होकर गुजरती है। ये तीन सेक्टरों में बंटी हुई है। पश्चिमी सेक्टर यानी जम्मू-कश्मीर, मिडिल सेक्टर यानी हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड और पूर्वी सेक्टर यानी सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश।  

Asianet News Hindi
About the Author
Asianet News Hindi
एशियानेट न्यूज़ हिंदी डेस्क भारतीय पत्रकारिता का एक विश्वसनीय नाम है, जो समय पर, सटीक और प्रभावशाली खबरें प्रदान करता है। हमारी टीम क्षेत्रीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहरी पकड़ के साथ हर विषय पर प्रामाणिक जानकारी देने के लिए समर्पित है। Read More...
 
Recommended Stories
Top Stories