- Home
- National News
- Azadi ka Amrit Mahotsav: राष्ट्रपति भवन से लेकर संसद तक नजर आया तिरंगा का मनमोहक नजारा, देखें 10 तस्वीरें
Azadi ka Amrit Mahotsav: राष्ट्रपति भवन से लेकर संसद तक नजर आया तिरंगा का मनमोहक नजारा, देखें 10 तस्वीरें
नई दिल्ली। आजादी का अमृत महोत्सव (Azadi Ka Amrit Mahotsav) पर देशभर में तिरंगा फहराया जा रहा है। शनिवार शाम को राष्ट्रपति भवन से लेकर संसद भवन और इंडिया गेट समेत कई इमारतें तिरंगा के रंग में रंगे नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वह 'हर घर तिरंगा' अभियान को मिली शानदार प्रतिक्रिया से बेहद खुश और गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। अभियान में लोगों की रिकॉर्ड भागीदारी देखी जा रही है। आजादी का अमृत महोत्सव मनाने का यह शानदार तरीका है। देखें खास तस्वीरें...
- FB
- TW
- Linkdin
)
नई दिल्ली का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल इंडिया गेट 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के हिस्से के रूप में तिरंगे की रोशनी से जगमगाता नजर आया।
स्वतंत्रता दिवस से पहले 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के हिस्से के रूप में रायसीना हिल्स रोशनी से जगमगा उठा।
'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के हिस्से के रूप में संसद भवन तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा। इसके लिए विशेष लाइटिंग की व्यवस्था की गई है।
यह तस्वीर संसद भवन परिसर के फव्वारा की है। पूरे संसद भवन को 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के हिस्से के रूप में तिरंगे की रोशनी से सजाया गया है।
स्वतंत्रता दिवस से पहले राष्ट्रपति भवन आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में तिरंगे की रोशनी से जगमगाता नजर आया।
आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के लिए दिल्ली के सिविक सेंटर को सजाया गया है। यह तिरंगे की रोशनी से जगमगाता नजर आया।
यह भी पढ़ें- हर घर तिरंगा: पीएम मोदी की मां ने बच्चों में बांटा तिरंगा, आजादी के अमृत महोत्सव पर दिए आशीर्वाद
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की इमारत स्वतंत्रता दिवस से पहले 'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के हिस्से के रूप में तिरंगे की रोशनी से जगमगा रही है।
मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (सीएसएमटी) भवन को भारत की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में विशेष रूप से सजाया गया है। यह तिरंगे की रोशनी से जगमगा उठा है।
'आजादी का अमृत महोत्सव' समारोह के लिए कर्नाटक विधानसभा भवन को विशेष रूप से सजाया गया है। यह तिरंगे की रोशनी से जगमगाता नजर आया।
यह भी पढ़ें- बेटे को डसने जा रहा था फन फैलाये नाग, मां ने बचा ली जान, देखें लाइव वीडियो
नई दिल्ली के सफदरजंग मकबरा आजादी का अमृत महोत्सव समारोह के हिस्से के रूप में रोशनी से जगमगाता नजर आया।